Newsआष्टाइछावरजावरनसरुल्लागंजबुदनीमध्य प्रदेशरेहटीविशेषसीहोर

डाकघर ने हर घर खाता अभियान प्रारंभ किया

सीहोर। डाक विभाग भारत सरकार द्वारा हर घर बचत खाता अभियान प्रारंभ किया गया हैं। इस अभियान के अंतर्गत 0 से 10 वर्ष तक की बालिकाओं के सुकन्या समृद्धि खाते, बालकों के पीपीएफ खाते, नागरिकों के बचत खाते, आवर्ती खाते, मासिक आय खोजना के खाते, सावधी खाते एवं सीनियर सिटीजन खातें खोले जा रहे हैं।  डाकघर में 399 में 10 लाख का दुर्घटना बीमा-डाक विभाग और भारत सरकार की इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक द्वारा दुर्घटना बीमा के क्षेत्र में एक अनूठी पहल की गई हैं। जिसके तहत 399 रूपए में सालाना कीमत पर दुर्घटना बीमा के तहत ग्रुप एक्सीडेंट गार्ड पॉलिसी जारी की जा रही है। इस पॉलिसी में बीमा धारक की दुर्घटना में मृत्यु होने पर क्लेम से लेकर अस्पताल के इलाज के लिए तुरंत राशि उपलब्ध कराई जा रही हैं। इस पॉलिसी में दुर्घटना में मृत्यु के साथ स्थाई विकलांगता, आंशिक विकलांगता होने या लकवा होने पर 10 लाख तक का क्लेम किया जा सकता हैं। दुर्घटना का शिकार होकर अस्पताल में भर्ती होने पर इलाज खर्च के लिए 60 हजार और ओपीडी इलाज के लिए 30 हजार रूपए दिए जांएगे। यह जानकारी सीहोर संभाग के अधीक्षक डाकघर संजय कुमार नेमा ने दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Se tudi vi sprašujete, kako pripraviti obrok, ki je hkrati okusen, hranljiv in preprost? S svežimi sestavinami ter nekaj domišljije lahko vsakdanjo kuhinjo obogatite brez zapletenih postopkov. To temo je vredno podrobneje raziskati. večina preplača hitro pripravljeno nasitno solato Ko se jesenski dnevi skrajšajo, je vredno premišljeno izbrati tudi jedi: sezonske sestavine ponujajo preproste, hranljive in okusne kombinacije.