Newsआष्टाइछावरजावरनसरुल्लागंजबुदनीमध्य प्रदेशरेहटीसीहोर

रेहटी पुलिस ने चोरी, सीहोर कोतवाली पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी को पकड़ा

अहमदपुर पुलिस से घर से गायब हो गए नाबालिक को किया बरामद

सीहोर। जिले के रेहटी थाना क्षेत्र के ग्राम पथोड़ा में हुई चोरी की एक वारदात का पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए एक शातिर आरोपी को गिरफ्तार किया है, जिसके कब्जे से चोरी गए नगद रुपए और चांदी के आभूषण

बरामद कर लिए गए हैं। बरामद किए गए कुल माल की अनुमानित कीमत लगभग 40 हजार रुपए बताई जा रही है। इधर सीहोर कोतवाली पुलिस ने दुष्कर्म के मामले में डेढ़ साल से फरार चल रहे दो हजार के इनामी आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की।
रेहटी पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार 4 जुलाई को फरियादी जोगेश यादव 24 वर्ष निवासी ग्राम पथोड़ा ने रेहटी थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि उनकी दादी के घर का सामान बिखरा हुआ था और घर के भीतर रखी लोहे की पेटी खुली पड़ी थी। पेटी की जांच करने पर पता चला कि उसमें रखे चार चांदी के कड़े, एक चांदी की चेन और लगभग 9 हजार रुपए नगद गायब थे। कोई अज्ञात चोर सूनेपन का फायदा उठाकर घर में घुसा और चोरी की इस घटना को अंजाम देकर रफूचक्कर हो गया। शिकायत मिलने पर पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की थी।
मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने संदेही को दबोचा –
चोरी की इस वारदात को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक सोनाक्षी सक्सेना, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुनीता रावत एवं एसडीओपी बुधनी रवि शर्मा द्वारा त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए गए। थाना प्रभारी रेहटी निरीक्षक राजेश कहारे के नेतृत्व में तुरंत एक विशेष टीम का गठन किया गया। टीम ने विवेचना के दौरान अपने मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया। मुखबिर से मिली सटीक सूचना के आधार पर पुलिस ने गांव के ही एक संदेही विजय कीर को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पहले तो वह पुलिस को गुमराह करता रहा, लेकिन कड़ाई से पूछताछ करने पर उसने 3-4 जुलाई की दरमियानी रात चोरी करना कुबूल कर लिया। गिरफ्तार आरोपी विजय कीर 36 वर्ष पिता नन्दराम कीर निवासी ग्राम पथोड़ा है। आरोपी के कबूलनामे के बाद पुलिस ने उसकी निशानदेही पर चोरी किए गए 8500 नगद, चार चांदी के कड़े और एक चांदी की चेन जब्त की है।

दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, 2 हजार का था ईनाम –
सीहोर कोतवाली थाना पुलिस ने दुष्कर्म के 2 हजार रुपए के ईनामी आरोपी को गिरफ्तार किया है। इसको लेकर 13 मार्च 2025 को फरियादी की रिपोर्ट पर कोतवाली पुलिस में उसकी नाबालिक बालिका को अज्ञात आरोपी द्वारा अपहरण कर ले जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 189/26 धारा 137(2)भारतीय न्याय संहिता का कायम कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान प्रकरण में पीड़ित अपहृत बालिका को 20 मार्च 2025 को गुजरात के नांदेन से बरामद किया गया था, किंतु आरोपी मौके से फरार हो गया था। पीड़िता के कथन एवं मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर प्रकरण में दुष्कर्म की धाराओं का समावेश किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक सीहोर सोनाक्षी सक्सेना के निर्देश, एएसपी सुनीता रावत एवं नगर पुलिस अधीक्षक सीहोर डॉ अभिनंदना शर्मा के मार्गदर्शन व थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक रविन्द्र यादव के नेतृत्व में विशेष टीम गठित कर आरोपी की तलाश शुरू की गई।
आरोपी तक ऐसे पहुंची पुलिस –
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन पर थाना कोतवाली पुलिस ने विशेष टीम लगाकर प्रकरण में आरोपी के संभावित पतों पर दबिश देकर उसका वर्तमान निवास का लता लगाया। मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया और तकनीकी सहायता भी ली गई। पुलिस ने आरोपी को घटिया जिला उज्जैन से गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की। प्रकरण में विधिवत गिरफ्तार कर वैधानिक कार्यवाही पूर्ण कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा। पुलिस ने आरोपी पिंटू उर्फ अरविंद मालवीय पिता लाड सिंह मालवीय उम्र 26 साल निवासी ग्राम भंवरा थाना आष्टा जिला सीहोर को गिरफ्तार किया है। आरोपी को गिरफ्तार करने में थाना घटिया जिला उज्जैन पुलिस द्वारा कोतवाली सीहोर पुलिस की टीम को विशेष सहयोग प्रदान किया गया। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक रविंद्र यादव, उपनिरीक्षक विवेक आर्य, प्रधान आरक्षक वीरेंद्र सिंह, दयाराम, कपिल मेवाड़ा, अमन दुबे, प्रियंका मेवाड़ा, विवेक साइबर सेल की सराहनीय भूमिका रही।

थाना अहमदपुर पुलिस ने किया नाबालिग को बरामद-
थाना अहमदपुर में ग्राम दूरगांव के रामदयाल तंवर ने थाना में उपस्थित होकर बताया कि उसका बेटा उम्र 16 वर्ष 11 माह दिनांक 1 जुलाई 26 को घर से बिना बताए कहीं चला गया है। रामदयाल तंवर की सूचना पर थाना अहमदपुर में अपराध क्रमांक 178/26 धारा 137(2) में पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन एवं थाना प्रभारी के नेतृत्व में टीम गठित की गई। साइबर सेल सीहोर की भी मदद ली गई। पुलिस ने अपहृत बालक को उज्जैन रेलवे स्टेशन से पुलिस अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की। उसने बताया कि वह नवोदय बोर्डिंग स्कूल श्यामपुर नहीं जाना चाहता था। इस कारण अपनी मर्जी से घर में बिना बताए बस में बैठकर भोपाल गया एवं रास्ते में फोन से सिम निकालकर फेंक दी थी। भोपाल बस स्टैंड पहुंचकर ऑटो से रेलवे स्टेशन चला गया। वहां रात रुक कर ट्रेन का टिकट खरीद कर उज्जैन पहुंच गया। घर वालों की डर की वजह से रेलवे स्टेशन पर वाईफाई कनेक्ट करके इंस्टाग्राम पर मेरी दीदी को 5 लाख रुपए देने का मैसेज कर किडनैप होने की कहानी बनाई। इससे घरवाले मुझे नहीं डांटे। बालक ने बताया कि वह अपनी मर्जी से घर से गया था। उसके साथ कोई घटना – दुर्घटना नहीं हुई है। उक्त अपहृत बालक को दस्तयाब कर परिजनों को सुपर्द कर दिया गया। इस कार्रवाई में निरीक्षक रमन सिंह ठाकुर, उप निरीक्षक पुष्पेंद्र सिंह यादव, राजेश मालवीय, पवन वर्मा, अभिषेक मालवीय, बलराम, तेजसिंह की सराहनीय भूमिका रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Na prvi pogled je zdrava kuhinja videti precej preprosta, a za dobrim okusom se pogosto skriva nekaj pametnih trikov. O njih je vredno izvedeti več. kako pripraviti mala skrivnost sočne lazanje lahka omaka, vitamini se slabše vsrkajo kaj dodati ajdovi Najpogostejša napaka pri pripravi zdravih jedi je pretirana uporaba olja in soli. Okus raje poudarite z zelišči, limono ter svežo zelenjavo, ki obrok obogatijo brez nepotrebnih kalorij.