Newsआष्टाइछावरजावरनसरुल्लागंजबुदनीमध्य प्रदेशराजनीतिकरेहटीसीहोर

सीहोर तक पहुंची छिंदवाड़ा जहरीली सिरप की आंच

सीहोर। छिंदवाड़ा में जहरीले कफ सिरप के कारण कई मासूम बच्चों की दुखद मौत के मामले की आंच अब सीहोर जिले तक पहुंच गई है। घटना को सरकार और प्रशासन की गंभीर लापरवाही करार देते हुए, कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजीव गुजराती के नेतृत्व में जिला मुख्यालय पर 16 अक्टूबर को धरना प्रदर्शन आयोजित किया गया।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजीव गुजराती ने बताया कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के निर्देशानुसार यह धरना उन मासूमों के परिवारों को न्याय दिलाने के लिए आयोजित किया गया है। उन्होंने कहा कि छिंदवाड़ा की घटना ने पूरे मध्य प्रदेश को झकझोर कर रख दिया है। इसके साथ ही उन्होंने सीहोर जिले की स्वास्थ्य सेवाओं पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि यहां भी स्वास्थ्य सेवाएं भगवान भरोसे हैं और जिला अस्पताल में रोज नए विवाद सामने आते हैं।
धरना प्रदर्शन दोपहर 12 बजे जिला अस्पताल के सामने शुरू होगा। धरना प्रदर्शन के माध्यम से डिप्टी सीएम व स्वास्थ्य मंत्री राजेन्द्र शुक्ल का इस्तीफा भी मांंगा जाएगा। जिलाध्यक्ष गुजराती ने ब्लॉक कांग्रेस कमेटी, युवा कांग्रेस, एनएसयूआई, महिला कांग्रेस, सेवादल, किसान कांग्रेस, कांग्रेस पदाधिकारीगण, वरिष्ठ कांग्रेस नेतागण, समन्वय समिति के सदस्यगण एवं सभी विभाग तथा प्रकोष्ठों के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर धरना कार्यक्रम को सफल बनाने का आह्वान किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Molti blog personali nascono senza un piano editoriale, ma riescono comunque a costruire una voce riconoscibile. Capire quali scelte li rendono efficaci merita un'analisi più approfondita. A prima vista, preparare l'aiuola d'aglio a colpo luce accesa di notte, Con l'arrivo dell'autunno, un blog personale ritrova spesso ritmo quando racconta esperienze concrete e sincere.