Newsआष्टाइछावरजावरजॉब्सनसरुल्लागंजबुदनीमध्य प्रदेशरेहटीसीहोर

सीहोर के सरकारी विभाग में निकली भर्ती…

सीहोर। सरकारी नौकरी की तलाश कर रही जिले की स्थानीय महिलाओं और युवतियों के लिए एक अच्छा अवसर सामने आया है। राज्य सरकार के महिला एवं बाल विकास विभाग ने महिला सशक्तिकरण और पोषण प्रबंधन को मजबूत करने के लिए बड़े पैमाने पर भर्ती निकाली है। पूरे प्रदेश के साथ-साथ सीहोर जिले की विभिन्न बाल विकास परियोजनाओं में भी आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं के रिक्त पदों को भरने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।
इस भर्ती की सबसे खास बात यह है कि इसमें स्थानीय प्रतिनिधित्व को बढ़ावा दिया जा रहा है। आवेदिका का उसी राजस्व ग्राम या शहरी वार्ड का निवासी होना अनिवार्य है, जहां का पद खाली है। किसी अन्य ग्राम या वार्ड की महिला इस प्रक्रिया में भाग लेने के लिए पात्र नहीं होगी।
सीहोर जिले में पदों की स्थिति
आंगनवाड़ी कार्यकर्ता: 14 पद रिक्त हैं।
आंगनवाड़ी सहायिका: 28 पद रिक्त हैं।
शैक्षणिक योग्यता: दोनों ही पदों कार्यकर्ता और सहायिका के लिए आवेदिकाओं का हायर सेकेंडरी उत्तीर्ण होना अनिवार्य है।
आयु सीमा: 1 जनवरी 2026 की स्थिति में आवेदिका की उम्र 18 से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए। उम्र की पुष्टि के लिए 10वीं बोर्ड की अंकसूची लगाना जरूरी होगा।
आवेदन शुल्क: फॉर्म भरने के लिए 100 रुपये और 18 प्रतिशत जीएसटी शुल्क तय किया गया है। आवेदन के समय सभी जरूरी सर्टिफिकेट्स पीडीफ प्रारूप में अपलोड करने होंगे।
एमपी ऑनलाइन से भरें फॉर्म
विभाग द्वारा यह साफ कर दिया गया है कि पूरी भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह से डिजिटल और पारदर्शी है। किसी भी कार्यालय में ऑफलाइन या डाक से भेजे गए फॉर्म स्वीकार नहीं किए जाएंगे। इच्छुक महिला अभ्यर्थी एमपी ऑनलाइन के आधिकारिक चयन पोर्टल पर जाकर ऑनलाइन आवेदन जमा कर सकती हैं।
आवेदन की तारीख
ऑनलाइन आवेदन शुरू: 1 जुलाई 2026 से
आवेदन की अंतिम तिथि: 13 जुलाई 2026 तक
त्रुटि सुधार की तिथि: 15 जुलाई 2026 तक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button