साईंनाथ बाबा की पालकी रथ यात्रा कल, नगर में गूंजेगा साईं भक्ति का उल्लास

सीहोर। साईंनाथ सेवा संस्थान समिति के तत्वावधान में कल 229 जुलाई को साईंनाथ बाबा की भव्य पालकी रथ यात्रा निकाली जाएगी। शोभायात्रा गंज स्थित साईंनाथ मंदिर से प्रारंभ होकर शहर के प्रमुख मार्गों से भ्रमण करेगी और पुन: मंदिर परिसर में पहुंचकर संपन्न होगी।
आयोजन के तहत सुबह गंज स्थित साईंनाथ मंदिर में बाबा साईंनाथ का विधि-विधान और मंत्रोचार के साथ अभिषेक किया जाएगा। इसके बाद विशेष पूजन-अर्चन व आरती का आयोजन होगा। शाम 4 बजे भव्य पालकी रथ यात्रा का शुभारंभ होगा। यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु साईं बाबा के जयकारों और भजनों की धुन पर झूमते हुए शामिल होंगे और पुण्य लाभ अर्जित करेंगे।
तैयारियां पूरी, जगह-जगह होगी पुष्प वर्षा
साईंनाथ सेवा संस्थान समिति के संस्थापक ब्रजमोहन सोनी, अध्यक्ष लोकेन्द्र वर्मा, युवा अध्यक्ष तनिष्क सोनी, अर्जुन राठौर, पंडित पुनित शर्मा और अंकित राठौर सहित अन्य पदाधिकारियों ने बताया कि यात्रा को भव्य, सुव्यवस्थित और श्रद्धामय बनाने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा और यात्रा के स्वागत के लिए जगह-जगह विभिन्न व्यवस्थाएं की गई हैं। संस्थान के संस्थापक ब्रजमोहन सोनी ने समस्त नगरवासियों और धर्मप्रेमी जनता से भावुक अपील करते हुए कहा है कि सभी श्रद्धालु अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर पालकी रथ यात्रा में शामिल हों।

Exit mobile version