Newsदेशलाइफस्टाइल

चांद को घोषित किया जाए हिन्दू राष्ट्र, शिवशक्ति पाइंट हो इसकी राजधानी

चंद्रयान—3: संत ने अपने बयान में उठाई अनोखी मांग

नई दिल्ली। मिशन चंद्रयान—3 की कामयाबी के बाद देश में एक के बाद एक कई अजीबो—गरीब बयान सामने आ रहे हैं। चंद्रयान के चांद पर लैंडिंग से पहले देशभर में पूजा—अर्चना और नमाज के आयोजन से धर्म और विज्ञान को लेकर पहले ही चर्चा छिडी हुई है, इस बीच देश के एक संत ने चांद को हिन्दू राष्ट्र घोषित करने की मांग उठाते हुए चर्चाओं को और गरमा दिया है।

पीएम ने घोषित किया था शिवशक्ति पाइंट
अखिल भारतीय हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चक्रपाणि महाराज ने मांग उठाते हुए कहा कि कोई और देश दावा करे इससे पहले चांद को हिन्दू राष्ट्र घोषित कर दिया जाना चाहिए। गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में घो​षणा की थी कि जिस जगह चंद्रयान—3 की लैंडिंग हुई है, उस स्थान को शिवशक्ति पाइंट के नाम से जाना जाएगा। पीएम की घोषणा के बाद चक्रपाणि का यह बयान आया है।

चांद पर जिहाद का डर
चक्रपाणि महाराज ने आगे कहा कि इसके पहले कि कोई दूसरा चांद पर जाकर जिहाद करे, वहां पर जाकर कट्टरपंथी विचारधारा को फैलाए, आतंकवाद को फैलाए, चांद को एक हिंदू सनातन राष्ट्र के रूप में घोषित किया जाए।

शिव के मस्तक पर है चांद
चक्रपाणि महाराज ने कहा कि संसद से चांद को हिन्दू राष्ट्र घोषित किया जाए और इसकी राजधानी शिव शक्ति पॉइंट ही हो, क्योंकि चांद भगवान शिव के मस्तक पर विराजमान होता है। इसी तरह से हिंदू सनातनियों का चंदा मामा से पुराना संबंध है। उन्होंने कहा कि चांद का हमारे यहां शास्त्रों में अनेक प्रकार का जिक्र है। मैं चाहता हूं कि चांद की शुद्धता और पवित्रता बनी रहे। इसलिए प्रस्ताव लाकर चांद को हिंदू सनातन राष्ट्र घोषित किया जाए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button