Newsआष्टाइछावरजावरनसरुल्लागंजबुदनीरेहटीसीहोर

राजस्व मंत्री ने किया ग्राम तकिया में आग से नष्ट हुई फसलों का निरीक्षण

- राजस्व मंत्री ने संवेदनशीलता के साथ प्रभावित किसानों को अधिक से अधिक मुआवजा दिलाने के दिए निर्देश

सीहोर। राजस्व मंत्री करण सिहं वर्मा ने श्यामपुर तहसील के ग्राम तकिया में आग से नष्ट हुई खेत में खड़ी गेहंू की फसल के नुकसान का निरीक्षण किया तथा प्रभावित किसानों से भेंटकर नुकसान के बारे में जानकारी ली। उल्लेखनीय है कि गत दिवस ग्राम तकिया में 10 किसानों की लगभग 28 एकड़ की फसल अग्नि दुर्घटना में नष्ट हो गई थी। आग से जिन किसानों की फसल नष्ट हुई है उनमें ग्राम पाटन के 7 किसान, ग्राम तकिया के 2 किसान तथा ग्राम बरखेड़ा खरेट का एक किसान शामिल है। निरीक्षण के दौरान राजस्व मंत्री ने किसानों से चर्चा की और फसल में आग लगने से हुए नुकसान की हर संभव मदद के लिए कहा। उन्होंने किसानों की पीड़ा को देखते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिन किसानों की गेहंू की फसल नष्ट हुई है उन सभी किसानों को उनकी फसल का संवेदनशीलता के साथ-साथ अधिक से अधिक मुआवजा स्वीकृत किया जाए। राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा ने किसानों को भरोसा दिलाते हुए कहा कि हमारी सरकार किसानों की सरकार है और विपरीत परिस्थितियों में भी हमारी सरकार किसानों के साथ डटकर खड़ी है। उन्होंने कहा कि सरकार किसानों की मेहनत को व्यर्थ नहीं जाने देगी। किसान हमारे अन्नदाता हैं और उनकी हर पीड़ा का समाधान हमारी प्राथमिकता है। जिन किसानों की फसल नष्ट हुई है, उन्हें उचित मुआवजा मिलेगा। राजस्व मंत्री ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि मुआवजा प्रक्रिया में किसी भी तरह की देरी न हो और किसानों को जल्द से जल्द राहत प्रदान की जाए। निरीक्षण के दौरान सन्नी महाजन, एसडीएम तन्मय वर्मा, नायब तहसीलदार अर्पित मेहता सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
विधायक सुदेश राय ने भी की मुलाकात-
विधायक सुदेश राय ने श्यामपुर तहसील के ग्राम तकिया में आग से नष्ट हुई खेत में खड़ी गेंहू की फसल के नुकसान का निरीक्षण किया तथा प्रभावित किसानों से भेंटकर नुकसान के बारे में जानकारी ली और हर संभव मदद दिलाने के लिए कहा। निरीक्षण के पश्चात लौटते समय उन्होंने गांव के बच्चों को चॉकलेट वितरित कीं तथा एक बालिका के पास स्कूल के लिए ड्रेस एवं जूते नहीं होने पर तत्काल क्रय करने के लिए राशि प्रदान की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Kako pripraviti obrok, ki je hkrati okusen, hranljiv in preprost? Z nekaj svežimi sestavinami ter premišljeno izbiro načinov priprave lahko vsakdanji jedilnik postane bolj raznolik. To temo je vredno podrobneje raziskati. na kruhu je to bolj Ko se jeseni zadiši po pečenih jabolkih, pridejo prav tudi lahki recepti z bučo, stročnicami in svežimi zelišči.