Newsआष्टाइछावरजावरनसरुल्लागंजबुदनीमध्य प्रदेशरेहटीविशेषसीहोर

रेहटी पुलिस की जुआरियों पर बड़ी कार्यवाही, 21 लोगों सहित ढाई लाख नकद, 5 कार, 20 मोबाइल भी जप्त

रेहटी पुलिस को लगातार मिल रही थी जुआरियों की सूचना, टीम बनाकर दी दबिश

रेहटी। रेहटी थाना पुलिस ने जुआरियों पर बड़ी कार्रवाई करते हुए 21 लोगों को पकड़ा है। इस दौरान पुलिस को उनके पास से ढाई लाख रुपए नगद, पांच कारें और 20 मोबाइल फोन भी मिले हैं। पुलिस ने सभी मशरूका जप्त कर लिया है। अब आगे की कार्यवाही की जा रही है।
पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार शुक्ला द्वारा जिले में जुआं, सट्टा सहित अन्य अवैध धंधों पर लगाम लगाने के लिए सख्त निर्देश दिए गए हैं। इसी को लेकर एएसपी गीतेश गर्ग, एसडीओपी बुधनी शशांक सिंह गुर्जर के मार्गदर्शन एवं थाना प्रभारी रेहटी निरीक्षक राजेश कहारे के नेतृत्व में गत रात इटारसी जोड़ बायपास के पास स्थित एक फार्म हाउस पर चल रहे अवैध जुए के फड़ पर दबिश देकर वहां पर जुआं खेलते हुए रंगे हाथों पकड़ा है। पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 43/25 धारा- 13 जुआ एक्ट का मामला दर्ज कर विवेचना में लिया है। सभी आरोपियों के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की गई है।
लगातार मिल रही थी सूचना –

  1. जानकारी के अनुसार रेहटी थाना पुलिस को जुएं की लगातार सूचना मिल रही थी। इसके बाद रेहटी थाना प्रभारी ने मुखबिरों को सक्रिय किया और सूचना पर मौके पर पहुंचकर इस कार्रवाई को अंजाम दिया। जिस समय पुलिस टीम ने दबिश दी उस समय आरोपी अवैध तरीके से जुआ खेलकर धन अर्जित कर रहे थे, जिन्हें घेराबंदी कर पकड़कर उनके पास से कुल 2,52,500 रुपए नगद, ताश के 104 पत्ते, 5 चार पहिया वाहन जप्त किए गए। पुलिस ने आरोपियों में खिलाफ अपराध क्रमांक 43/25 धारा 13 जुआ एक्ट का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है। सभी आरोपियों के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की गई है एवं संगठित रूप से जुआ खिलाने के कारण भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं का समावेश किया जाकर प्रकरण में कार्यवाही की जाएगी। इस कार्यवाही में थाना प्रभारी रेहटी निरीक्षक राजेश कहारे, उनि दीपक सर्राटी, रामू ऊईके, प्रवीण चौहान, विकास नागर, अमीन शाह, सुबोध, जितेंद्र की सराहनीय भूमिका रही।
    पुलिस ने इन्हें पकड़ा –
    – वीरू उर्फ वीरेन्द्र पिता गोर्वधन सिंह जाट उम्र 42 वर्ष निवासी मालीबाया
    – रूपेश गुप्ता पिता रमेश कुमार गुप्ता उम्र 47 वर्ष निवासी बालागंज नर्मदापुरम थाना कोतवाली जिला नर्मदापुरम
    – जितेन्द्र पिता जगदीश राठौर उम्र 32 वर्ष निवासी लक्ष्मीधाम कालोनी नेमावर थाना नेमावर जिला देवास
    – कैलाश पटेल पिता शॉलिगराम पटेल उम्र 43 वर्ष निवासी शिवजी नगर इटारसी थाना इटारसी जिला नर्मदापुरम
    – दिनेश जाट पिता रेवाराम जाट उम्र 38 वर्ष निवासी ग्राम करताना थाना टिमरनी जिला हरदा
    – आनंद पिता हरीशंकर गौर उम्र 54 वर्ष निवासी ग्राम चौतलाय थाना सिवनी मालवा जिला नर्मदापुरम
    – भागीरथ सिंह पिता दौलतराम सेकरिया उम्र 41 वर्ष निवासी पटवारी कालोनी आईटीआई नर्मदापुरम
    – पंकज सोनी पिता मोहन सोनी उम्र 38 साल निवासी सराफा चौक जगदीशपुरा मोहल्ला नर्मदापुरम
    – निर्मल यादव पिता मूरतसिंह यादव उम्र 32 साल निवासी शास्त्री कालोनी भैरूंदा थाना भैरूंदा जिला सीहोर
    – रामपाल पिता रामप्रसाद राजपूत उम्र 35 वर्ष निवासी रिषीनगर भैरूंदा जिला सीहोर
    – वसीम खान पिता अजीम खान उम्र 34 वर्ष निवासी गंजबढ इछावर जिला सीहोर – भूपेन्द्र पिता नन्नेलाल साहू उम्र 39 वर्ष निवासी कंचन नगर नर्मदापुरम हाल निवासी प्यासा नगर इटारसी थाना इटारसी जिला नर्मदापुरम
    – संजय माली पिता रामनारायण माली उम्र 50 वर्ष निवासी ग्राम जमानी हाल गरीबी लाईन इटारसी जिला नर्मदापुरम
    – अमित पिता बृजेश कुमार बड़कुल उम्र 37 वर्ष निवासी महार्षि कालोनी इटारसी जिला नर्मदापुरम
    – अतुल गौर पिता कैलाश गौर उम्र 31 वर्ष निवासी ग्राम होरिया पीपर थाना देहात नर्मदापुरम
    – नरेन्द्र शाह पिता लक्ष्मीनारायण उम्र 48 वर्ष निवासी ग्राम मलोथर हाल प्यासा नगर इटारसी जिला नर्मदापुरम
    – विष्णु प्रसाद पिता नंदकिशोर पटेल उम्र 35 वर्ष निवासी पगरावत कला थाना अंवतिपुर बड़ोदिया जिला शाजापुर
    – अरविन्द साद पिता रामस्वरूप साद उम्र 44 वर्ष निवासी ग्राम मलोथर हाल मालवीय नगर इटारसी जिला नर्मदापुरम
    – आनंद चौहान मदन सिंह उम्र 23 वर्ष निवासी ग्राम गेहूंखेड़ा हाल चौपड़ा कालोनी रेहटी जिला सीहोर
    – सत्येंद्र सिंह उर्फ शक्ति पिता होशियार सिंह राजपूत 38 साल निवासी नांदनेर थाना शाहगंज
    – अनिरूद्ध दुबे निवासी सलकनपुर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Entre cuisiner soi-même et commander au café, le choix dépend souvent du temps et du goût. Cette question mérite d'être approfondie. comment préparer cette tartinade froide Les proches conseillent souvent de suivre les recettes à la lettre, mais cela ne fonctionne pas toujours. En cuisine, l'observation compte davantage : ajustez l'assaisonnement, la cuisson et les quantités selon les produits disponibles.