Newsआष्टाइछावरजावरनसरुल्लागंजबुदनीमध्य प्रदेशराजनीतिकरेहटीविशेषसीहोर

बुधनी विधानसभा मेें ’शिव-हनुमान’, दोनों ने संभाल रखा है मैदान

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सलकनपुर से लेकर गोपालपुर तक मांगेंगे आशीर्वाद, विक्रम मस्ताल शर्मा ’हनुमानजी’ कर रहे ग्रामीण क्षेत्रों का दौरा

सीहोर। विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा, कांग्रेस सहित अन्य पार्टियों के उम्मीदवार तैयारियोें में जुटे हुए हैं। बुधनी विधानसभा में मुख्य मुकाबला भाजपा के ’शिव’ यानी मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान एवं कांग्रेस के ’हनुमानजी’ यानी विक्रम मस्ताल शर्मा के बीच में है। हालांकि यहां से समाजवादी पार्टी, आम आदमी पार्टी सहित निर्दलीय प्रत्याशी भी मैदान मेें हैं, लेकिन मुख्य चुनावी मुकाबला भाजपा-कांग्रेस में ही है। चुनावी तैयारियोें को लेकर जहां मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पहले चरण में बकतरा से लेकर सलकनपुर तक जन आशीर्वाद यात्रा निकाली है तो वहीं दूसरे चरण में वे रविवार को सलकनपुर-मालीबायां से लेकर गोपालपुर तक जनता से आशीर्वाद मांगेंगे। उनकी जनआशीर्वाद यात्रा की तैयारियोें को लेकर जगह-जगह मंच बनाए जा रहे हैं। इन मंचोें से उन पर फूलों की वर्षा होगी। जगह-जगह भाजपा के झंडे लगाए गए हैं तोे वहीं बैनर-पोस्टर लगाकर भी नेताओं, कार्यकर्ताओं ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है। इससे पहले मुख्यमंत्री बकतरा से लेकर सलकनपुर तक जनता से आशीर्वाद मांगते हुए आए थे। इस दौरान उनके साथ में उनकी धर्मपत्नी साधना सिंह, बेटे कार्तिकेय सिंह, कुणाल सिंह चौहान भी साथ थे। इस मौके पर उनकी भव्य एवं ऐतिहासिक आगवानी की गई थी।

विक्रम मस्ताल कर रहे ग्रामीण क्षेत्रों में दौरा, हो रहा स्वागत-सत्कार-
कांग्रेस प्रत्याशी विक्रम मस्ताल शर्मा ’हनुमानजी’ भी लगातार चुनावी मैदान में हैं। वे हर दिन एक दर्जन से अधिक गांवों में पहुंचकर लोगों से मेल-मुलाकात कर रहे हैं। उनके सुख-दुख में शामिल होेकर उनकी समस्याओं को भी जान रहे हैं। विक्रम मस्ताल शर्मा ’हनुमानजी’ ने शनिवार को भी मुख्यमंत्री केे गृह ग्राम जैत सहित सिलगेना, तिल्लोट, जनमासा, बीसाखेड़ी, नारायणपुर, हिग्रासिर, बोरना, सरदारनगर, हथनौरा सहित अन्य ग्रामों का दौरा किया एवं कांग्रेस के लिए वोट मांगे। उनके साथ में कांग्रेस के कद्दावर एवं वरिष्ठ नेता सहित कार्यकर्ता एवं समर्थक भी मैदान में हैं। विक्रम मस्ताल शर्मा अभिनेता से नेता बने हैं और इस बार कांग्रेस ने उन्हें मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के सामने प्रत्याशी बनाया है। हालांकि उनके पिताजी कांग्रेस केे नेता रहे हैं तो वहीं छोटे भाई अर्जुन शर्मा ’निक्की’ भी प्रदेश कांग्रेस के सचिव हैं। विक्रम मस्ताल शर्मा बताते हैं कि जिस तरह से बुधनी विधानसभा का विकास होेना चाहिए वह कहीं नहीं दिखता है। आज भी ग्रामीण मूलभूत सुविधाओं से वंचित नजर आ रहे हैं। किसानों को समय पर खाद नहीं मिल पा रही है। उनके खेतों तक पानी नहीं पहुंच पा रहा है।
30 अक्टूबर को नामांकन रैली-
बुधनी विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी विक्रम मस्ताल शर्मा ’हनुमानजी’ 30 अक्टूबर दिन सोमवार को रैली के साथ में अपना नामांकन दाखिल करेंगे। उनकी रैली सुबह 11 बजे भैरूंदा से प्रारंभ होेकर बुधनी पहुंचेगी। इस दौरान गाड़ियों का काफिला भी मौैजूद रहेगा। नामांकन रैली कोे ऐतिहासिक बनाने के लिए कांग्रेस के नेता, पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता तैयारियों में जुटे हुए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Quando rientri a casa tardi e vuoi una cena saporita senza complicarla, una buona ricetta fa la differenza. I piatti di MEAT TO mostrano come scegliere tagli, cotture e contorni: vale la pena approfondire. come dicono gli amici, lessare o arrostire, insalata pronta in anticipo Quasi tutti commettono lo stesso errore: scelgono il taglio senza pensare alla cottura. Nelle ricette di MEAT TO, invece, ogni dettaglio valorizza il sapore e rende il piatto davvero equilibrato.