Newsआष्टाइछावरजावरनसरुल्लागंजबुदनीमध्य प्रदेशरेहटीविशेषसीहोर

केंद्रीय कृषि मंत्री के भोपाल निवास पर हुआ श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का कार्यक्रम, भाजपा नेता जसपाल सिंह अरोरा सपत्नीक हुए शामिल

सीहोर में निकले यादव समाज के भव्य चल समारोह का भी किया स्वागत, चल समारोह में भी साथ चले

सीहोर। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव का जगह-जगह कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस दौरान केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के भोपाल स्थित निवास पर भी पारिवारिक माहौल में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जसपाल सिंह अरोरा, पूर्व नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष अमिता अरोरा भी उनके स्नेहिल आमंत्रण पर कार्यक्रम में शामिल हुए एवं उनके साथ में बैठकर भजन भी गाए। इस दौरान केंद्रीय कृषि मंत्री श्री चौहान एवं पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष श्री अरोरा के बीच में किसी बात को लेकर जमकर ठहाके भी लगे।शिवराज सिंह चौहान प्रति वर्ष अपने निवास पर श्रीकृष्ण जन्माष्टमी कार्यक्रम का आयोजन करते हैं। मुख्यमंत्री रहते हुए उन्होंने सीएम निवास पर कार्यक्रम आयोजित किए तो वहीं अब केंद्रीय मंत्री बनने के बाद उन्होंने भोपाल स्थित अपने सरकारी निवास पर कार्यक्रम का आयोजन किया। आयोजन पूरी तरह से पारिवारिक माहौल में हुआ। इस दौरान कुछ विशेष लोगों को भी आमंत्रित किया गया। भाजपा नेता एवं सीहोर के पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जसपाल सिंह अरोरा एवं सीहोर नगर पालिका परिषद की पूर्व अध्यक्ष अमिता अरोरा को भी केंद्रीय कृषि मंत्री श्री चौहान का स्नेहिल आमंत्रण मिला और वे इस कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सभी मेहमानों का स्वागत किया। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव के दौरान भजन का कार्यक्रम भी हुआ। इस दौरान श्री अरोरा दंपति ने भी केंद्रीय कृषि मंत्री के साथ में बैठकर भजन गाए।

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी चल समारोह का किया स्वागत, हुए शामिल –
सीहोर नगर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर यादव समाज द्वारा भव्य चल समारोह निकाला गया। इस दौरान भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जसपाल सिंह अरोरा एवं नगर पालिका परिषद की पूर्व अध्यक्ष अमिता अरोरा सहित अरोरा मित्र मंडल एवं समर्थकों ने चल समारोह का स्वागत करते हुए पुष्प वर्षा की। इस दौरान श्री अरोरा ने सभी नगरवासियों, छेत्रवासियों, प्रदेशवासियों सहित यादव समाज के लोगों को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं भी दीं। इसके बाद भाजपा नेता पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जसपाल सिंह अरोरा एवं पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष अमिता अरोरा भी चल समारोह में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण हम सबके अराध्या हैं। भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं को हम सभी ने देखा है कि उन्होंने कंस जैसे राक्षसों का वध करके वहां की प्रजा को अत्याचारों से मुक्त कराया। भाजपा नेता श्री अरोरा ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हम सभी को कई तरह की सीख देता है।

भगवान श्रीकृष्ण ने कठिनाइयों में जन्म लिया वह हम सभी को पता है। उनका जन्म जेल में हुआ। इससे हमें भी सीखना चाहिए कि भले ही कितनी ही कठिनाइयां क्यों न आए हमें हिम्मत नहीं हारनी चाहिए। भगवान श्री कृष्ण ने भी कई संकट और समस्याएं झेली हैं। श्रीकृष्ण गायों को भी चराते थे। हम सभी को उनसे सीख लेकर गौ माता की भी रक्षा के लिए पहल करनी चाहिए और गौ माता की सुरक्षा करनी चाहिए। इस अवसर पर श्री अरोरा दंपत्ति ने अन्य पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं सीहोर जिले की प्रभारी मंत्री कृष्णा गौर का भी पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया। इस दौरान विधायक सुदेश राय, नगर पालिका अध्यक्ष प्रिंस राठौर, पूर्व जिलाध्यक्ष सीताराम यादव सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं यादव समाज के लोग भी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Tipy a triky pro všechny vaše každodenní potřeby! Najděte všechny recepty, lifestylové nápady a užitečné články o zahradničení na našem webu. Učte se, jak využít všechny suroviny ve vaší kuchyni a získat perfektní výsledky každý den. Buďte inspirací pro své blízké a začněte žít zdravěji a šťastněji ještě dnes! Jak budovat důvěrný vztah s Okrasťte svůj dvůr: výběr květin pro výsadbu poblíž vašeho domu Křupavé brambory v troubě: jednoduchý recept pro dokonalou dochucenou přísadou Jak najít lékaře v Polsku: nejjednodušší Pět doplňků Nejkřiklavější kdo Invertorové split-systémy: charakteristika jejich vlastností Jaké těstoviny si vyberete Proč se děti chovají Signál, že už byste neměli pít kávu: pojmenováný příznak Objednávka pizzy s doručením: 5 výhod 6 snadný způsobů, jak regulovat 10 praktických prostředků pro čištění oken Jak zlepšit vaši kuchyni: 5 jednoduchých triků pro zvýšení chuti vašich jídel" "5 nejlepších lifestylových triků pro každodenní použití" "Zahradničení pro začátečníky: Jak začít s vlastní zahradou" "10 rychlých a snadných receptů na domácí zakysanou smetanu pro perfektní chuť