Newsआष्टाइछावरजावरनसरुल्लागंजबुदनीमध्य प्रदेशरेहटीसीहोर

सर्प मित्र को अजगर ने काटा, फिर भी किया रेस्क्यू!

सीहोर। एक ऐसा अजगर जिसको देखकर अच्छे अच्छों की रूह कांप जाए, जिसका सर्प मित्र अशोक पारे द्वारा रेस्क्यू किया गया है। बड़ी मशक्कत के बाद इस 14 फिट लंबे अजगर को पकड़ा गया। हालांकि इस दौरान सर्प मित्र को अजगर ने काट भी लिया। सर्प मित्र अशोक पारे का अस्पताल में इलाज किया गया। दरअसल जिले के बुधनी रेलवे स्टेशन परिसर से लगे पार्क में 14 फीट का विशाल अजगर निकलने से हडक़ंप मच गया। इसकी सूचना पर सर्प मित्र अशोक पारे भी पहुंचे और उन्होंने अजगर को पकडऩे के लिए तैयारी की, लेकिन इसी दौरान अजगर ने उन्हें काट लिया। इसके बावजूद भी घायल अवस्था में सर्प मित्र ने स्थानीय लोगों की सहायता से अजगर को पकडक़र बोरे में बंद किया। बाद में घायल सर्प मित्र अशोक पारे को स्थानीय लोग सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उनका इलाज किया। मामले की जानकारी वन विभाग के वरिष्ठ आधिकारी को दी गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button