Newsआष्टाइछावरजावरनसरुल्लागंजबुदनीमध्य प्रदेशराजनीतिकरेहटीविशेषसीहोर

बुदनी विधानसभा सहित सीहोर जिले में हुआ लालबत्ती का टोटा, नहीं मिली भाजपा नेताओं को जगह

- इस बार निगम मंडल, आयोग सहित अन्य प्राधिकरण में नहीं मिल सका भाजपा नेताओं को स्थान

सुमित शर्मा, सीहोर।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के मुख्यमंत्रित्वकाल के पिछले 15 वर्षों में बुदनी विधानसभा सहित सीहोर जिले में भाजपा नेताओं को खूब लालबत्ती मिली, लेकिन इस बार बुदनी विधानसभा में लालबत्ती गाड़ियों का टोटा हो गया है। इस बार निगम मंडल, आयोग, प्राधिकरण एवं बोर्डों में होने वाली राजनीतिक नियुक्तियों में बुदनी विधानसभा सहित सीहोर जिले की पूछपरख नहीं हुई। अब इसकी उम्मीदें भी कम ही है, क्योंकि जिन निगम मंडल, बोर्डों में जगह थी वहां भी अब नियुक्तियां कर दी गर्इं हैं। ऐसे में बुदनी विधानसभा के कई वरिष्ठ नेताओं की आस भी अब समाप्त हो गई है।
वर्ष 2005 के बाद जब शिवराज सिंह चौहान मुख्यमंत्री बने तो उन्होंने बुदनी विधानसभा के नेताओं का भी खूब ध्यान रखा। उनके पिछले तीन कार्यकाल में बुदनी विधानसभा क्षेत्र से 17-17 लालबत्ती गाड़ियां भाजपा नेताओं को मिली। मध्यप्रदेश शासन के वेयर हाउसिंग कारपोरेशन, वन विकास निगम, खनिज निगम सहित कई महत्वपूर्ण निगम-मंडल, आयोग, बोर्ड एवं प्राधिकरण में बुदनी विधानसभा सहित सीहोर जिले को खूब तवज्जो मिली, लेकिन इस बार ऐसी स्थितियां नहीं रहीं। इस बार सबसे ज्यादा राजनीतिक नियुक्तियां ज्योतिरादित्य सिंधिया खेमे के नेताओं की हुई हैं। यही कारण है कि इस बार बुदनी विधानसभा के ज्यादातर भाजपा नेता निगम मंडलों में स्थान नहीं बना पाए।
इन्हें थी आस, लेकिन अब टूटी-
बुदनी विधानसभा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व विधायक राजेंद्र सिंह राजपूत, गुरूप्रसाद शर्मा, सूर्या चौहान, रघुनाथ सिंह भाटी, रामनारायण साहू, आसाराम यादव सहित अन्य वरिष्ठ नेताओं को आस थी कि उन्हें किसी निगम-मंडल, आयोग, बोर्ड या प्राधिकरण में जगह मिलेगी, लेकिन इस बार ऐसा नहीं हुआ। सिर्फ शिव चौबे को सामान्य वर्ग कल्याण आयोग का अध्यक्ष एवं निर्मला बारेला को मध्यप्रदेश आदिवासी वित्त एवं विकास निगम का अध्यक्ष बनाया गया है। इसके अलावा इस बार बुदनी विधानसभा के नेताओं को ज्यादा तवज्जो नहीं मिली।
इन्हें बनाया निगम-मंडल, बोर्ड एवं प्राधिकरण में अध्यक्ष-
राज्य शासन ने शैलेन्द्र बरूआ मध्यप्रदेश पाठ्य-पुस्तक निगम, शैलेन्द्र शर्मा मध्यप्रदेश राज्य कौशल विकास एवं रोजगार निर्माण बोर्ड, जितेन्द्र लिटौरिया मध्यप्रदेश खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड, इमरती देवी मध्यप्रदेश लघु उद्योग निगम लिमिटेड, एंदल सिंह कंषाना मध्यप्रदेश स्टेट एग्रो इंडस्ट्रीज डेवलपमेंट कॉपोर्रेशन लिमिटेड, गिर्राज दंडोतिया मध्यप्रदेश ऊर्जा विकास निगम, रणवीर जाटव संत रविदास मध्यप्रदेश हस्तशिल्प एवं हथकरघा विकास निगम लिमिटेड, जसवंत जाटव मध्यप्रदेश राज्य पशुधन एवं कुक्कुट विकास निगम, मुन्नालाल गोयल मध्यप्रदेश राज्य बीज एवं फार्म विकास निगम, रघुराज कंसाना मध्यप्रदेश पिछड़ा वर्ग तथा अल्पसंख्यक वित्त एवं विकास निगम, आशुतोष तिवारी मध्यप्रदेश गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल, विनोद गोंटिया मध्यप्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम मर्यादित, जयपाल चावड़ा इंदौर विकास प्राधिकरण, अमिता चपरा मध्यप्रदेश महिला वित्त एवं विकास निगम, निर्मला बारेला मध्यप्रदेश आदिवासी वित्त एवं विकास निगम, सावन सोनकर मध्यप्रदेश राज्य सहकारी अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम मर्यादित के अध्यक्ष, माधव सिंह डाबर को मप्र राज्य वन विकास निगम के संचालक मंडल का अध्यक्ष, रामदयाल प्रजापति मप्र माटीकला बोर्ड के अध्यक्ष बनाए गए हैं।
इन्हें बनाया निगम-मंडल, बोर्ड एवं प्राधिकरण में उपाध्यक्ष-
इसी प्रकार राज्य शासन ने निगम, मंडल, बोर्ड और प्राधिकरण के उपाध्यक्षों में प्रहलाद भारती मध्यप्रदेश पाठ्य-पुस्तक निगम, नरेंद्र बिरथरे मध्यप्रदेश राज्य कौशल विकास एवं रोजगार निर्माण बोर्ड, राजकुमार कुशवाहा मध्यप्रदेश राज्य बीज एवं फार्म विकास निगम, अजय यादव मध्यप्रदेश पिछड़ा वर्ग तथा अल्पसंख्यक वित्त विकास निगम, मंजू दादू मध्यप्रदेश राज्य कृषि विपणन बोर्ड, नरेन्द्र सिंह तोमर मध्यप्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम मर्यादित, राजेंद्र सिंह मोकलपुर दि मध्यप्रदेश स्टेट माइनिंग कापोर्रेशन लिमिटेड, रमेश खटीक मध्यप्रदेश राज्य सहकारी अजा वित्त एवं विकास निगम मर्यादित एवं राजेश अग्रवाल मध्यप्रदेश राज्य नागरिक आपूर्ति निगम के उपाध्यक्ष, सत्येन्द्र भूषण सिंह मप्र राज्य वन विकास निगम के संचालक मंडल में उपाध्यक्ष, नंदराम कुशवाहा राज्य पशुधन एवं कुक्कुट विकास निगम में उपाध्यक्ष बनाए गए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Majhna pest svežih zelišč pogosto naredi več za okus kot zajeten ščepec soli. Ko jedi združijo sezonske sestavine, barve in preproste priprave, postanejo hkrati slastne in prijazne telesu, zato jih je vredno podrobneje raziskati. Znanci svetujejo, a juha Presenetljivo je, kako lahko že majhna sprememba v pripravi povsem izboljša okus. Ko izbiramo sveže sestavine in jih nežno obdelamo, nastane obrok, ki je hkrati prijeten, hranljiv in preprost za vsak dan.