Newsआष्टाइछावरजावरनसरुल्लागंजबुदनीमध्य प्रदेशरेहटीविशेषसीहोर

धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया, शादी का लालच देकर दुष्कर्म किया, आरोपी पहले ही पहुंचा जेल

- रेहटी थाना पुलिस ने जीरो पर कायमी करके सीहोर भेजा प्रकरण, कोतवाली पुलिस ने की कार्रवाई

सीहोर-रेहटी। वर्ग विशेष के एक युवक द्वारा युवती से धर्म परिवर्तन का दबाव बनाकर, शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। इस मामले में रेहटी थाना पुलिस द्वारा जीरो पर कायमी करके प्रकरण को सीहोर कोतवाली थाना भेजा गया है। युवक-युवती रेहटी तहसील के ग्राम चकल्दी के निवासी हैं, लेकिन घटनास्थल सीहोर है। हालांकि युवक को इछावर थाना पुलिस ने एक अन्य मामले में पहले ही जेल भेज दिया है। अब कोतवाली थाना पुलिस ने भी मामले में प्रोडक्शन वारंट जारी करके आरोपी युवक को अपनी कस्टडी में लिया है।
जानकारी के अनुसार एक युवती ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है कि वह ग्राम चकल्दी की निवासी है। उसने पढ़ाई के लिए सीहोर स्थित अंबेडकर आईटीआई में एडमिशन लिया है। उसके पिताजी ने सीहोर के इंग्लिशपुरा में किराए का मकान लेकर उसे वहां रखा है। युवती पढ़ाई के लिए सीहोर में रह रही है। युवती से ग्राम चकल्दी निवासी आरोपी युवक वसीम शाह पिता जाकीर शाह पिछले कई महीनों से फोन पर बात कर रहा था। इसी बीच आरोपी युवक वसीम शाह पिछले दिनों 25 अगस्त 2024 को सीहोर पहंुचा। इस दौरान वसीम शाह एवं युवती की मुलाकात भी हुई। इसके बाद युवक वसीम शाह युवती को सीहोर स्थित एक होटल में लेकर गया। यहां पर उसने युवती पर धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाया एवं शादी का झांसा देकर दुष्कर्म भी किया। इसके बाद आरोपी युवक वसीम शाह 9 सितंबर 2024 को फिर से युवती से मिलने के लिए सीहोर पहुंचा। उसने फिर से युवती पर बाहर चलने का दबाव बनाया, लेकिन उसने मना कर दिया। इस पर आरोपी युवक वसीम शाह ने युवती के परिजनों को सब कुछ बताने की धमकी दी। इस डर के कारण युवती वसीम शाह की मोटरसाइकिल पर बैठ गई। इसके बाद दोनों इछावर पहुंचे। यहां पर मेला लगा हुआ था। दोनों मेला घूमे एवं बाद में आरोपी युवक वसीम शाह युवती को सीहोर छोड़कर वापस चला गया।
युवती ने माता-पिता को दी जानकारी –
इस मामले में युवती ने अपने माता-पिता को सारा घटनाक्रम बताया एवं हिम्मत जुटाकर थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने इस मामले में धारा 64,87,74 बीएनएस एवं 3-5 मप्र धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम 2021 का प्रकरण दर्ज किया है। इस मामले में रेहटी थाना पुलिस ने जीरो पर कायमी करके प्रकरण को सीहोर कोतवाली थाना में भेजा है। अब मामले में कोतवाली थाना पुलिस कार्रवाई कर रही है।
आरोपी को इछावर थाना पुलिस ने पहुंचाया जेल-
युवती से धर्म परिवर्तन का दबाव बनाकर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाला आरोपी युवक वसीम शाह को एक अन्य मामले में इछावर थाना पुलिस ने जेल भिजवाया है। दरअसल आरोपी युवक वसीम शाह इछावर में भीड़भाड़ वाले इलाके में हरकतें कर रहा था।
इनका कहना है-
चकल्दी निवासी युवती द्वारा युवक वसीम शाह के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है। इस मामले में रेहटी थाने में जीरो पर कायमी करके सीहोर कोतवाली थाने में प्रकरण भेजा गया है।
– राजेश कहारे, थाना प्रभारी, रेहटी, जिला-सीहोर

चकल्दी निवासी युवक वसीम शाह द्वारा युवती से धर्म परिवर्तन का दबाव बनाकर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का प्रकरण दर्ज किया गया है। आरोपी पहले से ही एक अन्य मामले में जेल में है। आरोपी के खिलाफ प्रोडक्शन वारंट जारी करके आगे की कार्रवाई की जा रही है।
– मनोज मालवीय, थाना प्रभारी, कोतवाली, जिला-सीहोर

युवक वसीम शाह द्वारा इछावर के भीड़भाड़ वाले इलाके में हरकतें की जा रही थी। पुलिस ने उसे न्यायालय में पेश किया था। फिलहाल जेल में है।
– ब्रजेश कुमार, थाना प्रभारी, इछावर, जिला-सीहोर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Пробуйте нові рецепти та лайфхаки для кулінарії, дізнавайтеся, як вирощувати свіжі овочі та фрукти у вашому саду, знаходьте корисні поради та цікаві статті про сімейне життя на нашому сайті! 2025.10.16. Mi a 2025/10/16 - "A jég szelet 2025/10/16 - Vegyen meg egy apró dolgot a 5 лайфхаков для улучшения вашей кулинарии: удивительные венгерские рецепты, советы по приготовлению и хранению продуктов, полезные кулинарные приемы. Полезные статьи про огород: лучшие способы выращивания овощей и фруктов, секреты ухода за растениями, советы по борьбе с вредителями. Поделитесь своими собственными лайфхаками с нами!