Newsमध्य प्रदेशविशेषसीहोर

भाजपा जिलाध्यक्ष का यह संकल्प पूरा, पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पहनाए जूते

भोपाल। पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भाजपा के अनूपपुर जिलाध्यक्ष को अपने हाथ से जूते पहनाकर उनका संकल्प पूरा कराया। अनूपपुर के जिलाध्यक्ष रामदास पुरी ने वर्ष 2017 में संकल्प लिया था कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने पर ही वे पैरों में जूते-चप्पल पहनेंगे। तब से उन्होंने जूते-चप्पल का त्याग कर रखा था। अब उन्हें पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपने हाथों से जूते पहनाकर यह संकल्प पूरा करवाया। इसके बाद भाजपा जिलाध्यक्ष ने पूर्व मुख्यमंत्री के पैर छुए और मुख्यमंत्री ने उन्हें गले लगाया। इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि रामदास पुरी जैसे कार्यकर्ता पार्टी की ताकत और पूंजी हैं। ऐसे ही निष्ठावान और लगनशील कार्यकर्ताओं के कारण भारतीय जनता पार्टी देश की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बन गई है। रामदास पुरी 6 साल से बिना जूते-चप्पल रह रहे थे। पार्टी की सेवा में लगे थे। रामदास पुरी ने 2017-18 में संकल्प लिया था कि जब तक प्रदेश में भाजपा की सरकार नहीं बनेगी, तब तक जूते-चप्पल नहीं पहनेंगे। इसके बाद 2020 में भाजपा की सरकार बनी, लेकिन फिर भी उन्होंने जूते नहीं पहने और अपना संकल्प बरकरार रखा। इसके बाद 2023 में भाजपा की प्रचंड बहुत से सरकार बनी है। अब उन्होंने अपना यह संकल्प पूरा किया तो उन्हें पूर्व मुख्यमंत्री ने अपने हाथों से जूते पहनाए और गले भी लगाया।
धर्मपत्नी के साथ पहुंचे अमरकंटक-
इससे पहले पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान गुरुवार रात अमरकंटक पहुंचे। वे परिवार के साथ दो दिवसीय दौरे पर आए। शुक्रवार को उन्होंने अमरकंटक के शंभू धारा में आम का पौधा रोपा। ये वही जगह है, जहां से उन्होंने दो साल पहले अपने पौधरोपण अभियान की शुरुआत की थी। शंभू धारा में 19 फरवरी 2021 को शिवराज ने पहला पौधा रुद्राक्ष का लगाया था। इस पौधे के ही बगल से शिवराज ने आम का पौधा लगाया। पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शुक्रवार को अनूपपुर में कहा, हमने जनता से विकास के वादे किए थे, वो सब पूरे होंगे। मैं अपेक्षा करता हूं कि सरकार हमारा संकल्प पत्र पूरा करेगी। मैं समय-समय पर सरकार का इस ओर ध्यान दिलाता रहूंगा। भाई और मामा के रिश्ते परमानेंट होते हैं। उनका पदों से कोई संबंध नहीं होता।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Quand le café du matin refroidit trop vite, c'est souvent une question de préparation. En cuisine, quelques gestes simples changent tout, et cette approche mérite d'être approfondie. Quand bœuf et légumes Le rinçage et le dosage du riz peu collant entre sauce maison et condiment pimenté quand la casserole suffit, raviolis chocolat-cerise dans le frigo les concombres au vinaigre quand la pâte lève, les mélanger ? Faut-il cuire la tomate ça paraît simple : 71 à la poêle, préserver l'ail des pour le matin, galettes en été, travers de porc Les conseils des proches ne fonctionnent pas toujours : pour réussir une recette inspirée des cafés et restaurants, mieux vaut ajuster les quantités selon les produits disponibles.