Newsआष्टाइछावरजावरनसरुल्लागंजबुदनीमध्य प्रदेशरेहटीसीहोर

Sehore news : 80 वर्षीय बुजुर्ग महिला का अपहरण

पुलिस टीम जुटी रही खोजने, नहीं मिला कोई सुराग

रेहटी। रेहटी थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाला गांव दिगबाड़ से एक 80 वर्षीय बुजुर्ग महिला का अपहरण हो गया है। घटना मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात की बताई जा रही है। गांव दिगबाड़ निवासी हजारीलाल यदुवंशी की 80 वर्षीय पत्नी बलिया बाई यदुवंशी को अपहरणकर्ता रात में उठा ले गए। घटना की जानकारी पुलिस तक पहुंची तो रेहटी थाना प्रभारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। मामले की गंभीरता को देखते हुए सीहोर पुलिस अधीक्षक मयंक अवस्थी सहित प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। पुलिस डॉग स्क्वायड की सहायता से महिला तक पहुंचने की कोशिश कर रही है। महिला बलिया बाई यदुवंशी को रात्रि करीब 2 बजे के लगभग तीन अज्ञात व्यक्तियों द्वारा अपहरण की घटना को अंजाम दिया। सीसीटीवी फुटेज में महिला को बंधक बनाकर ले जाते तीन आरोपी कैमरे में कैद हुए हैं। मामला संदेहास्पद नजर आ रहा है। महिला को ढूंढने के लिए पुलिस की सर्चिंग जारी है। इस मामले में पुलिस अधिकारी कुछ भी कहने की स्थिति में नहीं हैं।
सुबह देखा तो अम्माजी नहीं थी –
परिजन रामदेव रघुवंशी ने बताया कि उन्होंने रात करीब 10 बने अम्माजी को सोते हुए देखा था। जब वे सुबह चाय देने के लिए पहुंचे तो उन्हें अम्माजी नहीं दिखी। इसके बाद उन्होंने घर पर अन्य जगह भी देखा, लेकिन वे कहीं नजर नहीं आई। इसके बाद उन्होंने अपने अन्य परिजनों के घर पर भी जाकर खोजा, लेकिन कही नहीं मिली। इसके बाद अम्माजी को आसपास भी खोजा गया, जब कहीं भी पता नहीं चला तो इसकी।सूचना पुलिस को दी गई। उन्होंने बताया कि अम्माजी के गले में सोने की माला थी। हाथ, पैर में भी उन्होंने चांदी के जेवर पहने हुए थे। आशंका जताई जा रही है कि घटना को अंजाम देने वाले कोई परिचित ही हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Kako pripraviti obrok, ki je hkrati okusen, hranljiv in preprost? Z nekaj svežimi sestavinami ter premišljeno izbiro načinov priprave lahko vsakdanji jedilnik postane bolj raznolik. To temo je vredno podrobneje raziskati. na kruhu je to bolj Ko se jeseni zadiši po pečenih jabolkih, pridejo prav tudi lahki recepti z bučo, stročnicami in svežimi zelišči.