Newsआष्टाइछावरजावरनसरुल्लागंजबुदनीमध्य प्रदेशरेहटीसीहोर

सीहोर : आष्टा में मजदूर यूनियन संघ की बैठक हुई, लिए गए ये महत्वपूर्ण निर्णय

आष्टा। सीहोर जिले के आष्टा नगर के मंडी गेट स्थित पार्क में नववर्ष 2023 के पहले दिन मजदूर यूनियन संघ ने बैठक का आयोजन किया। इसमेें कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक में चंदर सिंह, रतन सिंह, मनोज मेवाड़ा, फरियाद भाई, विक्रम सिंह मेवाड़ा, राधेश्याम, पप्पू मालवीय के आह्वान पर क्षेत्र के कई मजदूर शामिल हुए। बैठक में प्रमुख रूप से मजदूरों के हित में कैसे कार्य किया जाए, उन्हें शासन की योजनाओं से कैसे जोड़ा जाए, सहित अन्य प्रमुख मुद्दों पर चर्चा हुई। इस दौरान वरिष्ठ पदाधिकारियों ने कहा कि आगामी समय में मजदूर यूनियन संघ से क्षेत्र के सभी मजदूरों को जोड़ने का प्रयास किया जाएगा। मजदूरों की मजदूरी शासन द्वारा निर्धारित की गई राशि से कम न हो, इसके लिए जमीनी स्तर पर संगठन कार्य करेगा। मजदूरों से संबंधित प्रकरणों में मजदूरों के साथ होने वाले अत्याचार के विरुद्ध आवाज उठाना संगठन का मुख्य उद्देश्य रहेगा। इस अवसर पर उपस्थित वरिष्ठ संगठन कार्यकर्ताओं का पुष्प माला व साफा बांधकर सम्मान भी किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Vzal jsem punčocháče a tahal za zelí: Tvarohové palačinky: Rodina každé ráno prosí o Rychlá snídaňová pochoutka: Pita se sýrem za pět