Newsआष्टाइछावरजावरनसरुल्लागंजबुदनीरेहटीविशेषसीहोर

सीहोर नगरीय निकाय चुनाव: जीत की जुगत, चल रही मशक्कत…

- भाजपा ने संकल्प पत्र जारी करके किया विकास का वादा, कांग्रेस बता रही है संकल्प पत्र को झूठा आश्वासन और बकवास

सुमित शर्मा, सीहोर।
9425665690
नगरीय निकाय चुनाव को लेकर पहले चरण का मतदान सीहोर नगर पालिका के लिए 6 जुलाई को होेगा। इससे पहले जीत की जुगत के लिए भाजपा, कांग्रेस सहित निर्दलीय प्रत्याशी भी अपनी-अपनी मशक्कत में जुटेे हुए हैं। निकाय चुनाव में जहां भाजपा-कांग्रेस के कद्दावर एवं दिग्गज नेताओें की प्रतिष्ठा दांव पर लगी हुई है तो वहीं कई प्रत्याशियों का भविष्य भी चुनाव की हार-जीत पर निर्भर करेगा। इधर भारतीय जनता पार्टी द्वारा सीहोर नगर पालिका चुनाव से पहले संकल्प-पत्र भी जारी किया गया है, जिसमें सीहोर नगर के विकास केे साथ-साथ नगर में नर्मदा जल की आपूर्ति सहित कई अन्य वायदे किए गए हैं। हालांकि कांग्रेस इन वायदों एवं घोषणा-पत्र को कोरे आश्वासन एवं बकवास बता रही है।
सीहोर नगर पालिका के लिए होने वाले मतदान 6 जुलाई से पहले चुनाव प्रचार-प्रसार और ज्यादा तेज हो गया है। प्रत्याशी जहां अपना पूरा जोर वार्डोें में लगा रहे हैैं तो वहीं वे अपने-अपने वार्डों में पार्टी के वरिष्ठ नेताओें के रोड शो एवं सभाएं भी करवा रहे हैं। सीहोर में भाजपा विधायक सुदेश राय सहित वरिष्ठ नेता जसपाल सिंह अरोरा जहां अपने-अपने समर्थकों केे लिए उनके वार्डों में जा रहे हैं तो वहीं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रमेश सक्सेना, जिलाध्यक्ष बलवीर सिंह तोेमर, राकेश राय सहित अन्य नेता भी कांग्रेस प्रत्याशियों के समर्थन में वार्डों में जाकर जनसंपर्क कर रहे हैं। निर्दलीय प्रत्याशी भी खुद के दम पर मैदान में डटे हुए हैं और जमकर अपने-अपने वार्डों में जोर लगा रहे हैं।
स्थानीय मुद्दे गायब, व्यक्तिगत छवि का बखान –
सीहोर के 35 वार्डों में से 34 वार्डों में मतदान होना है। वार्ड नंबर 15 पहले ही निर्विरोेध हो चुका हैै। यहां से भाजपा के सीहोेर नगर मंडल अध्यक्ष प्रिंस राठौर विजयी घोषित हो चुके हैं। अब जिन वार्डों में चुनाव प्रचार चल रहा है उन वार्डों में स्थानीय मुद्दे पूरी तरह गायब हैं। चाहे भाजपा प्रत्याशी हो, कांग्रेस प्रत्याशी हो या फिर निर्दलीय प्रत्याशी, सभी अपनी-अपनी व्यक्तिगत छवि का बखान कर रहे हैं और व्यक्तिगत छवि को आधार बनाकर जनता से वोट देने की अपील कर रहे हैं।
भाजपा के रोड शो के बाद कांग्रेस भी सक्रिय-
पिछले दिनों भारतीय जनता पार्टी ने सीहोर नगर में रोेड शो का आयोजन किया। रोड शो में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी शामिल हुए। रोड शो के बाद भाजपा के पक्ष में माहौल बनने लगा तो कांग्रेस नेताओें ने भी अपनी सक्रियता बढ़ाई और वेे भी वार्डों की गलियों मेें जाकर कांग्रेस प्रत्याशियों के समर्थन मेें लोगोें से वोट देने की अपील कर रहे हैं।
भाजपा के संकल्प पत्र पर कांग्रेस का पलटवार-
भारतीय जनता पार्टी ने सीहोर नगर पालिका के लिए अपना एक संकल्प पत्र भी जारी किया है। संकल्प पत्र में कई लोक-लुभावने वादों के साथ सीहोर नगर की जनता के लिए नर्मदा जल लाने का संकल्प भी लिया है। भाजपा जिलाध्यक्ष रवि मालवीय, जिला प्रभारी बहादुर सिंह मुकाती, विधायक सुदेश राय, सीहोर नगर मंडल अध्यक्ष प्रिंस राठौर सहित अन्य नेताओं की उपस्थिति में जारी हुए संकल्प पत्र पर कांग्रेस ने पलटवार किया है। कांग्रेस के जिलाध्यक्ष बलवीर सिंह तोेमर ने कहा है कि कांग्रेस भी अपना चुनावी घोषणा-पत्र जारी कर चुकी है, लेकिन कांग्रेस ने जनता को गुमराह नहीं किया है। भाजपा ने जो संकल्प पत्र जारी किया है वह पूरी तरह से गुमराह करने वाला है। जो वायदे भाजपा कभी पूरे नहीं कर सकती वे भी उन्होंने अपने संकल्प पत्र में कर लिए हैं। नर्मदा जल लाने का वायदा हर चुनाव में किया जाता है, लेकिन आज तक यह वायदा पूरा नहीं हुआ है। भाजपा का घोषणा पत्र पूरी तरह जनता के साथ छलावा है एवं पूरी तरह से बकवास है।
भाजपा ने जारी किया घोषणा पत्र-
– सीहोर नगर में प्रतिदिन समय पर पर्याप्त पेयजल उपलब्धता सुनिश्चित करना।
– नर्मदा का जल सीहोर नगर में पेयजल के रूप में प्रदाय (कार्य प्रगति पर है।)
– नगर में बहने वाले नाले का गहरीकरण और रिटर्निंग वॉल का निर्माण।
– श्री गणेश मंदिर धाम पर महाकाल और सलकनपुर की तर्ज पर ट्रस्ट का निर्माण कर भव्य और विशाल रूप में विकसित करना।
– जिला अस्पताल में 400 अतिरिक्त बेड के साथ 20 करोड़ की लागत से विस्तार कार्य।
– शहर में हर मार्ग का निर्माण, सैकड़ाखेडी मार्ग, हाउसिंग बोर्ड से चौपाल सागर तक बने फोरलेन की तरह शहर की सडकों का निर्माण व उसमें विद्युत सजावट
– शहर के मध्य में स्थित पुलों को नव निर्माण, जिस प्रकार टाउन हॉल के सामने अस्पताल के पास सीवन नदी पर बना पुल।
– बड़ियाखेडी औद्योगिक क्षेत्र को ओर विकसित करना एवं सीहोर नगर में नए उद्योग स्थापित करना, जिसमें स्थानीय लोगों को रोजगार मिले।
– सीहोर नगर को भोपाल राजधानी का उपनगर बनवाना।
– सीहोर नगर में मेट्रो ट्रेन के विस्तार हेतु भोपाल नगर से जोड़ना।
– सीहोर नगर में स्पोर्टस कॉम्पलेक्स खेल मैदान का निर्माण।
– रेशम केन्द्र के पास 365 लाख की लागत से मल्टीपरपस जिम व स्वीमिंग पुल का निर्माण करना, जिसमें ओलपिंक स्टेडर्ड-बी का 21-25 मीटर का स्वीमिंग पुल 8 लेन का निर्माण कार्य होगा। मल्टीपरपस जिमनेजियम एवं फूड कोर्ट का भी निर्माण होगा। इससे शहर की तैराकी प्रतिभाओं को अपनी प्रतिभा को निखारने का अवसर मिलेगा साथ ही शहर के लोगों को फिटनेस एवं स्वास्थ्य सुविधा भी मिलेगी।
– ठोस अपशिष्ट निपटान कार्य हेतु 8.35 करोड़ की लागत से शहर के प्रतिदिन निकलने वाले 50 टन कचरे प्रोसेसिंग कार्य होगा। इससे शहर सुंदर एवं कचरामुक्त बनाया जाएगा तथा स्वच्छ पर्यावरण भी मिर्नित होगा।
– टाउन हाल के पास 441.43 लाख की लागत से 500 सीटर सुसज्जित ऑडीटोरियम हाल का निर्माण होगा, जिसमें 500 व्यक्तियों के बैठने की सुविध के साथ स्टेज, साउंड, फिक्स चेयर, एकोस्टिकस की सुविधा एवं परिसर में लैंड स्केपिंग एवं पार्किंग की सुविधा भी होगी।
– भोपाल नाके के पास 1.88 करोड़ की लागत से व्यवसायिक भवन का निर्माण कार्य होगा, जिसमें 38 दुकानों के निर्माण के साथ उपरी तल पर मल्टीपरपस हाल का निर्माण सुनियोजित तरीके से होगा। इससे आने वाले समय में शहर के युवाओं को रोजगार का अवसर मिलेगा।
– टाउन हाल के पास 15.00 की लागत से स्टापडेम का निर्माण होगा, जिसमें टाउन हॉल के पास स्टाप डेम नाले का चौड़ीकरण एवं गहरीकरण का कार्य होगा, जिसमें आने वाले समय 1.50 करोड़ लीटर का पानी एकत्रित होग। इससे जल भरण क्षमता में वृ़ि़द्व के साथ ग्राउंड वाटर रिचार्ज का कार्य भी करेगा।
– मुख्यमंत्री संजीवनी क्लिनिक का निर्माण कार्य, जिसमें 25-25 लाख की लागत से शहर के लेवर कालोनी, श्यामाप्रसाद मुखर्जी कालोनी एवं कस्बा क्षेत्र में तीन नए मुख्यमंत्री संजीवनी क्लिनिक का निर्माण कार्य किया जाएगा। शहर के निवासियों को उनके निवास के पास ही चिकित्सा सुविधा का लाभ मिले इसको ध्यान में रखते हुए यह कार्य किए जाएंगे। पूर्व में मात्र मंडी क्षेत्र में यह सुविधा थी।
– सीहोर शहर में अनेक स्थानों पर वाई-फाई जोन बनाना।
– नगर के सभी चौराहों का सौन्दर्यकरण।
– सीहोर रेलवे स्टेशन का रेल यात्रियों की सुविधाओं को देखते हुए विस्तार।
– हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के पास आरओबी का निर्माण।
– सीहोर नगर में सभी पार्कों को सुन्दर बनाना और इन पार्कों में मॉर्निंग वॉक हेतु वॉकिंग ट्रेक का निर्माण, साथ ही पार्क में बच्चों को खेलने के लिए झुले स्थापित करना।
– नगर में सीवेज लाइन को सुव्यवस्थित रखने के साथ सुबह और रात को साफ सफाई और घर-घर से कचरा कलेक्शन कराना।
– नगर में वाहन खडे़ करने के लिए पार्किंग सुविधा।
– नगर के खेल मैदानों को विकसित करना।
– शहर में बहने वाली सीवन नदी के दोनों तरफ सौन्दर्यकरण घाट का निर्माण एवं वृक्षारोपण किया जाएगा।
– श्रमिकों के बच्चों के लिए पालन घर बनाए जाने की व्यवस्था सुनिश्चित करना।
– शहर में गौशाला का निर्माण।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Prečo sa listy paradajníka krčia v chlade Prečo skúsení záhradníci dávajú obyčajný chlieb Skrytnosť resevovania sadik bledých paradíznikov na slnku Ktorý stôl a stolička Sadike a bledega: Ako sa udržuje teplotné Skvelé tipy Čo sa deje s našimi Ako obnoviť mladosť kríkom a získať vedro jahôd z jedného Kako ostati zdrav do starosti: odgovori Skrivnost hitrega prebujanja postelj v Tretovanie záhrady Pivská metóda boja proti škodcom vo vašej záhrade Odrezávanie jabloní na jar pre bohatú úrodu veľkých Ako ubija vrtne nageljne: napake pri zalivanju, gnojenju in izbiri Alternatíva parketu: Aké podlahy budú najobľúbenejšie Prečo vám Skrytosť obrovských súkvetí Po tem Napake pri pripravi jedi z medom: kako se Gorcicni prah: Skrivnost praznih vej: zakaj sencne maline spomladi ne obrodijo Ako dosiahnuť plné Skrivnost popolnega pranja: naravni dodatek za Ako správne pestovať cesnak Opozorilni znak: Enostavni test Skrivnost resevanja občutljive lobelije za bujno cvetje Prebrisan trik Ako chrániť úrodu hrozna pred Nikdy viac nepremrhané Záhrada v ťažkej pôde: Past za koreniny paradajníka Psychológia úspechu: Sliva a jarné hnojenie: Prečo odkladanie vaječníkov Skrivná metóda na nekonečnú úrodu Cesa, ne smemo početi s Skrivnost popolnega korenja Preprost trik, Brusni papir z vodo: Odstranite stare sledi Skrivená moc silných koreňov v bežnom Ako skúsení záhradníci v apríli nosia vrecia Mravlje in spomladansko zdravljenje: Kako jih trajno Magnetná nevihta sa čoskoro skončí, vedci 5 nebezpečných signálov, ktoré môžu zničiť váš vzťah Ako jarné prerezávanie kovačnika zdvojnásobí úrodu Ako pripraviť jahody v vedrách s jedným jarným Trije skriti dejavniki za rumenenje spodnjih Prečo rovnaký čin vyvoláva hnev alebo nežnosť v závislosti od