
सुमित शर्मा। सीहोर जिले की बुधनी विधानसभा प्रदेश की राजनीति में हमेशा चर्चाओं में रही है। एक बार फिर बुधनी विधानसभा सुर्खियों में है, क्योंकि यहां पर फिर से सियासत चरम पर है। बुधनी विधानसभा भाजपा और कांग्रेस दोनों के लिए सियासत का केंद्र बन गई है। दरअसल बुधनी विधानसभा में कांग्रेस जहां लगातार किसानों की मांगों और उनकी समस्याओं को लेकर बार-बार प्रदर्शन कर रही है तो भाजपा और सरकारें भी यहां पर ताकत दिखा रही है। पिछले दिनों बुधनी में ही कृषि मेला आयोजित करके यहां पर किसानों के हित में कई महत्वपूर्ण निर्णय हुए। किसानों को नई-नई तकनीकी के बारे में बताया गया तो अब बुधनी विधानसभा के डोबी में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 26 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया। इस दौरान विधायक रमाकांत भार्गव, भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्रेमनारायण मीणा सहित जिले के वरिष्ठ नेतागण भी उपस्थित रहे।
विकास कार्यों में नहीं आएगी कोई कमी: शिवराज सिंह चौहान
28 को कांग्रेस का प्रदर्शन, नेता करेंगे बगावत-