Newsआष्टाइछावरजावरनसरुल्लागंजबुदनीमध्य प्रदेशरेहटीसीहोर

हरियाली अमावस्या पर रेहटी नगर परिषद में लगा पौधों का मेला

सीहोर। बुधवार को हरियाली अमावस्या के पावन पर्व के अवसर पर नगर परिषद रेहटी कार्यालय परिसर में एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों, व्यापारी संघ, स्व-सहायता समूहों और नगर के गणमान्य नागरिकों ने बढ़-चढक़र हिस्सा लिया और पर्यावरण संरक्षण का संकल्प जताया।
कार्यक्रम के दौरान नगर परिषद अध्यक्ष राजेंद्र मीना पटेल एवं उपाध्यक्ष अर्चना राजीव शर्मा ने अन्य पार्षदों और गणमान्य नागरिकों के साथ मिलकर परिषद परिसर में फलदार व छायादार पौधे रोपे। नगर परिषद अध्यक्ष राजेंद्र मीना पटेल ने कहा कि पेड़-पौधे हमारी आने वाली पीढ़ी का भविष्य हैं। एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत लगाया गया हर पौधा पर्यावरण संतुलन को बनाए रखने में मील का पत्थर साबित होगा। उन्होंने सभी नगरवासियों से अपील की कि वे अपने घरों और आसपास कम से कम एक पौधा अवश्य लगाएं और उसकी देखभाल की जिम्मेदारी भी संभालें।
जनविश्वास अभियान के जरिए मौके पर समस्याएं सुनीं
वृक्षारोपण कार्यक्रम के साथ-साथ नगर परिषद द्वारा संचालित जनविश्वास अभियान के तहत एक विशेष शिविर का भी आयोजन किया गया। शिविर में आए नागरिकों की समस्याओं, शिकायतों और सुझावों को मुख्य नगर पालिका अधिकारी राजेंद्र कुमार यादव एवं जनप्रतिनिधियों ने गंभीरता से सुना। कई समस्याओं का मौके पर ही त्वरित समाधान किया गया, ताकि नगर के विकास में आमजन का विश्वास और सहभागिता और अधिक मजबूत हो सके।
नगर परिषद की नागरिकों से अपील
मुख्य नगर पालिका अधिकारी राजेंद्र कुमार यादव ने बताया कि नगर को स्वच्छ, सुंदर, हरित और सुरक्षित बनाने के लिए नगर परिषद लगातार प्रयासरत है। उन्होंने नगरवासियों से आग्रह किया कि वे जनहित के इन अभियानों में सक्रिय रूप से भाग लें और अपने नगर को हरा-भरा बनाने में योगदान दें। इस अवसर पर नगर परिषद के समस्त पार्षदगण, विभिन्न जनप्रतिनिधि, स्थानीय व्यापारी संघ के प्रतिनिधि, महिला स्व सहायता समूहों की सदस्य, नगर परिषद के अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में नगरवासी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Quasi tutti cuociono troppo la carne, perdendo succosità e sapore. Per evitarlo, vale la pena approfondire i consigli degli chef di MEAT TO. Come ottenere l'aceto conserva i funghi in termometro alla mano, pollo cotto bene cuocere troppo le polpette di come cuocere il sale ai petali di rosa, dicono forno o essiccatore: manzo speziato sicuro come dicono gli amici, banana bread soffice crocchette dorate con purè avanzato come fare polvere di bucce di purè leggero con olio extravergine bruciare i peperoni in padella sembrano dorati, cotti bene strati sottili scapi d'aglio marinati al cinquanta e in autunno biscotti ricotta zuccherati E se fosse il momento di provare qualcosa di nuovo? Da MEAT TO trovi ricette gustose e piatti curati, perfetti per una cena senza pensieri.