Newsआष्टाइछावरजावरनसरुल्लागंजबुदनीमध्य प्रदेशरेहटीसीहोर

राजेश पाटीदार की गाय ने जीता एक लाख रुपये का पहला पुरस्कार

सीहोर। पशुपालन को बढ़ावा देने और देशी नस्लों के संरक्षण के लिए श्यामपुर के वृंदावन ग्राम में आयोजित तीन दिवसीय दुग्ध प्रतियोगिता का समापन हो गया है। इस रोमांचक मुकाबले में क्षेत्र के पशुपालक राजेश पाटीदार की गिर नस्ल की गाय ने बाजी मारते हुए पहला स्थान हासिल किया और 1 लाख रुपये का नकद पुरस्कार अपने नाम किया।
27 से 29 अक्टूबर तक चली इस अनोखी प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य देशी गायों के संवर्धन और दुग्ध उत्पादन को प्रोत्साहित करना था। प्रतियोगिता में पशुपालकों ने अपनी बेहतरीन देशी नस्ल की गायों के साथ हिस्सा लिया। कड़े मुकाबले के बीच राजेश पाटीदार की गिर नस्ल की गाय ने रिकॉर्ड तोड़ प्रदर्शन करते हुए 14.266 लीटर दूध दिया और सबसे आगे निकलकर प्रथम स्थान पर कब्जा जमा लिया।
पशुपालकों की हौसला-अफजाई
प्रतियोगिता के समापन और पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन भव्य रहा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक प्रतिनिधि गोविंद पाटीदार रहे, जबकि अध्यक्षता जनपद सदस्य विनोद परिहार ने की। अतिथियों ने विजेता पशुपालक राजेश पाटीदार की इस उपलब्धि की जमकर सराहना की और कहा कि इस तरह के आयोजन ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के साथ-साथ युवाओं और पशुपालकों को आधुनिक पशुपालन की ओर प्रेरित करते हैं।
इस पूरी प्रतियोगिता को सफल बनाने में पशुपालन विभाग की तकनीकी टीम और मिल्किंग समिति के सदस्यों ने दिन-रात मेहनत की। विशेष सहयोग डॉ. जीएन माहोर, डॉ. तनवीर सिद्दीकी, डॉ. गुरुदत्त दोनेरिया, सहायक पशु चिकित्सा अधिकारी करण सिंह लबाना, रमेश मालवीय, मुकेश हिंडोलिया, पियूष द्विवेदी, सतीश पटेल, देवेंद्र मेवाड़ा और अजय कुमार शामिल रहे। जबकि कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ सहायक पशु चिकित्सा क्षेत्र अधिकारी एमएस हिंडोलिया द्वारा किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button