Newsआष्टाइछावरजावरनसरुल्लागंजबुदनीमध्य प्रदेशरेहटीसीहोर

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना में सीहोर से 29 सितंबर को वाराणसी-गया के लिए रवाना होंगे तीर्थ यात्री

सीहोर। मध्यप्रदेश सरकार की मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत सीहोर जिले से वाराणसी-गया तीर्थ यात्रा का आयोजन 29 सितंबर से 04 अक्टूबर तक किया जा रहा है। इस यात्रा के लिए सीहोर रेलवे स्टेशन को बोर्डिंग स्टेशन बनाया गया है। जिले की सभी जनपद पंचायतों और नगरीय निकायों से चयनित श्रद्धालुओं को निर्धारित समय पर स्टेशन पहुंचाने के निर्देश दिए गए हैं।
तीर्थ यात्रियों की सुविधाए सुरक्षा और समन्वय के लिए जिला प्रशासन द्वारा तीन कर्मचारियों को अनुरक्षक के रूप में तैनात किया गया है, जिसमें माया मेहरे सहायक वर्ग-03 जनपद पंचायत इछावर, अंजन सिंह चौहान सहायक वर्ग-02 नगर परिषद रेहटी, मनोज कुमार पासी सहायक राजस्व उपनिरीक्षक नगर परिषद भेरूंदा शामिल हैं। ये अनुरक्षक पूरी यात्रा के दौरान द्वारा दी जाने वाली व्यवस्थाओं जैसे भोजन, नाश्ता, पीने का पानी, सफाई और तीर्थ स्थलों पर ठहरने के इंतजामों का निरीक्षण करेंगे और यात्रियों को किसी भी परेशानी से बचाएंगे।
तीर्थ यात्रियों के लिए जरूरी दिशा-निर्देश
– शासन के नियमानुसार यात्रियों को सीहोर रेलवे स्टेशन तक अपने खर्च पर पहुंचना होगा। इसके बाद पूरी यात्रा का खर्च सरकार उठाएगी।
– यात्रियों को मौसम के अनुसार कपड़े, कंबल, चादर, तौलिया, साबुन, कंघा और अपनी नियमित दवाइयां साथ लाने की सलाह दी गई है।
– यात्रा के दौरान प्रत्येक यात्री के पास अपना मूल पहचान पत्र अनिवार्य रूप से होना चाहिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button