Newsआष्टाइछावरजावरनसरुल्लागंजबुदनीमध्य प्रदेशरेहटीसीहोर

Sehore News : अरोरा के नेतृत्व में धूमधाम से मनेगा दशहरा पर्व

सीहोर। शहर के छावनी क्षेत्र में इस साल भी दशहरा पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष और समिति के संरक्षक जसपाल सिंह अरोरा के मार्गदर्शन में बाल विहार मैदान पर 71 फीट ऊंचे रावण का दहन किया जाएगा। इस आयोजन की तैयारियों को लेकर दशहरा उत्सव समिति ने एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की, जिसमें नई कार्यकारिणी का गठन भी किया गया है।
बैठक में सर्वसम्मति से पार्षद आशीष गेहलोत को दशहरा उत्सव समिति का अध्यक्ष चुना गया है। इसके अलावा नीरज ताम्रकार को श्रीराम बारात का अध्यक्ष मनोनीत किया गया। उपाध्यक्ष के तौर पर विनीत गोयल, गब्बर यादव, सेवा यादव, राजू बोयत और छगन यादव को जिम्मेदारी सौंपी गई है। कोषाध्यक्ष विशाल सेन, स्वागत अध्यक्ष राजेश परिहार और प्रभारी धर्मेंद्र माहेश्वरी बनाए गए हैं।
भव्य होगा आयोजन
समिति के संरक्षक जसपाल सिंह अरोरा ने बताया कि यह उत्सव पिछले 35 से अधिक सालों से मनाया जा रहा है। इस बार इसे और भी भव्य बनाने की तैयारी है। दशहरा उत्सव के दौरान रावण दहन के साथ-साथ मुख्य मंच पर भजन संध्या और अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित होंगे। बैठक में ईश्वर सिंह चौहान, अजय रायकवार, विष्णु संघानी, अंकुश माहेश्वरी और राहुल माहेश्वरी सहित कई अन्य सदस्य भी मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Quand le café refroidit, une recette simple peut changer le repas. Le sujet mérite d'être approfondi. le petit détail pour Sauce fumée aux cerises pour grillades Et si vous testiez cette idée dès ce soir ? Une recette simple, quelques bons produits et une touche personnelle suffisent pour régaler vos convives.