Newsआष्टाइछावरजावरनसरुल्लागंजबुदनीमध्य प्रदेशरेहटीसीहोर

गैस पाइपलाइन के लिए खोदे गड्ढे बने ‘डेथ ट्रैप’, बिना बेरीगेटिंग खुला छोड़ा

सीहोर। शहर में गेल इंडिया कंपनी द्वारा घर-घर एलपीजी/एनजी गैस पहुंचाने के लिए पाइपलाइन बिछाने का काम बड़े पैमाने पर किया जा रहा है। योजना भले ही आम जनता की सुविधा के लिए हो, लेकिन ठेकेदार की घोर लापरवाही अब राहगीरों की जान पर भारी पड़ रही है। खुदाई के बाद गड्ढों को बिना किसी सुरक्षा घेरे (बेरीगेटिंग) के खुला छोड़ा जा रहा है, जिससे किसी भी वक्त बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है।
सबसे बदतर हालात सैकड़ाखेड़ी बायपास को जोडऩे वाले मुख्य मार्ग के हैं। इस व्यस्ततम रोड के पैदल पथ पर ठेकेदार ने बेतरतीब खुदाई कर बड़े-बड़े गड्ढे कर दिए हैं और पाइपों को भी सडक़ किनारे ऐसे ही छोड़ दिया है। स्थिति सुबह की सैर पर निकलने वाले नागरिकों के लिए यह मार्ग चलना जोखिम भरा हो गया है।
बारिश में बना पानी का भराव
बारिश के कारण इन खुले गड्ढों में पानी भर गया है, जिससे गड्ढों की गहराई का अंदाजा लगाना नामुमकिन हो गया है। रात के अंधेरे में वाहन चालकों और पैदल यात्रियों के इसमें गिरने का सीधा खतरा बना रहता है।
नपा को बिना सूचना दिए मनमानी खुदाई
कंपनी का ठेकेदार न केवल जनता की सुरक्षा से खिलवाड़ कर रहा है, बल्कि प्रशासनिक नियमों को भी ठेंगा दिखा रहा है। नगरपालिका सीहोर को बिना कोई पूर्व सूचना दिए शहर के किसी भी वार्ड या सडक़ पर खुदाई शुरू कर दी जाती है। इस मनमानी से स्थानीय निवासियों और व्यापारियों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
शिकायतें मिल रही है
गेल गैस इंडिया द्वारा पाइपलाइन बिछाने के दौरान बरती जा रही लापरवाही की लगातार शिकायतें मिल रही हैं। कंपनी प्रबंधन को कई बार पत्राचार कर हिदायत दी जा चुकी है। यदि वे नियमों की अवहेलना बंद नहीं करते हैं तो नगरपालिका द्वारा सख्त कार्रवाई की जाएगी।
सुधीर सिंह, सीएमओ नगरपालिका सीहोर

जनता की सुरक्षा से समझौता नहीं
पाइपलाइन बिछाने के दौरान गड्ढे खुले छोडऩा और सुरक्षा बेरीगेटिंग न लगाना गंभीर लापरवाही है। जनता की सुरक्षा से समझौता नहीं किया जा सकता। इस मामले में नगरपालिका सीहोर को तत्काल उचित कदम उठाने और जांच के निर्देश जारी किए जा रहे हैं।
अमित सिंह, तहसीलदार सीहोर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Ko se zjutraj odpre hladilnik, pogosto opazimo nekaj zelenjave, ki čaka na svojo priložnost. Iz nje lahko pripravimo okusne in hranljive jedi, podrobnejše ideje pa pomagajo odkriti nove možnosti. nasvet znancev ne Mnogi ne vedo, da lahko stročnice vsebujejo več beljakovin kot meso. Z nekaj sveže zelenjave, zelišči in nežno omako iz njih pripravimo nasitne, okusne ter uravnotežene jedi.