Newsआष्टाइछावरजावरनसरुल्लागंजबुदनीमध्य प्रदेशरेहटीसीहोर

सीहोर की प्रियंका सिंह ने 64 प्रतिभागियों को पीछे छोड़कर पहना मिसेज एमपी का ताज

सीहोर। प्रतिभा उम्र की मोहताज नहीं होती। इसे चरितार्थ करके दिखाया है सीहोर की गृहिणी प्रियंका सिंह ने, जिन्होंने भोपाल में आयोजित प्रदेश के प्रतिष्ठित मिसेज एमपी का टाईटल अपने नाम करके सीहोर का गौरव बढ़ाया। दरअसल मध्यप्रदेश मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी में सहायक यंत्री रमेश सिंह की धर्मपत्नी प्रियंका सिंह ने भोपाल में आयोजित मिसेज एमपी प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। इसके लिए प्रदेशभर के 10 जिलों में आडिशन हुए। सीहोर के टाउन हाल में आयोजित इसके आडिशन में विधायक सुदेश राय की धर्मपत्नी समाजसेविका अरुणा राय और ख्यात डिजाइनर रोमी आहूजा ने इन्हें प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित किया था। भोपाल में श्यामला हिल्स स्थित मानस भवन में संस्कार सुधा फाउंडेशन एवं मध्यप्रदेश प्रेस क्लब द्वारा आयोजित ‘मेरी उड़ान मेरी पहचान’ के तहत सीजन 6 के अंतर्गत इस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें प्रदेश की 64 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। इसमें सीहोर की प्रियंका सिंह ने मिसेज एमपी का ताज पहना। प्रदेश के चिकित्सा स्वास्थ्य मंत्री विश्वास सारंग ने यह आवार्ड दिया।
परिवार का सहयोग जरूरी है-
सीहोर के लिए गौरव के क्षण लाने वाली मिसेज एमपी प्रियंका सिंह ने इस उपलब्धि का श्रेय अपने पति रमेश सिंह को देते हुए कहा कि उन्होंने मुझे सदैव ही प्रेरित किया और उनकी इस हौसलाअफजाई का ही नतीजा है कि मैंने यह उपलब्धि प्राप्त की है। उन्होंने जिले और प्रदेश की महिलाओं को संदेश देते हुए कहा कि हौसला मन में हो तो डगर आसान हो जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Come posso rendere il mio blog più utile e riconoscibile? Una struttura chiara e contenuti autentici fanno la differenza; vale la pena approfondire il tema. quel piccolo sintomo ignorato in menopausa Dicono di prepararsi: ecco il calore si Il cervello cambia già a quarant'anni quale frutto scegliere e quanto Sembra colpa del melone, invece persino le bordure fiorite fermano In autunno, cinque razze fedeli Un formaggio, nove anni scegliere il dolce che protegge il cuore Da fuori, un blog personale sembra spesso un diario ordinato; con il tempo, però, rivela scelte, dubbi e una voce riconoscibile che vale la pena seguire.