Newsजॉब्सदेश

सर्चिंग की दुनिया मेें आएगी क्रांति, गूगल सर्च करने पर जवाब देगा एआई

दुनिया के सबसे बडे सर्च इंजन ने किया बडा बदलाव

नई दिल्ली। दुनिया के सबसे बडे सर्च इंजन गूगल ने नई दुनिया के हिसाब से अपने आपको ढालते हुए बडे परिवर्तन का मन बनाया है। अब गूगल पर सर्च करने पर एआई यानी कृत्रिम बुद्धि हर सवाल का जवाब देगी।

ऐसे मिलेंगे परिणाम
गूगल ने एक नया सर्च तरीका लॉन्च किया है, जिसमें आप सर्च रिजल्ट्स को ऑडियो फॉर्मेट में सुन सकेंगे। इस एआई आधारित सर्च को भारत और जापान में उपलब्ध कराया गया है। गूगल ने पिछले कई वर्षों से सर्च सेगमेंट में अपने पैर जमाए हुए हैं। हमें कुछ भी ढूंढना होता है तो सबसे पहला ख्याल गूगल बाबा का ही आता है। गूगल पर सर्च करना तो आप सभी को आता ही होगा। अब इसका तरीका पूरी तरह से बदल दिया गया है। एआई आधारित गूगल सर्च को इस वर्ष मई में गूगल के एनुअल मेगा-इवेंट गूगल I/O के दौरान पेश किया गया था। अब इसे भारत के साथ-साथ जापान में भी उपलब्ध करा दिया गया है। पहले यह केवल अमेरिका में उपलब्ध था।

सर्च लैब्स लांच
गूगल ने घोषणा करते हुए कहा है कि इस हफ्ते अमेरिका के बाहर भारत और जापान में सर्च लैब्स लॉन्च की जा रही हैं जिससे लोगों को किसी भी सब्जेक्ट के बारे में जानने के लिए बेहतर तरीका प्राप्त होगा। साथ ही कहा कि इसमें भारत के लिए भी एक स्पेशल सर्विस दी गई है। इसमें अंग्रेजी और हिंदी के बीच आसानी से स्विच किया जा सकेगा। बता दें कि यह सुविधा गूगल के चैट बार्ड से काफी अलग है, क्योंकि इसमें एक ऐसी पर्सनेलिटी है जो ह्यूमन की तरह बात कर सकती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button