जॉब्स

Notification : ओडिशा सिविल सेवा परीक्षा के लिए अधिसूचना जारी, 683 पदों पर भर्ती के लिए आयोजित होगी पीसीएस परीक्षा..

Notification : ओडिशा में सरकारी नौकरी के इच्छुक और ओडिशा पीसीएस परीक्षा 2023 की तैयारी में जुटे उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर। ओडिशा लोक सेवा आयोग ने राज्य सिविल सेवा (ओसीएस) परीक्षा 2022 के अधिसूचना जारी कर दी है। आयोग द्वारा 30 दिसंबर 2022 को जारी विज्ञापन (सं.17/2022-23) के अनुसार ओपीएससी एसीएस परीक्षा 2022 का आयोजन ओडिशा सरकार के विभिन्न विभागों/सेवाओं में ग्रुप ए और ग्रुप बी के कुल 683 पदों पर भर्ती के लिए किया जाएगा। इन सेवाओं में ओडिशा प्रशासनिक सेवा ग्रुप-ए (जूनियर ब्रांच), ओडिशा को-ऑपरेटिव सर्विस ग्रुप बी, ओडिशा लेबर सर्विस ग्रुप बी, ओडिशा रेवेन्यू सर्विस ग्रुप बी, ओडिशा ट्रांसपोर्ट सर्विस ग्रुप बी और ओडिशा टैक्सेशन एण्ड एकाउंट्स सर्विस ग्रुप बी शामिल हैं।

ओडिशा सिविल सेवा परीक्षा 2022 के लिए आवेदन के इच्छुक उम्मीदवार राज्य लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट, opsc.gov.in पर एक्टिव किए जाने वाले ओपीएससी ओसीएस प्रिलिम्स 2022 अप्लीकेशन लिंक के माध्यम से अप्लाई कर सकेंगे। आवेदन प्रक्रिया 17 जनवरी से शुरू होनी प्रस्तावित है और उम्मीदवार 16 फरवरी तक अपना अप्लीकेशन सबमिट कर सकेंगे।

ओडिशा पीसीएस परीक्षा 2022 अधिसूचना के मुताबिक वे ही उम्मीदवार आवेदन के पात्र हैं जिन्होंने किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या किसी अन्य उच्च शिक्षा संस्थान से किसी भी विषय में स्नातक डिग्री ली हो। साथ ही, उम्मीदवारों की आयु 1 जनवरी 2022 को 21 वर्ष से कम और 38 वर्ष से अधिक न हो, यानि उम्मीदवार का जन्म 2 जनवरी 1984 के पहले और 1 जनवरी 2001 के बाद नहीं हुआ होना चाहिए। हालांकि, ओडिशा राज्य के मूल निवासी विभिन्न आरक्षित वर्गों के उम्मीदवारों को राज्य सरकार के नियमों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी, अधिक जानकारी व अन्य विवरणों के लिए अधिसूचना देखें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
I consigli degli amici possono sembrare utili, ma non sempre funzionano per un blog o un sito personale. Prima di scegliere una direzione, conviene esaminare meglio il tema. a prima vista, l'ecg il cielo anticipa il picco magnetico come ottenere glutei sodi senza squat Quando al mattino controllo le visite dal telefono, mi torna utile quella prospettiva: un blog cresce con pazienza, tra appunti sinceri e piccoli aggiornamenti. La costanza conta più dei numeri, soprattutto quando il sito riflette davvero chi lo cura.