Newsआष्टाइछावरजावरनसरुल्लागंजबुदनीरेहटीसीहोर

सीहोर : नपाध्यक्ष प्रिंस राठौर का होली मिलन समारोह, शामिल हुए नगर के प्रबुद्ध, गणमान्य नागरिक और संत

सीहोर। शनिवार को शहर के बस स्टैंड के समीप टाउन हाल में नगर पालिका अध्यक्ष प्रिंस राठौर के मार्गदर्शन में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। होली मिलन समारोह में क्षेत्रवासियों ने बड़ी संख्या में एकत्रित होकर एक दूसरे को रंगगुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में सर्वप्रथम विधायक सुदेश राय, त्यागी आश्रम की ओर से संत उद्धवदास महाराज आदि ने यहां पर मौजूद सफाई मित्रों और क्षेत्रवासियों गुलाल लगाकर होली मिलन समारोह की शुरूआत की। इस मौके पर हजारों की संख्या में क्षेत्रवासी, नपा के कर्मचारी, समाजसेवी संगठन और पार्षद आदि मौजूद थे। होली मिलन समारोह के दौरान आर्केस्ट्रा के कलाकारों ने सुमधुर गीतों, भजनों एवं फाग की प्रस्तुतियां की गईं।
कार्यक्रम में नपाध्यक्ष श्री राठौर ने होली मिलन समारोह में शामिल क्षेत्रवासियों को संबोधित करते हुए कहा कि होली उमंग, उल्लास और आनंद का पर्व है। होली के पर्व पर ईश्वर से कामना है कि खुशियों के रंग प्रत्येक नागरिक की जिंदगी में बिखरे। होली का संबंध रंगों से है और रंग हमारी खुशियों के प्रतीक भी है। इस तरह होली पर हम एक-दूसरे को रंग लगाकर अपनी खुशियां जाहिर करते हैं। शहर में वर्षों पुरानी परंपरा का आज भी निर्वहन हो रहा है। धुलेंडी से लेकर रंग पंचमी तक पांचों दिन होली खेली जाती है। पूरा शहर होली के रंगों से सराबोर रहता है। हम सभी होली का पर्व आस्था और उत्साह के साथ मनाए। इस मौके पर उन्होंने क्षेत्रवासियों को रंगपंचमी की अग्रिम बधाई भी दी। इस मौके पर पंडित अजय पुरोहित, पंडित मोहितराम पाठक सहित अन्य मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Skoraj vsi pri kuhanju pretiravamo s soljo, a okus lahko izboljšamo tudi z zelišči in začimbami. To temo je vredno bolje spoznati. drobni koraki za zamrzovanje sliv in med vlaganjem in soljenjem kimči kot solata Kako lahko podobno zamisel vključimo v vsakdanji jedilnik? Izberite sveže sestavine, dodajte stročnice ali polnovredna žita ter jed začinite z zelišči. Tako nastane preprost, okusen obrok, ki nas nasiti in podpira uravnoteženo prehrano.