Newsसीहोर

Sehore News : समानता का भाव लेकर कार्य करे हर कार्यकर्ता : श्री आजाद

सीहोर। भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा सीहोर जिला कार्यकारिणी की बैठक क्रेसेंट चौराहा स्थित रेस्ट हाउस में आयोजित की गई। जिसमें  नवनियुक्त जिला अध्यक्ष माधो सिंह आजाद का स्वागत किया गया। जिला कार्यालय मंत्री राहुल मालवीय ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा सीहोर की जिला बैठक नवनियुक्त जिला अध्यक्ष माधो सिंह आजाद की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। जिला अध्यक्ष  श्री आजाद ने सभी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि संगठन हमारे लिए सर्वोपरि है और मोर्चे का हर कार्यकर्ता एक समान है सभी समानता का भाव लेकर कार्य करे। जिला महामंत्री राजाराम मालवीय के द्वारा पूर्व में किये गए कार्य व आगामी कार्यक्रमों को लेकर जानकारी दी। कार्यक्रम का आभार जिला महामंत्री राजकुमार वंशकार ने व्यक्त किया। बैठक में प्रमुख रूप से प्रदेश मंत्री कैलाश बगाना, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य बरखा वर्मा,जिला उपाध्यक्ष हरदेव तमोलिया, जिला मंत्री जितेन्द्र सोलंकी,जिला कोषाध्यक्ष मनोहर मालवीय,हरीश कौशल, राजेन्द्र मालवीय, राहुल अस्ताया आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Kako nájsť piatu osobu za 15 Vyhľadajte extra číslicu medzi stovkami 1217 za Hádanka pre pozorných divákov: Na obrazku Nájdite veľkú chybu v kuchyni za 5 sekúnd: IQ Hádanka pre tých, ktorí majú výborný