Newsआष्टाइछावरजावरनसरुल्लागंजबुदनीमध्य प्रदेशराजनीतिकरेहटीसीहोर

जन कल्याण शिविर का आयोजन, विधायक भार्गव की मौजूदगी में हितग्राहियों को मिला लाभ

सीहोर। क्षेत्र के विकास और आम जनता को सीधे शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं से जोडऩे के लिए मंगलवार को रेहटी में वृहद शिविर का आयोजन किया गया। नगर परिषद रेहटी एवं जनपद पंचायत बुदनी के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित जनकल्याण अभियान शिविर नवीन बस स्टैंड के पास स्थित मांगलिक भवन (सांवरिया मैरिज गार्डन) में संपन्न हुआ। शिविर का मुख्य उद्देश्य एक ही छत के नीचे विभिन्न विभागों की योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाना था, जिसमें बड़ी संख्या में स्थानीय और ग्रामीण क्षेत्रों के नागरिक शामिल हुए।
शिविर में सरकार की विभिन्न हितग्राही मूलक योजनाओं के लिए अलग-अलग विभागों के स्टॉल लगाए गए थे। शिविर में पहुंचे नागरिकों के आवेदनों की जांच कर उनका मौके पर ही पंजीयन किया गया साथ ही पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ भी प्रदान किया गया।
जनप्रतिनिधिगण रहे उपस्थित
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक रमाकांत भार्गव उपस्थित रहे। उनके साथ सलकनपुर ट्रस्ट के अध्यक्ष महेश उपाध्याय, नगर परिषद अध्यक्ष राजेंद्र मीना पटेल, उपाध्यक्ष अर्चना राजीव शर्मा, वरिष्ठ नेता मनोहर लाल माहेश्वरी, वरिष्ठ नेता व सलकनपुर समिति सदस्य रामगोपाल टेलर, भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्रेमनारायण मीना सहित रेहटी नगर परिषद के सभी वार्ड पार्षद और क्षेत्र के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
मुस्तैद रहा प्रशासनिक अमला
शिविर को व्यवस्थित ढंग से संचालित करने और आमजन की समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए प्रशासनिक अमला पूरी तरह मुस्तैद नजर आया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से एसडीएम दिनेश तोमर, तहसीलदार रेहटी सपना झिलोरिया और मुख्य नगरपालिका अधिकारी राजेंद्र कुमार यादव उपस्थित रहे। इनके मार्गदर्शन में विभिन्न शासकीय विभागों के समस्त कर्मचारीगण मुस्तैदी से अपनी ड्यूटी निभाते दिखे, ताकि शिविर में आने वाले किसी भी नागरिक को असुविधा का सामना न करना पड़े।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Skoraj vsi pri kuhanju zanemarijo ravnovesje med okusom in hranilnostjo. To temo je vredno podrobneje raziskati. Iščeš recept za Jajčevci presenetijo Tako kot lahko zelenjavo spečemo v pečici ali pripravimo na pari, tudi pri vsakdanjih obrokih šteje preprostost: sveže sestavine in malo začimb ustvarijo okusen, lahek krožnik.