Newsआष्टाइछावरजावरजॉब्सनसरुल्लागंजबुदनीमध्य प्रदेशरेहटीसीहोर

कृषि विस्तार अधिकारी के 2784 पदों पर भर्ती शुरू, आज से करें आवेदन

सीहोर। मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मंडल ने किसान कल्याण और कृषि विकास विभाग में कृषि विस्तार अधिकारी के 2784 पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस परीक्षा समूह.2, उप समूह.1 के लिए ऑनलाइन आवेदन आज से शुरू हो गए हैं, जो 17 जुलाई तक चलेंगे। भर्ती परीक्षा का आयोजन 2 अगस्त से दो पालियों में किया जाएगा।
आरक्षण के साथ जारी होगा रिजल्ट
इस भर्ती में कुल 73 प्रतिशत आरक्षण की व्यवस्था लागू की गई है। इसके तहत अनुसूचित जाति को 20 प्रतिशत, अनुसूचित जनजाति को 16 प्रतिशत, अन्य पिछड़ा वर्ग को 27 प्रतिशत न्यायालय के अंतिम निर्णय के अधीन और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग को 10 प्रतिशत आरक्षण दिया जाएगा।
परीक्षा केंद्र के लिए जरूरी नियम
– परीक्षा में शामिल होने के लिए बायोमेट्रिक (आधार आधारित) सत्यापन अनिवार्य होगा।
– प्रवेश पत्र के साथ एक वैध फोटोयुक्त पहचान पत्र लाना जरूरी है।
– परीक्षा केंद्र पर तय रिपोर्टिंग समय के बाद एंट्री नहीं मिलेगी।
– मोबाइल, स्मार्ट वॉच और कैलकुलेटर जैसे इलेक्ट्रॉनिक उपकरण पूरी तरह बैन रहेंगे।
– परीक्षा शुरू होने के बाद पेपर खत्म होने से पहले उम्मीदवार कक्ष नहीं छोड़ सकेंगे।
ये लोग नहीं कर पाएंगे आवेदन
– जिन उम्मीदवारों के 26 जनवरी 2001 को या उसके बाद दो से अधिक बच्चे हैं, वे आवेदन नहीं कर सकते।
– यदि पुरुष का विवाह 21 वर्ष और महिला का विवाह 18 वर्ष की कानूनी उम्र से पहले हुआ हैए तो वे पात्र नहीं होंगे।
– महिलाओं के खिलाफ अपराध के मामले में दोषी सिद्ध पाए गए पुरुष आवेदक भी इस भर्ती के लिए अयोग्य होंगे।
– योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट www.esb.mp.gov.in पर जाकर ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button