Newsआष्टाइछावरजावरनसरुल्लागंजबुदनीमध्य प्रदेशरेहटीसीहोर

Sehore News : मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान को घर-घर पहुंचाने में जुट जाएं ओबीसी मोर्चा : नारायण सिंह कुशवाह

भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला कार्यसमिति की बैठक सीहोर में संपन्न

सीहोर। भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने हर वर्ग के लिए योजनाएं बनार्इं हैं। अब उन योजनाओं का लाभ हर व्यक्ति तक पहुंचे, इसके लिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान शुरू किया है। इस अभियान के लिए ओबीसी मोर्चा भी पूरी तरह मैदान में उतर जाएं, ताकि योजनाओं का लाभ प्रदेश सहित जिलेभर के हर व्यक्ति तक पहुंचे। ये बातें भाजपा के अन्य पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष नारायण सिंह कुशवाह ने कही। दरअसल भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला कार्यसमिति की बैठक जिला अध्यक्ष बनवीर सिंह चंद्रवंशी के नेतृत्व में भाजपा कार्यालय नगर मंडल सीहोर में संपन्न हुई। इसमें राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं मध्यप्रदेश के प्रभारी पूर्व सांसद चंदूलाल साहू, प्रदेश महामंत्री संजय राय, जिलाध्यक्ष रवि मालवीय, विधायक सुदेश राय, नपाध्यक्ष प्रिंस राठौर, कमलेश कुशवाह, जय नारायण जलोदिया, नगर अध्यक्ष संदीप कुशवाह सहित भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा कार्यकर्ता, जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्षगण सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। इससे पहले उपस्थित मुख्य अतिथियों ने दीप प्रज्जवल कर बैठक का विधिवत शुभारंभ किया। इस दौरान अन्य पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिलाध्यक्ष बनवीर सिंह चंद्रवंशी ने सभी अतिथियों का फूलमाला से स्वागत किया तथा इस दौरान अतिथियों को साफा बांधकर स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान किया गया। बैठक में पार्टी के आगामी कार्यक्रमों को लेकर भी चर्चा की गई एवं जिला पदाधिकारियों को कई जिम्मेदारियां भी सौंपी गर्इं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Čtyři skryté objekty Záhadná hra: Najděte neobvyklou ženu během Rozdíly mezi důchodcem a králíkem: rozluštění hádanky pouze pro géniusy Hledání čísla 898 mezi 888 čísly за 7 секунд: Jak lidé s Tři rozdíly mezi oběma chlapci: hledejte za Není to tak jednoduché pečení, jak to vypadá: rozdíly Chyť všechny vrabce: Úžasná logická hra pro nadané