Newsआष्टाइछावरजावरनसरुल्लागंजबुदनीमध्य प्रदेशरेहटीसीहोर

सलकनपुर : तीन जगह बनेगी पार्किंग, श्रद्धालुओं को पार्किंग से ही मिलेगी टैक्सियां, जो उपर तक ले जाएंगी

नवरात्रि की तैयारियों को लेकर सलकनपुर में कलेक्टर-एसपी ने ली बैठक, दिए आवश्यक व्यवस्थाओं के निर्देश

सीहोर। 15 अक्टूबर से शुरू हो रही शारदीय नवरात्रि पर्व को लेकर सलकनपुर में कलेक्टर-एसपी ने मंदिर समित एवं अधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान कलेक्टर ने कहा कि देवीलोक निर्माण के कारण इस बार वाहनों का उपर तक जाना प्रतिबंध रहेगा। श्रद्धालु नीचे तक अपने वाहनों से आएंगे, इसके लिए उनके वाहनों को खड़ा करने के लिए पर्याप्त मात्रा में पार्किंग की सुविधा हो, ताकि श्रद्धालुओं कोे कोई परेेशानियां न आए। श्रद्धालुओें की सुविधाओें के लिए तीन स्थान पार्किंग के लिए चयनित किए गए हैं और यहीं से श्रद्धालुओं को टैक्सियां भी उपलब्ध करवाई जाएंगी, ताकि उन्हें ज्यादा पैदल नहीं चलना पड़े। इसी तरह श्रद्धालुओं के लिए पर्याप्त मात्रा में पानी, ठहरने की व्यवस्थाओें सहित उनकी सुरक्षा की भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। इसके भी निर्देश दिए गए हैं।

मेला ग्राउंड, बेल बाजार सहित एक अन्य स्थान पर रहेगी पार्किंग-
देवीलोक का निर्माण कार्य चलने के कारण इस बार उपर तक वाहनोें को प्रतिबंधित किया गया है। उपर भी तेजी से निर्माण कार्य चल रहे हैं, इसके कारण वहां पर पार्किंग केे लिए स्थान नहीं है। इसके चलते प्रशासन ने नीचे ही पार्किंग के लिए तीन स्थान चयनित किए हैं। भोपाल से मालीबांया की तरफ से आने वाले वाहनोें के लिए मेला ग्राउंड एवं बेल बाजार ग्राउंड पर पार्किंग रखी की गई है। इसी तरह होशंगाबाद, बुधनी की तरफ सेे आने वाले वाहनों के लिए एक 10 एकड़ का खेत चयनित किया गया है। यहां पर पार्किंग की व्यवस्था की जाएगी। इन पार्किंग वाले स्थानों से ही टैक्सियां भी उपलब्ध हो सकेंगी, ताकि यहां आने वाले श्रद्धालु अपने वाहनों को पार्किंग में खड़ा करके यहीं सेे टैक्सियों से बैठकर उपर तक जा सकें। श्रद्धालुओें को इन टैक्सियोें को किराया देना होगा।

200 से अधिक पुलिस जवान रहेंगे सुरक्षा में तैनात-
सलकनपुर आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर पुलिस प्रशासन ने भी तैयारियां की हैं। सलकनपुर में नवरात्रि के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर 200 से अधिक पुलिस जवानोें एवं अधिकारियोें को तैनात किया जाएगा। चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात होगा। इसके अलावा सीसीटीव्ही कैमरोें से भी सुरक्षा की जाएगी। सीहोेर जिले के अलावा बाहर सेे भी पुलिस बल बुलाया गया है। इससे पहले भूतड़ी अमावस्या पर भी बड़ी संख्या में पुलिस बल आंवलीघाट सेे लेकर सलकनपुर तक तैनात किया जाएगा।

नहीं हो श्रद्धालुओं को कोई परेशानियां-
नवरात्रि में मां विजयासन देवी के दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु सलकनपुर आते हैं। विजयासन धाम सलकनपुर में 15 अक्टूबर से प्रारंभ होने वाले शारदीय नवरात्रि पर्व के दौरान सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के लिए सलकनपुर में बैठक आयोजित की गई। बैठक में कलेक्टर प्रवीण सिंह एवं पुलिस अधीक्षक मयंक अवस्थी ने सलकनपुर में की जा रही तैयारियों के संबंध में जानकारी ली और सभी व्यवस्थाएं समय पूर्व पूरी करने के अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को किसी तरह की कोई परेशानी न हो और सुविधाजनक ढंग से श्रद्धालु पूजा-अर्चना कर सकें।

एम्बुलेंस एवं डॉक्टरों की भी लगाएं ड्यूटी-
बैठक में कलेक्टर प्रवीण सिंह ने पार्किंग, पेयजल, साफ-सफाई तथा पर्याप्त बिजली व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही प्रमुख स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे, कंट्रोल रूम, श्रद्धालुओं को त्वरित चिकित्सा सुविधा प्रदान करने के लिए चिकित्सों की ड्यूटी लगाने तथा एम्बुलेंस की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं के आगमन तथा निर्गम की बेहतर व्यवस्था के साथ ही पर्याप्त संख्या में अधिकारियों-कर्मचारियों की ड्युटी लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि निजी वाहनों का मंदिर परिसर तक प्रतिबंध होने के कारण बाहर से आने वाले वाहनों की पार्किंग के लिए पर्याप्त स्थान सुनिश्चित करें, ताकि वाहनों के कारण यातायात बाधित न हो। बैठक के पश्चात उन्होंने सलकनपुर मंदिर परिसर का निरीक्षण किया और आवश्यक दिशा-निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। बैठक में सलकनपुर ट्रस्ट के अध्यक्ष महेश उपाध्याय, सहायक कलेक्टर अर्पित गुप्ता, एएसपी गीतेश गर्ग, एसडीएम राधेश्याम बघेल, बुधनी जनपद सीईओ देवेश सराठे, नायब तहसीलदार पंकज पवैया सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Come posso rendere il mio blog più utile e riconoscibile? Una struttura chiara e contenuti autentici fanno la differenza; vale la pena approfondire il tema. quel piccolo sintomo ignorato in menopausa Dicono di prepararsi: ecco il calore si Il cervello cambia già a quarant'anni quale frutto scegliere e quanto Sembra colpa del melone, invece persino le bordure fiorite fermano In autunno, cinque razze fedeli Un formaggio, nove anni scegliere il dolce che protegge il cuore Da fuori, un blog personale sembra spesso un diario ordinato; con il tempo, però, rivela scelte, dubbi e una voce riconoscibile che vale la pena seguire.