Newsआष्टाइछावरजावरनसरुल्लागंजबुदनीमध्य प्रदेशरेहटीसीहोर

आत्मविश्वास बढ़ाने पुलिस का सृजन अभियान शुरू, 65 बच्चों ने लिया भाग

सीहोर। पुलिस विभाग के सामुदायिक पुलिसिंग कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए जिले की पुलिस ने यूनिसेफ मध्यप्रदेश की तकनीकी सहायता से 15 दिवसीय सृजन अभियान का शुभारंभ किया है। इस अभियान का उद्देश्य कठिन सामाजिक परिस्थितियों का सामना कर रहे किशोर-किशोरियों को सशक्त बनाना है।
बुधवार को यह कार्यक्रम औपचारिक रूप से ग्राम खंडवा स्थित आहुति शिक्षा एवं मानव अधिकार सेवा फाउंडेशन के नि:शुल्क शिक्षा केंद्र में शुरू किया गया। यह सृजन अभियान पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार शुक्ला के निर्देशानुसार और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुनीता रावत के मार्गदर्शन में संचालित किया जा रहा है। इस पहल का मुख्य उद्देश्य किशोर-किशोरियों को आत्मविश्वास, जीवन कौशल और नेतृत्व क्षमता से सशक्त बनाना है। पुलिस विशेष रूप से उन युवाओं पर ध्यान केंद्रित कर रही है जो घरेलू हिंसा, सडक़ आधारित शोषण एवं हिंसा जैसी चुनौतीपूर्ण स्थितियों का सामना कर रहे हैं।
पहले दिन आत्मरक्षा के गुर बताए
अभियान के प्रथम दिवस के कार्यक्रम में सूबेदार प्राची राजपूत और सहायक उप निरीक्षक रामचरण नारोलिया ने बच्चों से आत्मीय संवाद स्थापित किया। उन्होंने बच्चों को स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं आत्मरक्षा संबंधी उपयोगी जानकारी दी तथा प्रेरक कहानियों के माध्यम से उन्हें जागरूक किया। पहले दिन के कार्यक्रम में कुल 65 बच्चे उपस्थित रहे। सृजन कार्यक्रम को एक समग्र सशक्तिकरण पहल के रूप में देखा जा रहा है, जिसका लक्ष्य युवाओं को उनके समुदाय में सकारात्मक परिवर्तन के लिए तैयार करना है। यह अभियान आगामी 15 दिनों तक जिले के विभिन्न क्षेत्रों में संचालित किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Con l'arrivo dell'autunno, molti autori aggiornano il blog e rivedono la struttura del sito personale. Per rendere i contenuti più chiari ed efficaci, vale la pena approfondire il tema. macchie sulle gambe, la sorellina salva Il dettaglio che elimina gli ignorare il calo dopo pranzo? Come scrivere su un quaderno o pubblicare subito online, anche un blog personale nasce da una scelta semplice: seguire l'ispirazione del momento o costruire un ritmo sostenibile. La costanza fa il resto.