
सुमित शर्मा, सीहोर
सनातन धर्म में ’शक्ति’ को मुख्य रूप से देवी (नारी) स्वरूप माना गया है। देवी यानी साक्षात मां दुर्गा, जिन्होंने राक्षसों का वध करके देवताओं को उनके अत्याचारों से मुक्त कराया। अब ऐसी ही ’शक्ति’ के हाथों में भी सीहोर की सुरक्षा व्यवस्था का जिम्मा है। दरअसल
सीहोर जिला कप्तान के रूप में पदस्थ हुई आईपीएस अधिकारी सोनाक्षी सक्सेना मध्यप्रदेश के पूर्व डीजीपी सुधीर सक्सेना की बेटी हैं। उन्होंने अपने पिताजी की रिटायरमेंट परेड का नेतृत्व भी किया था। वे सीहोर में पदस्थ होने वाली पहली महिला एसपी हैं। सोनाक्षी सक्सेना 2020 बैच की अखिल भारतीय पुलिस सेवा की अधिकारी हैं। सीहोर पुलिस अधीक्षक से पहले वे डीजीपी (इंटेलीजेंस एवं सुरक्षा) के पद पर पदस्थ थीं। उन्होंने सिविल में इंजीनियरिंग भी किया है। आईपीएस बनने से पहले उनका चयन यूपीएससी की परीक्षा में भी हुआ था। इसमें उनकी 189वीं रैंक आई थी।
दीपक कुमार शुक्ला का भी शानदार रहा कार्यकाल-
अब दिखेगी जुगलबंदी-
सीहोर में पदस्थ हुईं एसपी सोनाक्षी सक्सेना के बाद अब जिले में महिला अधिकारियों के बीच में जुगलबंदी भी देखने को मिलेगी। सीहोर जिले में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भी महिला अधिकारी सुनीता रावत हैं। नगर पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिनंदना शर्मा पदस्थ हैं तो वहीं एसडीओपी सीहोर ग्रामीण के पद पर भी महिला अधिकारी पूजा शर्मा की तैनाती हैं। महिला थाना सीहोर की प्रभारी धनवंतरी ठाकुर हैं। इन ’शक्तियों’ के हाथों में अब सीहोर जिले की सुरक्षा का महत्वपूर्ण जिम्मा रहेगा।