Newsआष्टाइछावरजावरनसरुल्लागंजबुदनीमध्य प्रदेशरेहटीसीहोर

सीहोर : जिलेभर में रही गणतंत्र दिवस की धूम, रंगारंग कार्यक्रमों की हुई प्रस्तुति,

जिला मुख्यालय पर कलेक्टर प्रवीण सिंह ने ध्वजारोहण कर ली परेड की सलामी

सीहोर। जिला मुख्यालय सहित पूरे जिलेभर में गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास और गरिमामय रूप से मनाया गया। मुख्य समारोह जिला मुख्यालय स्थित पुलिस परेड ग्राउण्ड में आयोजित किया गया। मुख्य समारोह में कलेक्टर प्रवीण सिंह ने ध्वजारोहण कर परेड का निरीक्षण किया। तत्पश्चात उन्होंने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का प्रदेश की जनता के नाम संदेश का वाचन किया। संदेश वाचन के बाद उन्होंने परेड की सलामी ली। उन्होंने सभी परेड कमांडरों से परिचय प्राप्त किया। इस अवसर पर हर्ष फायर किया गया और रंगीन गुब्बारे छोड़े गए। समारोह में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को शाल-श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया गया। इसके बाद मध्यप्रदेश गान गाया गया। विभिन्न विभागों द्वारा विभागीय उपलब्धियों एवं योजनाओं पर आधारित झांकी का प्रदर्शन किया गया और अंत में विजेताओं को पुरस्कार वितरण कर कार्यक्रम का समापन किया गया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक मयंक अवस्थी साथ में रहे।
सीनियर एवं जूनियर वर्ग में परेड दल का किया प्रतिनिधित्व-
गणतंत्र दिवस समारोह में प्रथम परेड कमांडर सूबेदार ब्रजमोहन धाकड़, द्वितीय परेड कमांडर सूबेदार लोकेश सोलंकी, विशेष सशस्त्र बल से सहायक उपनिरीक्षक रवीन्द्र सिंह यादव, जिला पुलिस बल (पुरुष) से उपनिरीक्षक अनिल डोडियार, जिला पुलिस बल (महिला) से सूबेदार प्राची राजपूत तथा जिला होमगार्ड से पीसी महेंद्र वर्मा ने परेड दल का प्रतिनिधित्व किया। इसी प्रकार शासकीय चंद्रशेखर आजाद महाविद्यालय के एनसीसी सीनियर दल से अजय चंदेल, एनसीसी गर्ल्स सीनियर दल से निशिता, महात्मा गांधी महाविद्यालय के एनसीसी सीनियर दल से राजकुमार मेवाड़ा, शासकीय सुभाष स्कूल के एनसीसी नेवल दल से जितेंद्र लोधी, एक्सीलेंस स्कूल के एनसीसी बालक दल से राजीव मेवाड़ा, एनसीसी बालिका दल से लीसा राजपूत, शारदा विद्या मंदिर के एनसीसी बालिका दल से जिया ठाकुर, महारानी लक्ष्मी बाई स्कूल के गाइड दल से सब्बीर हुसैन, शासकीय कन्या कस्तूरबा विद्यालय के स्काउट गाइड दल से मुस्कान लोधी तथा महिला सशक्तिकरण के शौर्य दल से वंशिका ठाकुर ने परेड दल का प्रतिनिधित्व किया।
सांस्कृतिक कार्यक्रमों की दी गई प्रस्तुति-
गणतंत्र दिवस के अवसर पर आयोजित मुख्य समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसमें अनेक शासकीय एवं अशासकीय विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा देशभक्ति गानों पर सामूहिक नृत्यों की प्रस्तुति दी गई। समारोह में छात्र-छात्राओं द्वारा विजय भव:, देखो ढोल नगाड़ा बाजे, पधारो जी म्हारे देश, आदिवासी लोक नृत्य, बंगाली लोक नृत्य आदि की प्रस्तुति दी गई। समारोह में आईइएस स्कूल द्वारा समूह नृत्य, लुर्द माता स्कूल के दल द्वारा समूह नृत्य, शासकीय सीएम राइज मनुबेन उमावि द्वारा समूह नृत्य, सरस्वती कत्थक कला केंद्र द्वारा समूह नृत्य, आॅक्सफोर्ड उच्चतर माध्यमिक विद्यालय द्वारा समूह नृत्य तथा सेंटमैरी रेसिडेंशियल स्कूल द्वारा समूह नृत्य की प्रस्तुति दी गई।
विभागीय उपलब्धियों पर आधारित झांकियों का प्रदर्शन-
गणतंत्र दिवस के अवसर पर आयोजित मुख्य समारोह में शासकीय योजनाओं की थीम पर अनेक विभागों द्वारा झांकिया निकाली गई। इस दौरान सभी विभागों द्वारा विभागीय उपलब्धियों एवं योजनाओं पर आधारित झांकी का प्रदर्शन किया गया। झाकियों में किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग ने प्राकृतिक खेती अद्भुत मध्यप्रदेश, आदिम जाति कल्याण विभाग ने आदर्श ग्राम पर आधारित, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी ने जल जीवन मिशन पर आधारित, जल संसाधन विभाग ने सीप अंबर सिचाईं कॉम्पलेक्स परियोजना तथा शिक्षा विभाग ने मुख्यमंत्री अध्ययन केन्द्र की थीम पर आधारित झांकी निकाली। इसी प्रकार महिला एवं बाल विकास विभाग ने मुख्यमंत्री बाल आशीर्वाद योजना, पशुपालन एवं डेयरी विकास विभाग ने मुख्यमंत्री डेयरी प्लस योजना, उद्योग विभाग ने मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना पर आधारित, वन विभाग ने, रेशम केन्द्र ने मिट्टी से रेशम उत्पादन की प्रक्रिया, उद्यान विभाग ने सूक्ष्म खाद्य उन्नयन, नगर पालिका सीहोर ने स्वच्छ भारत मिशन पर आधारित, वर्धमान फेब्रिक्स, ट्रायडेण्ट ग्रुप तथा दीपक फास्टनर्स ने ईकाई उत्पादों के प्रदर्शन पर आधारित झांकी निकाली।
विजेता प्रतिभागियों को किया गया पुरस्कृत-
समारोह में मुख्य अतिथि कलेक्टर प्रवीण सिंह ने सीनियर परेड के लिए जिला पुलिस बल (महिला) को प्रथम, शासकीय चन्द्रशेखर आजाद अग्रणी महाविद्यालय के एनसीसी दल (बालिका) को द्वितीय तथा विशेष सशस्त्र बल को तृतीय स्थान प्राप्त करने पर शील्ड प्रदान कर सम्मानित किया। इसी प्रकार जूनियर परेड के लिए शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की एनसीसी (बालिका) दल को प्रथम स्थान, एनसीसी बालक दल को द्वितीय स्थान तथा शासकीय सुभाष स्कूल के नेवल विंग एनसीसी बालक को तृतीय स्थान प्राप्त करने पर शील्ड प्रदान कर सम्मानित किया। साथ ही उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए आॅक्सफोर्ड उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के बैंड दल को शील्ड प्रदान की गई। कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों-कर्मचारियों के साथ ही खेल एवं सामाजिक क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाले लोगो को भी शील्ड एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए।
सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए किया गया पुरस्कृत-
सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भी शासकीय एवं अशासकीय विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा उत्कृष्ट प्रस्तुति दी गई। सांस्कृतिक कार्यक्रम में आॅक्सफोर्ड उच्चतर माध्यमिक विद्यालय को प्रथम, सेंट मैरी रेसिडेंशियल स्कूल को द्वितीय, सरस्वती कत्थक कला केन्द्र को तृतीय तथा सीएम राइस शासकीय मनुबेन उच्चतर माध्यमिक विद्यालय को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किया गया। इसी प्रकार झांकी में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रथम पुरस्कार किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग, द्वितीय आदिम जाति कल्याण विभाग एवं तृतीय पुरस्कार लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग को दिया गया।
कलेक्ट्रेट में भी हुआ ध्वजारोहण-
कलेक्टर कार्यालय में कलेक्टर प्रवीण सिंह ने ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर कलेक्ट्रेट कार्यालय में समस्त अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे। कलेक्टर ने सभी को गणतंत्र दिवस की शुभकामना दी। इसके पूर्व कलेक्टर श्री सिंह ने कलेक्टर निवास पर भी ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर जिला जनसंपर्क कार्यालय सहित अन्य सभी कार्यालयों में ध्वजारोहण किया गया। जिला जनसंपर्क कार्यालय द्वारा भारत पर्व के अंतर्गत टाउन हॉल में विकास प्रदर्शनी लगाई गई। इस प्रदर्शनी में प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को दर्शाया गया।
कार्यक्रम में यह रहे उपस्थित-
गणतंत्र दिवस पर आयोजित मुख्य समारोह में इछावर विधायक करण सिंह वर्मा, सीहोर विधायक सुदेश राय, नगर पालिका अध्यक्ष प्रिंस राठौर, भाजपा जिला अध्यक्ष रवि मालवीय सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक, पत्रकार उपस्थित थे। समारोह में जिला पंचायत सीईओ हर्ष सिंह, अपर कलेक्टर गुंचा सनोबर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गीतेश गर्ग सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।
जिला पंचायत में अध्यक्ष इंजीनियर गोपाल सिंह ने किया ध्वजारोहण-
गणतंत्र दिवस के अवसर पर जिला पंचायत में जिला पंचायत अध्यक्ष गोपाल सिंह इंजीनियर एवं जिला पंचायत सीईओ हर्ष सिंह द्वारा ध्वजारोहण किया गया। इस दौरान जिला पंचायत सदस्य एवं जिला पंचायत के सभी अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे। ध्वजारोहण के उपरांत आयोजित कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष श्री इंजीनियर ने प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का जनता के नाम संदेश का वाचन किया। इसके पश्चात जिला, जनपद तथा ग्राम पंचायत में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी-कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। इस अवसर पर उन्होंने सभी को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी।
गणतंत्र दिवस की संध्या पर भारत पर्व का आयोजन-
सीहोर। गणतंत्र दिवस की संध्या पर स्थानीय टाउन हाल में भारत पर्व का आयोजन किया गया। भारत पर्व में कलाकारों ने अपनी कलाओं का प्रदर्शन सांस्कृतिक एवं देशभक्ति गीतों के माध्यम से किया। कार्यक्रम में देश भक्ति पर आधारित विभिन्न प्रकार की रंगारंग प्रस्तुतियां आयोजित की गई। इस अवसर पर टाउन हाल परिसर में जनसंपर्क विभाग द्वारा शासन की उपलब्धियों और विभिन्न योजनाओं की प्रदर्शनी भी लगाई गई। प्रदर्शनी में विभिन्न योजनाओं की उपलब्धियों और नवाचार को प्रदर्शित किया गया। भारत पर्व समारोह में संगीतिका संगीत महाविद्यालय की छात्राओं के राष्ट्रगीत एवं मध्यप्रदेश गान के साथ भारत पर्व आयोजन का शुभारंभ हुआ। इसके बाद सरस्वती कत्थक कला केन्द्र की रूपाली सोनी ने स्वागत नृत्य की प्रस्तुति दी। अल्लाह तेरो नाम, इतनी शक्ति हमे देना दाता मन का विश्वास कमजोर हो न, साथी हाथ बढ़ाना जैसे अनेक गीतो के माध्यम से कलाकारों ने दर्शकों का मन मोह लिया। इसके बाद नन्हें-मुन्ने बच्चों ने नृत्य एवं गायन की प्रस्तुति दी। देवास से आई घुंगरू नृत्य एकेडमी के प्रफुल्ल सिंह गहलोत एवं उनकी टीम ने गणेश वंदना एवं राजस्थानी लोक नृत्य की प्रस्तुति दी। कलाकारों की प्रस्तुतियों पर सभी दर्शकों ने ताली बजाकर उनका उत्सावर्धन किया। सरस्वती कत्थक कला केन्द्र की छात्राओ ने समूह लोकनृत्य किया। समारोह में संगीतिका संगीत महाविद्यालय के आदिति सोनी, मेघा, संस्कार, दिव्यांशु पाटीदार ने देश भक्ति गीत सुनाए। कत्थक कला केन्द्र की चारू ने कश्मीरी थीम पर नृत्य की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम के अंत में हर शाला स्मार्ट शाला के तहत सभी शिक्षकों को प्रशस्ति प्रदान पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Se sprašujete, kako združiti okus in zdravje na krožniku? Koristni nasveti vam pomagajo temo bolje raziskati. večina preplača hitro pripravljeno Jeseni: zakaj pica ostane Pogosta napaka: solata iz ko zadiši po čokoladni vafljevi torti Med pečenjem in kuhanjem zelenjave je razlika podobna kot med hrustljavim in mehkim zalogajem: oboje je lahko okusno. Z nekaj zelišči in malo olja ohranimo tudi hranilno vrednost.