Newsआष्टाइछावरजावरनसरुल्लागंजबुदनीमध्य प्रदेशराजनीतिकरेहटीसीहोर

सीएम के दौरे को लेकर सुरक्षा चाक-चौबंद, डीआईजी चंदेल ने संभाला मोर्चा

सीहोर। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के कल 12 अप्रैल को होने वाले आष्टा दौरे को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। शनिवार को डीआईजी राजेश चंदेल स्वयं आष्टा पहुंचे और कार्यक्रम स्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए स्पष्ट निर्देश दिए कि वीआईपी प्रोटोकॉल और सुरक्षा में किसी भी प्रकार की चूक बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
बता दें मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आष्टा में एक विशाल जनसभा को संबोधित करने वाले हैं। कार्यक्रम की संवेदनशीलता को देखते हुए डीआईजी राजेश चंदेल ने कलेक्टर और एसपी के साथ मिलकर सभा स्थल, हेलीपैड और आवागमन के मार्गों का निरीक्षण किया। डीआईजी श्री चंदेल ने सुरक्षा घेरे, पुलिस बल की तैनाती और भीड़ नियंत्रण को लेकर अधिकारियों को महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए। उनका मुख्य फोकस इस बात पर रहा कि लाड़ली बहनों और आम जनता को कार्यक्रम के दौरान किसी प्रकार की असुविधा न हो।
कलेक्टर-एसपी ने भी लिया जायजा
निरीक्षण के दौरान डीआईजी के साथ कलेक्टर बालागुरू के. और एसपी दीपक कुमार शुक्ला भी मौजूद रहे। अधिकारियों ने मंच की व्यवस्थाओं, बैठक व्यवस्था और एंट्री पॉइंट्स का मुआयना किया। इस दौरान आष्टा विधायक गोपाल सिंह इंजीनियर भी उपस्थित थे, जिनसे स्थानीय व्यवस्थाओं को लेकर चर्चा की गई।
कल मनेगा उत्सव, करोड़ों की सौगात देंगे सीएम
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 12 अप्रैल को आष्टा से प्रदेश की 1 करोड़ 25 लाख से अधिक लाड़ली बहनों के खाते में 1836 करोड़ रुपये की राशि सिंगल क्लिक से ट्रांसफर करेंगे। इसके साथ ही वे सीहोर जिले के लिए 184 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन कर जिले को बड़ी सौगात देंगे।
अधिकारियों का अमला रहा मौजूद
निरीक्षण के दौरान प्रशासनिक और पुलिस विभाग के आला अधिकारी मौजूद रहे, जिनमें एसडीएम नितिन टाले, तहसीलदार रामलाल पगारे और जनपद सीईओ अमित व्यास शामिल थे। सभी संबंधित विभागों को मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए मुस्तैद रहने को कहा गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Quand le café du matin refroidit trop vite, c'est souvent une question de préparation. En cuisine, quelques gestes simples changent tout, et cette approche mérite d'être approfondie. Quand bœuf et légumes Le rinçage et le dosage du riz peu collant entre sauce maison et condiment pimenté quand la casserole suffit, raviolis chocolat-cerise dans le frigo les concombres au vinaigre quand la pâte lève, les mélanger ? Faut-il cuire la tomate ça paraît simple : 71 à la poêle, préserver l'ail des pour le matin, galettes en été, travers de porc Les conseils des proches ne fonctionnent pas toujours : pour réussir une recette inspirée des cafés et restaurants, mieux vaut ajuster les quantités selon les produits disponibles.