Newsआष्टाइछावरजावरनसरुल्लागंजबुदनीमध्य प्रदेशराजनीतिकरेहटीसीहोर

कठिन है डगर, उस पर होगा आस्था का सफर!

- अधिकारियों एवं निर्माण एजेंसियों का दावा, नहीं होने देंगे पदयात्रियों एवं वाहनों से आने वाले श्रद्धालुओं को परेशान, टीम मुस्तैद

सुमित शर्मा, सीहोर-रेहटी
नवरात्रि के दौरान मां बिजासन धाम सलकनपुर तक पदयात्रा करने वाले श्रद्धालु सहित वाहनों से आने वाले भक्तों के लिए डगर कठिन रहेगी। इस डगर पर ही उन्हें आस्था का सफर भी तय करना पड़गा। ऐसा इसलिए कहा जा रहा है, क्योंकि बुधनी से भैरूंदा एवं भैरूंदा से संदलपुर तक बन रहे नेशनल हाईवे के निर्माण में कई तरह के पेंच हैं। हालांकि बुधनी से भैरूंदा तक सड़क निर्माण काफी हद तक हो गया है एवं जो हिस्सा बचा है वह निर्माण एजेंसी के पास नहीं है। इसी तरह इसी सड़क में से कुछ-कुछ हिस्सा पीडब्ल्यूडी के पास भी है। भैरूंदा से संदलपुर तक रोड की स्थिति बेहतर नहीं है। इतना सब होने के बाद भी अधिकारियों एवं निर्माण एजेंसियों का दावा है कि नवरात्रि के लिए सड़कों को दुरूस्त कर दिया गया है। टीम को भी पूरी तरह से मुस्तैद रखा गया है, जहां भी परेशानियां आएंगी वहां पहुंचकर तुरंत सुधार कार्य किया जाएगा। इधर बुधनी एसडीएम डीएम तोमर, एसडीओपी रवि शर्मा, एसडीओ एनएचए सीहोर नीतू पटेल, सैपर्स कंस्ट्रक्शन के प्रोजेक्ट मैनेजर कमल चौहान सहित अन्य जिम्मेदारों ने सड़क का भ्रमण करके निरीक्षण भी किया है। इस दौरान जो निर्देश दिए गए हैं उन्हें पूरा कराया जा रहा है।
90 किलोमीटर का सफर चुनौतीपूर्ण!-

बुधनी से भैरूंदा एवं भैरूंदा से संदलपुर तक करीब 90 किलोमीटर का सफर श्रद्धालु-भक्तों के लिए किसी चुनौती से कम नहीं होगा। दरअसल बुधनी से भैरूंदा तक का निर्माण पहले चरण में चल रहा है। इस 47.3 किलोमीटर की सड़क को सैपर्स कंस्ट्रक्शन द्वारा बनाया जा रहा है। इसमें पांच बायपास बनने हैं, जो भैरूंदा, सतराना, सलकनपुर-रेहटी, बायां, देवगांव से निकलेंगे। हालांकि इस 47.3 किलोमीटर में से कुछ हिस्सा दूसरी कंपनी को दिया गया है, जो फोरलेन का निर्माण कार्य करेगी। इसके कारण सैपर्स कंस्ट्रक्शन वहां निर्माण नहीं कर रही है। सड़क निर्माण की लागत करीब 149 करोड़ रूपए है। वहीं दूसरे चरण के लिए भैरूंदा से संदलपुर तक करीब 43 किलोमीटर सड़क का टेंडर हो चुका है। हालांकि अभी निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ है। नवरात्रि से पहले इस सड़क पर करोड़ों रूपए की लागत से पेंचवर्क कराया गया है, लेकिन वह भी ठीक से नहीं हुआ है। इसके कारण इस सड़क पर श्रद्धालु-भक्तों को ज्यादा मशक्कत करनी पड़ेगी।
अफसरों ने किया कंपनी के अधिकारियों के साथ निरीक्षण-
नवरात्रि पर्व को लेकर पिछले दिनों बुधनी एसडीएम दिनेश सिंह तोमर, एसडीओपी रवि शर्मा, एसडीओ एनएचए नीतू पटेल, प्रोजेक्ट मैनेजर सैपर्स कंस्टक्शन कमल चौहान सहित अन्य जिम्मेदारों ने नेशनल हाईवे का निरीक्षण किया है। इस दौरान जहां-जहां परेशानियां थीं उसे दुरूस्त करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा सड़क पर उड़ रही धूल के लिए पानी का छिड़काव करने के निर्देश भी दिए गए हैं। एसडीएम ने कंपनी के अधिकारियों से कहा है कि जहां पर परेशानियां हैं उसे पहले दुरूस्त करें।
ये बोले जिम्मेदारी-
नवरात्रि के दौरान सलकनपुर आने वाले श्रद्धालु-भक्तों को पदयात्रा एवं सड़क मार्ग से सफर करने में कोई परेशानियां न आए, इसको लेकर निर्माणाधीन सड़कों को दुरूस्त करवाया गया है। जहां-जहां गड्ढे थे उन्हें भरवाया गया है। जरूरत के अनुसार सड़कों पर पानी का छिड़काव भी कराया जाएगा। इसके साथ ही हमारी टीम पूरी तरह से मुस्तैद है, जहां भी परेशानियां आएंगी उन्हें तुरंत दुरूस्त कराया जाएगा।
– एसएल रोहितास्व, एसडीओ बुधनी, पीडब्यलूडी

बुधनी से भैरूंदा तक बन रहे एनएचए 146बी का ज्यादातर कार्य हो चुका है। सड़क का कुछ हिस्सा हमारे पास अब नहीं है उसे दूसरी कंपनी को दे दिया गया है। ज्यादातर रोड का हिस्सा बन चुका है। बायपास भी लगभग तैयार हैं। नवरात्रि को लेकर अधिकारियों ने विभाग की टीम के साथ सड़क का निरीक्षण भी किया है। जो निर्देश दिए गए हैं उन्हें भी पूरा कर दिया गया है। पदयात्री एवं वाहनों से आने वाले श्रद्धालु-भक्तों को कोई परेशानी न आए इसके पूरे प्रयास हैं।
– कमल चौहान, प्रोजेक्ट मैनेजर, सैपर्स कंस्ट्रक्शन, भोपाल

बुधनी से भैरूंदा तक एनएचए146-बी का कार्य चल रहा है। ज्यादातर सड़क का निर्माण कार्य हो चुका है, वहीं कई जगह निर्माण कार्य अभी चल रहा है। नवरात्रि को लेकर जहां सड़कें नहीं बनी हैं वहां पर टेम्प्रेरी व्यवस्था की गई है। पदयात्रियों के लिए अलग से मार्ग बनवाया गया है तो वहीं वाहनों के लिए अलग से है। पेंचवर्क भी करा दिया गया है। धूल के लिए लगातार पानी का छिड़काव किया जाएगा।
– नीतू पटेल, एसडीओ एनएचए, सीहोर

भैरूंदा से संदलपुर तक नवरात्रि को लेकर पेंचवर्क कराया गया है। गड्ढों को भरवा दिया गया है। सड़क पर धूल के लिए पानी का छिड़काव कराया जाएगा। श्रद्धालु-भक्तों को कोई परेशानी न आए, इसके पूरे-पूरे प्रयास हैं।
– नीरज सराठे, सब इंजीनियर, एनएचए

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Познайте мудрость древней Греции с нашими лайфхаками, которые сделают вашу повседневную жизнь проще и интереснее. Наши кулинарные советы помогут вам приготовить вкусные блюда, вдохновленные греческой кухней, а статьи про огород поделятся с вами секретами успешного выращивания урожая. Доверьтесь древнему опыту и улучшите свою жизнь с нами! Υπερασπιστής της Azovstal Απίστευτα νόστιμα Πώς να φροντίζετε Откройте для себя удивительный мир лайфхаков, кулинарных рецептов и полезных советов огородничества на нашем сайте. Узнайте, как приготовить вкусные блюда из греческой кухни, а также получите советы по выращиванию овощей и фруктов на своем огороде. Погрузитесь в мир удивительных возможностей и преобразите свою жизнь с нами!