Newsआष्टाइछावरजावरनसरुल्लागंजबुदनीमध्य प्रदेशरेहटीसीहोर

भोपाल के चोरों ने सीहोर में की थी चोरी की वारदात, कोतवाली पुलिस ने दबोचा, सवा लाख का माल बरामद

सीहोर। कोतवाली थाना पुलिस ने शहर में चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले भोपाल के एक शातिर अंतर जिला गिरोह का पर्दाफाश किया है। भोपाल से आकर सीहोर में चोरी करने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए चोरों के कब्जे से पुलिस ने चोरी की गई शत प्रतिशत सामग्री बरामद कर ली है, जिसमें सोने-चांदी के जेवरात और मोबाइल शामिल हैं। जप्त किए गए इस पूरे सामान की कुल कीमत करीब 1 लाख 30 हजार रुपये आंकी गई है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार कोतवाली पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए आरोपियों में मुन्ना उर्फ रोहित शिल्पकार उम्र 20 वर्ष पिता कमलेश शिल्पकार निवासी वार्ड नंबर 13 सिलावट मोहल्ला बैरसिया भोपाल। भारत उर्फ भरत काला उम्र 24 वर्ष पिता प्रेमनारायण अहिरवार निवासी पलासी करोंद जिला भोपाल और करन शाक्य उम्र 20 वर्ष पिता रामगोपाल शाक्य निवासी वार्ड नम्बर 17 शांतिकुंज बैरसियाए जिला भोपाल शामिल हैं।
ताला तोडक़र उड़ा ले गए थे लाखों के जेवर
जानकारी के अनुसार 7 मार्च को फरियादिया सुरेखा पंवार ने प्रेमनारायण गोलिया के साथ कोतवाली थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया था कि अज्ञात चोरों ने उनके सूने आवास का ताला तोडक़र घर के अंदर रखे सोने-चांदी के आभूषण, नकदी और मोबाइल फोन चोरी कर लिए हैं। शिकायत मिलते ही कोतवाली पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर मामले की जांच शुरू की थी।
एसपी के मार्गदर्शन में भोपाल के चोरों की घेराबंदी
सीहोर में बाहरी जिले के चोरों की सक्रियता की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक सोनाक्षी सक्सेना ने इसे गंभीरता से लिया। उन्होंने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुनीता रावत एवं नगर पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिनंदना शर्मा के मार्गदर्शन में कोतवाली थाना प्रभारी निरीक्षक रविन्द्र यादव के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया। पुलिस टीम ने मुखबिरों को सक्रिय किया और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से घेराबंदी करते हुए भोपाल के इन तीनों आरोपियों को धरदबोचा। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर लगभग 5 ग्राम सोने के आभूषण कीमत करीब 75 हजार रुपए, 100 ग्राम चांदी के सिक्के व जेवर कीमत करीब 25 हजार रुपए और चोरी गया एक एंड्रॉइड मोबाइल फोन कीमत करीब 30 हजार रुपए का जब्त किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button