Newsआष्टाइछावरजावरनसरुल्लागंजबुदनीमध्य प्रदेशराजनीतिकरेहटीसीहोर

वडनगर से वाराणसी जा रही सेवा संकल्प बाइक यात्रा का इछावर, लाडक़ुई और भेरूंदा में स्वागत

सीहोर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में सेवा संकल्प अभियान के तहत बडऩगर से वाराणसी तक एक विशेष बाइक यात्रा निकाली जा रही है। गुजरात के वडनगर से शुरू हुई यह यात्रा सीहोर जिले पहुंची, जहां आम जनता और कार्यकर्ताओं ने इसका आत्मीय स्वागत किया।
जिले के इछावर, लाडक़ुई और भेरूंदा पहुंचने पर जनप्रतिनिधियों, भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं और नागरिकों ने बाइक सवार यात्रियों पर जमकर फूल बरसाए और उनका उत्साहवर्धन किया। यात्रा में बड़ी संख्या में युवा और सेवाभावी बाइक सवार शामिल हैं।
राष्ट्र निर्माण और जनभागीदारी का संदेश
इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य देश के नागरिकों तक सेवा, समर्पण, जनभागीदारी और राष्ट्रीय एकता का संदेश पहुंचाना है। यात्रा के दौरान विभिन्न सामाजिक गतिविधियों और संवाद कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों को सामाजिक कार्यों में बढक़र हिस्सा लेने और राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान देने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। वडनगर से शुरू होकर अलग-अलग राज्यों और जिलों से गुजरती हुई यह सेवा संकल्प यात्रा उत्तर प्रदेश के वाराणसी प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र में समाप्त होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button