Newsआष्टाइछावरजावरनसरुल्लागंजबुदनीमध्य प्रदेशरेहटीविशेषसीहोर

फ्रीज-टीवी की चोरी करने के लिए पहले लोडिंग ऑटो चुराया, लेकिन 17 घंटे में ही धराए आरोपी

- सीहोर की थाना कोतवाली पुलिस ने चोरों को गिरफ्तार कर 2 लाख रुपए का मशरुका बरामद किया

सीहोर। चोर डाल-डाल तो पुलिस पात-पात… ये कहावत सीहोर की कोतवाली पुलिस और चोरों के बीच में चरितार्थ भी होती दिखाई दी। दरअसल चोरों ने इलेक्ट्रानिक्स सामान की चोरी करने के लिए जो योजना बनाई उसकी कोतवाली पुलिस ने 17 घंटे में ही हवा निकाल दी। चोरों ने इलेक्ट्रानिक्स सामान चुराने के लिए पहले तो एक लोडिंग ऑटों की चोरी की और फिर एक ट्रक में से सामान चुराया। चोरी का सामान एक दोस्त के घर पर रख दिया, लेकिन पुलिस ने 17 घंटे में चोरी का खुलासा करके चोरी गए सामान को जप्त कर लिया।
जानकारी के अनुसार 11 अप्रैल 2024 को फरियादी इकलास कुरैशी पिता मोहम्मद आरिफ कुरैशी उम्र 18 साल निवासी दुल्हाबादशाह कालोनी कस्बा सीहोर ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 10 अप्रैल की रात्रि करीब 11.30 बजे अपनी गाड़ी टाटा 407 में इलेक्ट्रानिक आयटम डिलेवरी के सीहोर में निदान हास्पिटल के सामने खड़ा किया था। इसके बाद अगले दिन सुबह 6.30 बजे ट्रक नहीं मिला। इसके बाद गाड़ी की तलाश करने पर निदान हास्पिटल से बस स्टैंड रोड पर डॉक्टर कुरैशी के अस्पताल की बगल वाले खाली प्लाट पर गाड़ी खड़ी मिली। इसमें बिल्टी से चैक करने पर 13 नग इलेक्ट्रानिक आयटम गाड़ी में नहीं थे, जिनमें 11 फ्रीज व 2 एलईडी टीवी कीमती करीब 2 लाख रूपए को कोई अज्ञात व्यक्ति चोरी करके ले गया है। रिपोर्ट पर थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 256/24 धारा 379 भादवि का कायम कर विवेचना में लिया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक मयंक अवस्थी, एएसपी गीतेश गर्ग, सीएमपी निरंजन सिंह राजपूत के मार्ग निर्देशन में कोतवाली थाना प्रभारी गिरीश दुबे द्वारा थाने पर अज्ञात चोर व चोरी गए मशरुका की तलाशी के लिए टीमें गठित की गई।
पुलिस ने 100 से अधिक सीसीटीव्ही फुटेज खंगाले-
अज्ञात चोर व चोरी गए मशरुका तलाश के लिए पुलिस द्वारा शहर के लगभग सौ से अधिक सीसीटीव्ही कैमरों की फुटेज को चैक किया। चैकिंग के दौरान रात्रि करीब 4.30 बजे के लगभग नीले रंग का एक लोडिंग आटो घटनास्थल से बस स्टैंड तरफ जाता दिखा जो सेकडाखेड़ी तक जाने के बाद वापस बस स्टैंड वाले रास्ते से इंग्लिशपुरा वाले रोड पर जाता दिखा। उक्त संदेही आटो की तलाश करके आटो चालक को ढूंडा, जिससे पूछताछ करने पर उसने बताया कि उक्त आटो चालक के द्वारा दो दिन से आटो नहीं चलाया गया है। बाद में घटनास्थल के पास सीसीटीव्ही फुटेज के आधार पर घटनास्थल के पास से पैदल जाते हुए एक व्यक्ति को संदेही मानते हुए उसका वीडियो फुटेज लोगों को दिखाकर पूछताछ की तो लोगों द्वारा उक्त संदेही की पहचान इरफान पिता अंसार निवासी रानी मोहल्ला गंज सीहोर के रूप में की गई। उक्त संदेही की तलाश रानी मोहल्ला उसके घर पर की गई, लेकिन कुछ पता नहीं चला। इस दौरान मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि इरफान पिता अंसार नमक चौराहे पर इलेक्ट्रानिक्स की दुकान के पास खड़ा है, जो फ्रिज और टीव्ही बेचने की बात कर रहा है। सूचना विश्वसनीय होने से हमराह स्टाफ के साथ मुखबिर द्वारा बताए स्थान पर पहुंचकर घेराबंदी कर उक्त व्यक्ति को पकड़ा और उसका नाम, पता पूछने पर अपना नाम इरफान पिता अंसार उम्र 19 साल निवासी रानी मोहल्ला गंज सीहोर का होना बताया। उससे पूछताछ करने पर घटना करना स्वीकार किया तथा घटना दिनांक को अपने साथी अनिकेत उर्फ हनी कुशवाह पिता हुकम सिंह उम्र 23 साल निवासी श्रवण का बगीचा गंज सीहोर के साथ चोरी करना बताया। उसने चोरी किए गए माल को अपने मित्र अनिकेत कुशवाह के घर श्रवण के बगीचे में छुपाकर रखना बताया।
ये अपनाया था चोरी का तरीका-
आरोपी इरफान व अनिकेत द्वारा चोरी की घटना को अंजाम देने के लिए रानी मोहल्ले से तोफिक पिता यूनुस का लोडिंग आटो रात्रि करीब 2 बजे चोरी करके गंज वाले रास्ते से बस स्टैंड लेकर आए। इसके बाद निदान अस्पताल के सामने से माल लोडेड 407 टाटा एलपीटी ट्रक को चोरी करके सेकडाखेड़ी बायपास तरफ ले गए। यहां टाटा एलपीटी ट्रक से 13 नग इलेक्ट्रानिक आयटम फ्रीज व टीव्ही चोरी करके लोडिंग आटो में भरकर अनिकेत के द्वारा श्रवण के बगीचे में ले जाकर माल खाली करके वापस लोर्डिंग आटो को रानी मोहल्ले में उसके मालिक के घर के पास खड़ा कर दिया गया। इरफान द्वारा एलपीटी ट्रक 407 को सेकडाखेड़ी बायपास से ले जाकर निदान अस्पताल से आगे रोड पर खाली जगह पर खड़ा कर दिया गया।
यह सामान किया जप्त-
11 रेफ्रीजरेटर व 2 एलईडी टीव्ही 55 इंच कीमत करीब दो लाख रुपए, घटना में प्रयुक्त लोर्डिंग आटो कीमत करीब 4,50,000 रुपए मशरुका करीब 6,50,000 रूपए।
इनकी रही सराहनीय भूमिका –
इस चोरी के खुलासे में थाना प्रभारी निरीक्षक गिरीश दुबे, उनि विक्रम आदर्श, उनि मनोज मालवीय, उनि लोकेश सोलंकी, विकास शर्मा, महेन्द्र मेवाडा, चंद्रकिशोर टिकारे, चंद्रभान सेन, लखन धाकड़ थाना कोतवाली की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

6 साल से फरार 2 स्थाई वारंटी व 3 गिरफ्तारी वारंटियों को भी पकड़ा-
सीहोर की कोतवाली थाना पुलिस ने थाना प्रभारी गिरीश दुबे के नेतृत्व में 6 साल से फरार 2 स्थाई व 3 गिरफ्तारी वारंटियों सहित 5 वारंटियों को पकड़कर न्यायालय में पेश किया। पुलिस ने फरार स्थाई वारंटी मनोज कुमार पिता अमृत लाल उम्र 37 साल निवासी डोहर मोहल्ला गंज सीहोर, फरार स्थाई वारंटी मुकेश पिता बेनी प्रसाद उम्र 52 साल निवासी फारेस्ट कॉलोनी गंज सीहोर, फरार गिरफ्तारी वारंटी अस्लामुद्दीन पिता नसीर उद्दीन उम्र 40 साल निवासी सैय्यद मोहल्ला गंज सीहोर, फरार गिरफ्तारी वारंटी अखिलेश वडोदिया पिता मोहनलाल उम्र 40 साल निवासी हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी सीहोर और फरार गिरफ्तारी वारंटी निवासी सैय्यद मोहल्ला गंज सीहोर को पकड़ा है। उक्त वारंटियों को न्यायालय भोपाल व सीहोर में पेश किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Vu de l'extérieur, un restaurant semble souvent improviser ses plats avec aisance. En réalité, chaque recette repose sur des choix précis, qu'il vaut la peine d'examiner de plus près. Pourquoi mon café turc devient-il trop Les conseils des proches ne fonctionnent pas toujours, surtout en cuisine. Pour réussir une recette de restaurant ou de café, mieux vaut goûter au fur et à mesure et ajuster les saveurs avec patience.