Newsआष्टाइछावरजावरनसरुल्लागंजबुदनीमध्य प्रदेशरेहटीसीहोर

Sehore news : मुख्यमंत्री जनसेवा शिविर बन रहे हितग्राहियों के लिए सुनहरा अवसर : मंत्री हरदीप सिंह डंग

सीहोर। मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान के तहत जिलेभर में जनसेवा शिविर आयोजित कर पात्र हितग्राहियों की शासन की अनेक योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है। आष्टा जनपद के ग्राम खामखेड़ा बैजनाथ में मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रम में नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा तथा पर्यावरण मंत्री हरदीप सिंह डंग ने शिविर का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में अनेक हितग्राहियों को शासन की विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित किया गया।
कार्यक्रम में मंत्री श्री डंग ने कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने केवल प्रदेश को स्वर्णिम प्रदेश बनाने के लिए दिन रात काम कर रहे है, बल्कि समाज के अंतिम पंक्ति के व्यक्ति के जीवन की कठिनाइयों को दूर कर उनके जीवन स्तर को बेहतर बनाने के लिए अनेक नई-नई योजनाएं बनाकर संचालित कर रहे हैं। इसके अलावा कमजोर वर्ग के लोगों की आर्थिक स्थिति सुदृढ़ करने के लिए समय समय पर कई अभियान चलाए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान भी ऐसा ही अभियान है, जिसके माध्यम से यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि कोई भी व्यक्ति उसकी पात्रता अनुसार शासन की योजनाओं का लाभ पाने से वंचित न रहे।
मंत्री श्री डंग ने कलेक्टर तथा जिला पंचायत सीईओ को निर्देश दिए कि पटवारी, पंचायत सचिव, रोजगार सहायक सहित अन्य ग्रामीण अमला लोगों के घर-घर जाकर सर्वे करें और ऐसे लोग जो पात्र होते हुए भी वंचित रह गए हैं, उन्हें उनकी पात्रता अनुसार योजना का लाभ दिया जाना सुनिश्चित करें। कार्यक्रम में आष्टा विधायक रघुनाथ मालवीय, जिला पंचायत अध्यक्ष गोपाल सिंह इंजीनियर तथा जिला भाजपा अध्यक्ष रवि मालवीय ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में कलेक्टर चन्द्र मोहन ठाकुर, जिला पंचायत सीईओ हर्ष सिंह सहित अनेक हितग्राही एवं ग्रामवासी उपस्थित थे।
इन योजनाओें से हितग्राहियों को किया गया लाभान्वित-
मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान के तहत ग्राम खामखेड़ा बैजनाथ में शासन की विभिन्न योजनाओं से कुल 5975 हितग्राहियों को लाभान्वित किया गया। प्रधानमंत्री सम्मान निधि योजना से 659 हितग्राहियों तथा मुख्यमंत्री सम्मान निधि योजना से 659 हितग्राहियों को लाभान्वित किया गया। इसी प्रकार स्वामित्व के तहत एक हजार पट्टे, नक्शा शुद्धिकरण 300, नामांतरण 15, बटवारा 04, सीमांकन 08, एलआर पीएम लिंकिंग 280, संबल कार्ड 700, आयुष्मान कार्ड 2050 तथा पेंशन के कुल 300 व्यक्तियों को लाभान्वित किया गया है।
मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान की कलेक्टर से ली जानकारी-
नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा तथा पर्यावरण मंत्री हरदीप सिंह डंग ने कलेक्टर चंद्रमोहन ठाकुर से जिले में मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान के तहत आयोजित किए गए शिविरों तथा लाभान्वित हितग्राहियों की विस्तार से जानकारी ली। इसके पश्चात उन्होंने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान के तहत सभी नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्रों में शिविर लगाकर हर एक पात्र व्यक्ति को लाभान्वित किया जाना सुनिश्चित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि 31 अक्टूबर तक यह अभियान चलेगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की मंशा के अनुरूप घर-घर सर्वे किया जा रहा है, ताकि कोई भी पात्र व्यक्ति हितग्राही मूलक योजनाओं का लाभ पाने से छूटे नहीं। मंत्री श्री डंग एवं विधायक सुदेश राय वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की बैठक में शामिल हुए। बैठक में मुख्यमंत्री श्री चौहान ने 16 अक्टूबर को भोपाल में आयोजित होने वाले हिंदी माध्यम से मेडिकल पाठ्यक्रम के शुभारंभ के लिए राज्य स्तरीय कार्यक्रम के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
A prima vista, un blog personale sembra solo una vetrina di pensieri. In realtà, racconta metodo e identità: vale la pena approfondire il tema. D'inverno bimba di cinque anni ingoia lingotto Da fuori, un blog personale sembra semplice, ma dietro ogni pagina servono costanza, voce autentica e cura dei dettagli.