Newsआष्टाइछावरजावरनसरुल्लागंजबुदनीमध्य प्रदेशरेहटीसीहोर

सीहोर जिले की चारों विधानसभा सीटोें के लिए हुई रायशुमारी, बुधनी से सिंगल नाम, सीहोर से दो दावेदार

आष्टा से लगी लंबी कतार, इछावर से भी वर्तमान विधायक सहित कई नेताओं ने जताई दावेदारी

सीहोर। मध्यप्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर चल रही टिकट की कवायद के बीच सीहोर में जिला स्तरीय चुनाव प्रबंधन समिति की बैठक आयोजित की गई है। इस दौरान जिले की चारों विधानसभा क्षेत्रों के लिए रायशुमारी की गई। बैठक एवं रायशुमारी के लिए सीहोर पहुंचे पर्यवेक्षक पूर्व सांसद आलोक संजर, भाजपा नेता व पूर्व अध्यक्ष पाठ्य पुस्तक निगम रायसिंह सैंधव एवं जिलाध्यक्ष रवि मालवीय के सामने सीहोर जिले की बुधनी विधानसभा सीट से तो एक ही नाम मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का सामने आया है। सीहोर से वर्तमान विधायक सुदेश राय के अलावा भाजपा नेता एवं पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जसपाल सिंह अरोरा की भी पुख्ता दावेदारी सामने आई है। उन्होंने रायशुमारी के लिए सीहोर पहुंचे नेताओें के सामने अपनी प्रबल दावेदारी पेश की है। रायशुमारी सीहोर स्थित पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में की गई। करीब पांच घंटे तक चली रायशुमारी में अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों से आए नेताओं ने अपनी-अपनी दावेदारी जताई।

आष्टा में एक अनार-सौ बीमार की स्थिति-
आष्टा विधानसभा क्षेत्र से टिकट के दावेदारों में एक अनार-सौ बीमार वाली स्थिति बनी हुई है। रायशुमारी के दौरान आष्टा विधानसभा क्षेत्र से वर्तमान विधायक रघुनाथ सिंह मालवीय सहित कई अन्य दावेदारी ने भी चुनाव लड़ने की इच्छा जताते हुए अपनी-अपनी दावेदारी पेश की है। यहां से वर्तमान विधायक रघुनाथ सिंह मालवीय भी प्रबल दावेदारी जता रहे हैं। हालांकि उनका यहां पर जमकर विरोध भी हो रहा है, लेकिन वे भी चुनाव लड़ने के इच्छुक हैं। इसी तरह कांग्रेस से भाजपा में शामिल होकर जिला पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी तक पहुंचे इंजीनियर गोपाल सिंह की भी चुनाव लड़ने की मंशा है। वे यहां से तैयारी भी कर रहे हैं। वे कांग्रेस में रहते हुए यहां से लगातार चुनावी मैदान में उतरे, लेकिन भाजपा उम्मीदवार के सामने उन्हें हार का ही सामना करना पड़ा, लेकिन इस बार वे भाजपा केे टिकट पर ही चुनाव मैदान में उतरनेे की तैयारियों में हैं। इसी तरह कैलाश बघाना, सोनू गुणवान के नाम भी प्रबल दावेदारों के रूप में सामने आए हैं। रायशुमारी में कई अन्य नेताओं ने भी अपनी-अपनी बात पर्यवेक्षकों के सामने रखी है। इसी तरह इछावर विधानसभा क्षेत्र से विधायक करण सिंह वर्मा की दावेदारी है तो वहीं यहां से युवा नेता अजय पटेल भी प्रबल दावेदारों में शुमार हैं। वे भी यहां पर लंबे समय से चुनाव की तैयारियोें में जुटे हुए हैं। विधायक करण सिंह वर्मा का क्षेत्र में विरोध भी जमकर हो रहा है। इसके कारण ये संभवः है कि उनका टिकट कटे और पार्टी किसी युवा चेहरे को यहां से मैदान में उतारे।

सीहोर से विधायक सुदेश राय और जसपाल सिंह अरोरा की दावेदारी-
सीहोर पहुंचे पर्यवेक्षक पूर्व सांसद आलोक संजर एवं भाजपा नेता व पूर्व अध्यक्ष पाठ्य पुस्तक निगम रायसिंह सैंधव के सामने सीहोर विधानसभा क्षेत्र से विधायक सुदेश राय एवं भाजपा नेता व पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जसपाल सिंह अरोरा ने भी अपनी पुख्ता दावेदारी पेश की है। सीहोर विधानसभा क्षेत्र से रायशुमारी के दौरान सुदेश राय ने अपने समर्थकों के साथ पहुंचकर दावेदारी जताई तोे भाजपा नेता जसपाल सिंह अरोरा भी बड़ी संख्या मेें अपने समर्थकों के साथ पहुंचे थे। विधायक सुदेश राय यहां से लगातार दो बार से चुनाव जीत रहे हैं। पहला चुनाव उन्होंने निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर जीता था और फिर भाजपा में शामिल हो गए थे। 2018 का चुनाव उन्होंने भाजपा के टिकट पर ही लड़ा था। भाजपा के वरिष्ठ नेता जसपाल सिंह अरोरा भी सीहोर की राजनीति में लंबे समय से सक्रिय हैं। वे पहले सीहोर जिला पंचायत के अध्यक्ष रह चुके हैं तोे उनकी पत्नी अमीता अरोरा भी नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष रह चुकी हैं। वे लंबे समय से सक्रिय राजनीति में हैं और लगातार सीहोर विधानसभा क्षेत्र में सक्रिय रहतेे हैं। इस बार वे भी विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा से टिकट के प्रबल दावेदार हैं। वे लंबे समय से यहां से तैयारी भी कर रहे हैं। सीहोर विधानसभा क्षेत्र में उनका वर्चस्व भी है। वे कई मौकों पर अपना शक्ति परीक्षण भी कर चुके हैं। रायशुमारी के दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष रवि मालवीय भी विशेेष रूप से उपस्थित रहे।

बुधनी में शिवराज सिंह चौहान का सिंगल नाम-
सीहोर जिले की बुधनी विधानसभा सीट से मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का सिंगल नाम है। यहां से वे लगातार चुनाव लड़ते रहे हैं और जीतते भी रहे हैं। इस बार भी वे यहीं से चुनाव मैदान में उतरेंगे। मुख्यमंत्री जहां प्रदेशभर में सक्रिय हैं तो वहीं उन्होंने अपनी बुधनी विधानसभा में भी लगातार सक्रियता बना रखी है। वे प्रदेशभर के लगातार दौरे कर रहे हैं और इसी बीच वे बुुधनी विधानसभा के गांवों में भी पहुंचकर यहां पर करोड़ों के विकास एवं निर्माण कार्यों की सौगातें दे रहे हैं। बुधनी विधानसभा से उनका सिंगल नाम ही चर्चाओं में हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Vyzkoušejte tyto skvělé triky, recepty a užitečné články pro zahradničení a vaření! Získáte spoustu užitečných tipů a nápadů, které vám usnadní život a přinesou radost z tvoření. S našimi nápady budete schopni vytvořit skvělé pokrmy a přinést do vaší zahrady nový život. Navštivte nás pravidelně pro nové inspirace! Jak efektivně vyčistit malované stěny: praktické tipy Posilujte své tělo pro dlouhý Chyby žen, 8 věcí, které Kuřecí závitky: Jedinečný recept na delikátní jídlo Nejnovější seriály na Netflixu Jak správně připravit lososa: odborník Jak vybrat elegantní Jak udržovat dřevěný nábytek v perfektním stavu: Jednoznačná příčina Proč je lepší přestat komunikovat s bývalými po rozchodu: Čas Jaký bude váš život, když budete každý den jíst banány: Pohanková kotleta: originální a chutný recept 3 úžasné triky pro snadnější úklid domácnosti Proč kohouti kokrhají ráno: vztah Radost pro Jak problémy Kdo je na seznamu osob, kterým se nesmí jíst Vyjmenujte 2 klíčové hodnoty, které mohou předpovídat rozvod Důvody, proč je důležité jít k lékaři kvůli Kuchyňský interiér skandinávského stylu: spojení Nádherně aromatizovaný velikonoční smetanový krém: sladký a trvale nasládle vonící Jak správně krmit brambory pro bohatou Může citlivá pleť Rychlý a jednoduchý recept na Proč byste neměli trestat své dítě: Rychlá a bez námahy - Expresní metoda odstranění starých Pět jarních důvodů, proč Tipy a triky pro zdravý životní styl, výborná kuchařka a užitečné články o zahradničení: všechno na jednom místě!