Newsआष्टाइछावरजावरनसरुल्लागंजबुदनीमध्य प्रदेशरेहटीसीहोर

Sehore News : पुस्तैनी मकानों को अवैध बताकर तोड़ रहा प्रशासन

भाउखेड़ी से अमलाहा तक हो रहा सड़क निर्माण, भाउखेड़ी में 214 मकानों पर चल रहा बुल्डोजर

सीहोर। जिले के इछावर विकासखंड के गांव भाउखेड़ी में इस समय प्रशासन का बुल्डोजर चल रहा है। यह बुल्डोजर ग्रामीणों के पुस्तैनी मकानों को ढहा रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि यह मकान उनके बुजुर्गों ने बनाए थे, लेकिन अब प्रशासन इन्हें अवैध बताकर तोड़ रहा है। इधर प्रशासन ने तर्क दिया है कि भाउखेड़ी के करीब 214 मकान सड़क की जद में आ गए हैं। अब इन्हें तोड़ा जा रहा है।
इछावर विकासखंड के गांव भाउखेड़ी जोड़ से अमलाहा तक करीब 23 किलोमीटर की सड़क बनाई जा रही है। यह सड़क पहले पीडब्ल्यूडी द्वारा बनाई जानी थी, लेकिन अब इस सड़क का निर्माण कार्य एमपीआरडीसी द्वारा कराया जा रहा है। इसके लिए एमपीआरडीसी ने सर्वे भी किया था, लेकिन सर्वे के समय ग्रामीणों को यह सूचना नहीं दी गई कि उनके मकान टूटेंगे। ग्रामीणों ने भी सड़क निर्माण को लेकर उत्सुकता दिखाई। अब प्रशासन ने उनके मकानों पर ही बुल्डोजर चलवा दिया। ग्रामीणों का आरोप है कि प्रशासन ने मकान तोड़ने से पहले न तो किसी को नोटिस दिया और न ही इसकी कोई सूचना दी गई। सीधे उनके घरों के सामने बुल्डोजर को लाकर खड़ा कर दिया गया।
गांव के बाहर से निकला है बाईपास-
भाउखेड़ी गांव के बाहर से बाईपास भी निकला है, लेकिन सड़क गांव के बीचोंबीच में से बनाई जा रही है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि इस सड़क को बाईपास के रास्ते से जोड़कर बना दी जाती तो ग्रामीणों के मकान भी नहीं टूटते और बाद में इस सड़क से निकलने वाले वाहनों से ग्रामीणों को खतरा भी नहीं रहता। अब गांव के बीचोंबीच में से यह सड़क बनाई जा रही है। इससे जहां सड़क बनने के बाद गांव में दुर्घटनाओं का खतरा मंडराता रहेगा तो वहीं ग्रामीणों को भी कई परेशानियां आएंगी।
600 मीटर गांव में से निकलेगी सड़क-
भाउखेड़ी जोड़ से अमलाहा तक बनने वाली करीब 23 किलोमीटर की सड़क में से लगभग 600 मीटर की सड़क भाउखेड़Þी में से होकर गुजरेगी। यह सड़क 7 मीटर चौड़ी बनाई जाएगी। इसके बाद सोल्डर एवं नाली भी बनेगी। अब इस 600 मीटर लंबी सड़क के दायरे में गांव के 214 मकान आ रहे हैं, जिन्हें प्रशासन द्वारा तोड़ा जा रहा है। इन मकानों में से किसी की बाउंड्रीबाल तोड़ी जा रही है तो किसी का पोर्च तोड़ा जा रहा है तो किसी के मकान का आधा हिस्सा भी तोड़ा जा रहा है। प्रशासन का बुल्डोजर मकान तोड़ने के काम में जुटा हुआ है।
विधायक ने नहीं ली ग्रामीणों की सुध-
इछावर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव भाउखेड़ी के ग्रामीणों के मकान तोड़े जा रहे हैं, लेकिन यहां के स्थानीय भाजपा विधायक करण सिंह वर्मा ने ग्रामीणों की सुध नहीं ली। ग्रामीणों ने उन्हें फोन भी लगाए, लेकिन वे उपलब्ध नहीं हो सके। अब ग्रामीणों में विधायक करण सिंह वर्मा को लेकर रोष व्याप्त है। ग्रामीणों का कहना है कि इस बार चुनाव में विधायकजी को देखेंगे। इधर इछावर के पूर्व विधायक शैलेंद्र पटेल ग्रामीणों के बीच पहुंचे। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों से भी चर्चा की। पूर्व विधायक ने अधिकारियों से ग्रामीणों को मुआवजा दिलाने की बात भी कही है।
इनका कहना है-
भाउखेड़ी जोड़ से अमलाहा तक सड़क निर्माण हो रहा है। यह सड़क गांव में से जा रही है। यह सड़क पहले पीडब्ल्यूडी की थी, लेकिन अब इसका निर्माण एमपीआरडीसी द्वारा कराया जा रहा है। सड़क यहीं से प्रस्तावित थी। 7 मीटर चौड़ी सड़क बननी है, इसलिए गांव के कई मकान इसकी जद में आ गए हैं। ग्रामीणों को तीन माह पहले भी अतिक्रमण हटाने का बोला गया था, लेकिन अब सड़क निर्माण कार्य शुरू हो गया है, इसलिए सड़क में बाधा बनने वाले मकानों को तोड़ा जा रहा है।
– विष्णु यादव, एसडीएम, इछावर, जिला सीहोर
भाउखेड़ी में ग्रामीणों के मकान तोड़े जा रहे हैं। ये शासन-प्रशासन की लापरवाही है। प्रशासन द्वारा न तो ग्रामीणों को कोई नोटिस दिया गया। एमपीआरडीसी द्वारा सर्वे किया गया तो ग्रामीणों को सूचित करना चाहिए था कि उनके मकान टूटेंगे, लेकिन नहीं बताया गया। बाईपास से भी यह सड़क बनाई जा सकती थी। मकानों का ग्रामीणों को मुआवजा मिलना चाहिए।
– शैलेंद्र पटेल, पूर्व विधायक, इछावर, जिला सीहोर
बिना नोटिस दिए मकान तोड़े जा रहे हैं। हमारे मकान वर्षों पहले के बने हुए हैं। हमारे बुजुर्गों ने मकान बनाए थे, लेकिन अब इन्हें ही अवैध बताया जा रहा है। जिन ग्रामीणों के मकान तोड़े जा रहे हैं अब उन्हें मुआवजा भी दिया जाए, ताकि वे अपनी व्यवस्थाएं दूसरी जगह कर सकें।
– करण वर्मा, ग्रामीण भाउखेड़ी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Získejte nejnovější lifestylové tipy a triky, skvělé recepty a užitečné články o zahradničení na našem webu. Najdete zde inspiraci pro každodenní život a zároveň se dozvíte, jak si užít každý okamžik plný radosti a harmonie. Sledujte náš web a buďte v obraze s nejlepšími praktickými informacemi pro váš každodenní život. Buďte svědomitými zahradníky a vychutnejte si zdravé a čerstvé plody své práce. Cuketový kaviár: skvělá alternativa kaviáru dostupná v obchodě Tři "zlaté" způsoby, jak se v horku dobře vyspat, které Nezapomenutelné čištění: Jak efektivně vyčistit mezery mezi varnou Můžete zmrazit syrovou zelenou cibuli na zimu? Šest tajných míst na těle Jak se vyvarovat hromadění prachu v domě: účinné tipy : Jak Jak vybudovat Test osobnosti: První Mrkev vs. Mrkvový džus: Odborníci Jak chránit svůj Migréna na Nejoblíbenější tipy a triky pro domácnost, vaření a zahradničení: Inspirujte se našimi články plnými užitečných rad pro každodenní život. Objevte nové recepty, lifestylové nápady a rady pro pěstování zeleniny pro vaši zahradu. Staňte se mistry v kuchyni a zároveň zahradníky s našimi užitečnými články.