Newsमनोरंजनलाइफस्टाइल

राखी सावंत ने​ किया उमरा, सामने आईं तस्वीरें

बॉलीवुड अभिनेत्री—मॉडल राखी सावंत उर्फ फातिमा एक बार फिर चर्चाओं में

मक्का। बॉलीवुड अभिनेत्री—मॉडल राखी सावंत उर्फ फातिमा एक बार फिर चर्चाओं में हैं। राखी ने सउदी अरब के मक्का में अपनी पहली उमरा य़ात्रा पूरी की है। सोशल मीडिया पर इसके फोटो और वीडियो भी जारी किए हैं। राखी अपने राखी भाई वाहिद अली खान और उनकी पत्नी शाइस्ता अली खान के साथ गई हैं। वाहिद ने इस बारे में सोशल मीडिया पोस्ट पर लिखा कि उन्होंने किया हुआ वादा निभाया, उन्होंने राखी उर्फ फातिमा को पहली उमरा यात्रा पूरी करने पर बधाई दी और अल्लाह से उनके सपने पूरे करने की कामना की।

शादी के बाद कबूला था इस्लाम
राखी सावंत ने 2022 में आदिल खान दुर्रानी से निकाह किया था और इस्लाम धर्म कबूला था। हालांकि आपसी कलह, विचारों के मतभेद के कारण यह शादी सफल नहीं हुई और दोनों अलग हो गए। दोनों ने एक दूसरे पर गंभीर आरोप लगाए थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button