
सीहोर। ब्राह्मण समाज हमेशा पूजनीय रहा है। मैं सम्मान कराने नहीं बल्कि स्वयं ही आशीर्वाद लेने आया हूं। हमारी परंपरा ब्राह्मणों से आशीर्वाद लेने की रही है। उक्त विचार शहर के खजांची लाइन स्थित सर्व ब्राह्मण समाज के तत्वाधान में कार्यक्रम में विधायक सुदेश राय ने कही। इस मौके पर विधायक श्री राय और नगर पालिका के युवा अध्यक्ष प्रिंस राठौर ने कार्यक्रम में भगवान परशुराम की प्रतिमा का पूजन किया। इस मौके पर कहा कि ब्राह्मण समाज सभी समाजों का पालक है और धर्म और दीक्षा का मार्ग हमें ब्राह्मण समाज से मिलता है। इस मौके पर विधायक श्री राय ने अपनी निधि से ब्राह्मण धर्मशाला के छत पर बनाए जाने वाले टीन शेड के लिए तीन लाख रुपए प्रदान करने की घोषण की वहीं यहां पर मौजूद नगर पालिका अध्यक्ष श्री राठौर ने भी धर्मशाला के पीछे पेवर ब्लाक लगाए जाने की घोषणा की।
Related Articles
-
इछावर-भैरूंदा को मिली सड़कों की सौगात, 36 प्रधानमंत्री ग्राम सड़कों का हुआ भूमि पूजन -
रूद्रधाम आश्रम में ब्रह्मलीन संतों की श्रद्धांजलि सभा एवं भंडारा 28 सितंबर को -
गणेश विसर्जन के दौरान दो दिन में दो युवकों की डूबने से मौत -
शासकीय सांदीपनि स्कूल रेहटी के घटिया एवं अधूरे निर्माण ने रोका लोकार्पण, भैरूंदा में आज -
भूमिपूजन कार्ड से जिलाध्यक्ष नरेश मेवाड़ा का नाम गायब… -
केंद्रीय मंत्री शिवराज देंगे बड़ी सौगात, इछावर में 36 सडक़ों का भूमिपूजन 27 को, बोरदी कलां में सजेगा मंच