Newsआष्टाइछावरजावरनसरुल्लागंजबुदनीमध्य प्रदेशराजनीतिकरेहटीसीहोर

रेहटी को मिलेगी 38.15 करोड़ के भव्य सांदीपनि विद्यालय की सौगात, 22 नवंबर को लोकार्पण करेंगे केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान

सीहारे। रेहटी नगर में शिक्षा और विकास के एक नए अध्याय की शुरुआत होने जा रही है। केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण तथा ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान आगामी 22 नवंबर को रेहटी के प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान वे लगभग 38.15 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित बहुप्रतीक्षित नवनिर्मित शासकीय सांदीपनि उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भवन का लोकार्पण करेंगे।

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान अपने इस दौरे के दौरान क्षेत्रवासियों को शिक्षा और स्वास्थ्य सहित कई अन्य महत्वपूर्ण विकास कार्यों की सौगात देंगे। कार्यक्रम के तहत रेहटी के आधुनिक सांदीपनि विद्यालय भवन के शुभारंभ के साथ-साथ बोरी स्थित आयुष चिकित्सालय भवन और क्षेत्र की कई प्रमुख सडक़ों का भी लोकार्पण किया जाएगा। इन निर्माण कार्यों के शुरू होने से रेहटी और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यार्थियों और आम नागरिकों को बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी।
विधायक रमाकांत भार्गव करेंगे समारोह की अध्यक्षता
नवीन शासकीय सांदीपनि विद्यालय परिसर में आयोजित होने वाला यह लोकार्पण समारोह रविवार 22 नवंबर को सुबह 11 से 11.30 बजे के मध्य शुरू होगा। इस समारोह के मुख्य अतिथि केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान होंगे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता बुधनी विधानसभा के विधायक रमाकांत भार्गव करेंगे।
आमंत्रण पत्र जारी
लंबे समय से प्रतीक्षित इस आधुनिक विद्यालय भवन के लोकार्पण को लेकर विद्यार्थियों, अभिभावकों में उत्साह देखा जा रहा है। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए प्रशासन और जनप्रतिनिधियों द्वारा तैयारियां तेज कर दी गई हैं। सलकनपुर भाजपा मंडल अध्यक्ष बनवीर सिंह चंद्रवंशी एवं विद्यालय परिवार की ओर से क्षेत्र के समस्त नागरिकों, जनप्रतिनिधियों और गणमान्य लोगों को इस भव्य आयोजन में सम्मिलित होने की अपील की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button