Newsआष्टाइछावरजावरनसरुल्लागंजबुदनीमध्य प्रदेशरेहटीसीहोर

संत और ग्रंथ दोनों का सत्कर्म भक्त को भगवान से मिलाता : पंडित अजय पुरोहित

सीहोर। संत और ग्रंथ दोनों का सत्कर्म भक्त को भगवान से मिलाता है। भगवान को पाना है तो मन में प्रश्न होना चाहिए, अपना आत्म कल्याण करना है तो मन में प्रश्न होना चाहिए। जो लोग मन से कथा नहीं सुनते उन्हें भ्रम होता है कि क्या इस कथा को सुनने से हमारा कल्याण होगा कि नहीं। उक्त विचार शहर के गंज स्थित वीर दुर्गादास पार्क में पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष स्व. श्री बेनी प्रसाद राठौर और स्व. श्रीमती ज्ञानवती राठौर के पुण्य स्मरण में जारी सात दिवसीय भागवत कथा के दूसरे दिन पंडित अजय पुरोहित ने कही। मंगलवार को उन्होंने परीक्षित, सुखदेव के जन्म तथा परीक्षित को ऋषि का श्राप की कथा का पंडित अजय पुरोहित ने विस्तारपूर्वक कथा सुनाकर लोगों को सन्मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी। वेदव्यास के पुत्र के रूप में सुखदेव की जन्म की कथा सुनाई। कथा के दूसरे दिन बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने कथा का श्रवण किया।
पंडित श्री पुरोहित ने कहा कि जब हमें भगवान की कृपा मिलती है तो हमें संसार की सारी कृपा मिलती है। सब पहले से ही निर्धारित है जो होना है वो होकर रहेगा। भागवत क्या नहीं देती, सब कुछ प्रदान करती है तब जब सच्ची निष्ठा होगी। क्या करती है भागवत सीधे भगवान से जोड़ती है। आत्म कल्याण कैसे होता है। ये जब होता है तब गुरू, गुरू दीक्षा देते समय गुरू आत्म दान देता है। शंका का समाधान हो जायेगा अगर तुम भगवान की कथा सुनोगे संत्संग करो भगवान का भजन करो। हमें गर्व होना चाहिए कि हम इस देश के नागरिक हैं क्योंकि जिस देश में पशु-पक्षी भी भगवान की भक्ति करते हैं। उस देश में मानव जीव की कितनी बड़ी जिम्मेदारी है अपने देश के प्रति ये सबसे बड़ी बात है। हमारी भक्ति सफल इसलिए नहीं होती क्योंकि हम सेवा भाव अपने अन्दर नहीं रखते। अगर जीव ने बचपन में भक्ति शुरू कर दी तो तुम्हारा बचपन तो क्या तुम्हारी जवानी भी सुधर जायेगी।  गुरू की महत्ता हमारे जीवन में अनुपम है क्योंकि गुरू के बिना हम जीवन का सार ही नहीं समझ सकते हैं। लेकिन हमेशा इस बात का सदैव ही ध्यान रखना चाहिए कि गुरू के समक्ष चंचलता नहीं करनी चाहिए और सदा ही अल्पवासी होना चाहिए। जितनी आवश्यकता है उतना ही बोलें और जितना अधिक हो सके गुरू की वाणी का श्रवण करें। आयोजन समिति ने सभी क्षेत्रवासियों से कथा का श्रवण करने की अपील की है। भागवत कथा प्रतिदिन दोपहर एक बजे से चार बजे तक शहर के गंज स्थित वीर दुर्गादास पार्क में आयोजित की जा रही है। कथा के दूसरे दिन नगर पालिका अध्यक्ष प्रिंस राठौर के अलावा राठौर समाज के अध्यक्ष सतीश राठौर, समाजसेवी रुद्र प्रकाश राठौर, विश्व हिन्दू परिषद और बजरंग दल के जिला संयोजक विवेक राठौर सहित अन्य क्षेत्रवासी शामिल थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Ko se jeseni zrak ohladi, mi zadišijo jedi iz pečice, pripravljene iz preprostih sezonskih sestavin. Njihov okus in hranilnost sta vredna podrobnejše pozornosti. Boljše kot kuhanje ali pečenje: cvetačne palačinke Na prvi pogled je priprava takšnih jedi videti skoraj preprosta, a prav majhne podrobnosti naredijo veliko razliko. Izberite sveže sestavine, dodajte malo domišljije in uživajte v vsakem grižljaju.