Newsआष्टाइछावरजावरनसरुल्लागंजबुदनीमध्य प्रदेशराजनीतिकरेहटीसीहोर

सीहोर: ईव्हीएम की पहरेदारी, कांग्रेस प्रत्याशियों के प्रतिनिधियों ने डाला डेरा

सीहोर स्थित महिला पॉलिटेक्निक कॉलेज में बनाया है स्ट्रांग रूम

सीहोर। विधानसभा चुनाव के लिए हुए मतदान के बाद ईवीएम मशीनें स्ट्रांग रूप में सुरक्षित हैं। स्ट्रांग रूम की सुरक्षा के लिए बाहर एलईडी लगाई गई है तो वहीं सीसीटीवी कैमरों से 24 घंटे निगरानी भी की जा रही है। स्ट्रांग रूम की सुरक्षा के लिए सुरक्षा बल भी तैनात है। सीहोर जिले में स्ट्रांग रूम महिला पॉलिटेक्निक कॉलेज में बनाया गया है। 17 नवंबर को हुए मतदान के बाद सीहोर जिले के चारों विधानसभा बुधनी, इछावर, आष्टा और सीहोर की ईवीएम मशीनें कड़े पहरे में महिला पॉलिटेक्निक कॉलेज स्थित स्ट्रांग रूम में रखी हुई है। सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जा रही है एवं बाहर भी एलईडी लगाई गई है। हालांकि ईवीएम पर नजर रखने के लिए बुधनी, सीहोर, आष्टा और इछावर विधानसभा के कांग्रेस प्रत्याशियों के समर्थक 24 घंटे स्ट्रांग रूम के बाहर बैठकर पहरेदारी भी कर रहे हैं। चारों विधानसभाओं के कांग्रेस प्रत्याशियों के प्रतिनिधि वहां पर मौजूद हैं। स्ट्रांग रूम के बाहर मैदान पर टेंट लगाकर वे पहरा दे रहे हैं। उनकी निगाहें भी एलईडी पर टिकी हुई होती है। 24 घंटे बारी-बारी से सभी जाग रहे हैं। इस दौरान जहां वे गप्पे मार रहे हैं तो वहीं उनकी राजनीतिक चर्चाएं भी होती है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन पदाधिकारी प्रवीण सिंह भी हर दिन सुबह एवं शाम को स्ट्रांग रूम पहुंचकर ईवीएम मशीनों की जांच पड़ताल कर रहे हैं।
ये थे कांग्रेस के प्रत्याशी-
सीहोर जिले की चार विधानसभा सीटोें पर भाजपा-कांग्रेस के बीच में कड़ा मुकाबला रहा। इस दौरान सपा, बसपा, निर्दलीय प्रत्याशियों ने भी राजनीतिक दांव-पेेंच लगाए। सीहोेर जिले की बुधनी विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी विक्रम मस्ताल शर्मा चुनाव मैदान मेें थे तो इछावर से पूर्व विधायक शैलेंद्र पटेल मैदान में थे। आष्टा से कमल सिंह चौहान तो सीहोर विधानसभा से शशांक सक्सेना चुनाव मैदान में थेे। इस बार सभी सीटों पर बेहद कड़ा मुकाबला देखने को मिला। चुनाव में भी बंपर मतदान हुआ। बुधनी विधानसभा में कुल मतदान 86.80 प्रतिशत रहा। इसमें पुरूष 82.77 प्रतिशत एवं महिलाओें का 84.86 प्रतिशत मतदान हुआ। इसी तरह आष्टा विधानसभा क्षेत्र में कुल मतदान 86.51 प्रतिशत, पुरूष 81.68 प्रतिशत, महिला 84.18 प्रतिशत, इछावर विधानसभा में कुल मतदान 88.20 प्रतिशत, पुरूष 85.15 प्रतिशत, महिला 86.74 प्रतिशत और सीहोर विधानसभा क्षेत्र में कुल मतदान 84.29 प्रतिशत हुआ। इसमें पुरूष 79.09 प्रतिशत एवं महिलाओं का मतदान 81.74 प्रतिशत हुआ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Après une journée chargée, on improvise souvent un dîner rapide, puis l'on découvre qu'un plat simple peut avoir le goût d'un bon restaurant. Les recettes de chefs méritent d'être étudiées plus en détail. Entre égouttage et finition en poêle Quand le café refroidit dans la tasse, on pense déjà au dessert : une recette simple peut sauver la fin du repas.