Newsआष्टाइछावरजावरनसरुल्लागंजबुदनीमध्य प्रदेशरेहटीसीहोर

Sehore News : खेलों से व्यक्तित्व का विकास और चरित्र का निर्माण होता है

– खेल दिवस पर आयोजन, प्रतिभाओं का किया सम्मान

Sehore News : सीहोर। हॉकी के महान जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर राष्ट्रीय खेल दिवस धूमधाम से मनाया गया। आवासीय खेल परिसर में हुए इस कार्यक्रम में कई खेल गतिविधियों का आयोजन किया गया, जिसमें अधिकारियों और खिलाडिय़ों ने बढ़ चढक़र हिस्सा लिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ कलेक्टर बालागुरू के., एसपी दीपक कुमार शुक्ला, जिला पंचायत सीईओ डॉ. नेहा जैन और पैरालंपिक मेडलिस्ट कपिल परमार ने किया। इस दौरान जिले का नाम रोशन करने वाले राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय खिलाडिय़ों को सम्मानित भी किया गया। इस अवसर पर बोलते हुए कलेक्टर बालागुरू ने खेलों के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि खेल न केवल शारीरिक क्षमता बढ़ाते हैं, बल्कि चरित्र का निर्माण भी करते हैं। उन्होंने बताया कि खेलों से मिली सीख जीवन के संघर्ष, जिम्मेदारियों और कठिन परिस्थितियों में काम आती है। उन्होंने यह भी कहा कि आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में हर आयु वर्ग के लोगों के लिए शारीरिक गतिविधियां जरुरी हैं। कलेक्टर ने कहा बच्चों के लिए खेल सीखने और अनुशासन का साधन हैं, तो युवाओं के लिए फिटनेस और टीमवर्क का आधार। वहीं बुजुर्गों के लिए हल्के फुल्के खेल लंबी उम्र तक स्वस्थ रहने में मदद करते हैं।
प्रतिभा सभी में, बस तराशने की जरुरत
एसपी दीपक कुमार शुक्ला ने कहा कि मेजर ध्यानचंद की स्मृति में मनाया जाने वाला यह दिवस लोगों को फिटनेस के प्रति जागरूक करता है। उन्होंने सीहोर के खिलाडिय़ों की प्रशंसा करते हुए कहा कि प्रतिभा सभी में होती है, बस उसे तराशने की ज़रूरत है। उन्होंने सभी से खेलों को अपने जीवन का हिस्सा बनाने की अपील की। जिला पंचायत सीईओ डॉ नेहा जैन ने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि वह खुद जिम्नास्टिक में नेशनल मेडलिस्ट रही हैं। उन्होंने कहा कि खेलों से जो अनुशासन और प्रतिस्पर्धा की भावना आती हैए वह जीवन के हर क्षेत्र में सफल होने में मदद करती है।
कई खेलों का हुआ आयोजन
राष्ट्रीय खेल दिवस पर खो-खो, कबड्डी, वॉलीबॉल, रस्साकसी, कराटे, ताइक्वांडो, बॉक्सिंग और शतरंज सहित कई खेलों का आयोजन किया गया। कलेक्टर और एसपी ने खुद मैदान में जाकर खिलाडिय़ों का उत्साह बढ़ाया। कार्यक्रम के अंत मेंए सभी अधिकारियों, कर्मचारियों और खिलाडिय़ों को शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक रूप से स्वस्थ रहने की शपथ दिलाई गई। सभी ने शपथ ली कि वे खुद भी खेल गतिविधियों से जुड़ेंगे और अपने परिवार व मित्रों को भी इसके लिए प्रोत्साहित करेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Quand le café refroidit, une recette simple peut changer le repas. Le sujet mérite d'être approfondi. le petit détail pour Sauce fumée aux cerises pour grillades Et si vous testiez cette idée dès ce soir ? Une recette simple, quelques bons produits et une touche personnelle suffisent pour régaler vos convives.