
सीहोर। वैश्विक होम टेक्सटाइल कंपनी ट्राइडेंट ग्रुप ने भारत टेक्स 2026 में अपने भविष्य की विकास रणनीति का खाका पेश करते हुए नवाचार, अत्याधुनिक विनिर्माण और सतत विकास को भविष्य की वृद्धि का आधार बताया। कंपनी ने कहा कि उसने रिसर्च एंड डेवलपमेंट आरएंडडी और पर्यावरणीय प्रदर्शन को मजबूत बनाने के लिए 100 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश किया है। इसके साथ ही 17 से अधिक पेटेंट और 147 ट्रेडमार्क के दम पर प्रीमियम एवं विशेष बाजारों के लिए नए उत्पाद विकसित किए जा रहे हैं।
द एक्सप्रेशन ऑफ लिविंग थीम पर आधारित ट्राइडेंट के प्रदर्शन में आधुनिक जीवनशैली, टेक्सटाइल इनोवेशन, समकालीन डिजाइन और भारतीय शिल्प कौशल का संगम देखने को मिला। कंपनी ने बताया कि वित्त वर्ष 2025-26 में वैश्विक चुनौतियों के बावजूद उसने स्थिर प्रदर्शन किया और अब मौजूदा उत्पादन परिसंपत्तियों का अधिकतम उपयोग, डिजिटलाइजेशन और अनुसंधान क्षमता को बढ़ाकर विकास के अगले चरण में प्रवेश कर रही है।
कंपनी ने अपने नवाचार तंत्र को और मजबूत करते हुए एक समर्पितइनोवेशन सेलकी स्थापना की है। यह सेल एडवांस फाइबर ब्लेंड्स हाई परफॉर्मेंस यार्न और विशेष फिनिशिंग तकनीकों पर काम कर रहा है, ताकि वैश्विक बाजार की बदलती मांग के अनुरूप उच्च गुणवत्ता वाले उत्पाद विकसित किए जा सकें।
पद्मश्री डॉ. राजिंदर गुप्ता राज्यसभा सांसद एवं ट्राइडेंट ग्रुप के चेयरमैन एमेरिटस ने कहा कि भारत टेक्स आज दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण टेक्सटाइल मंचों में शामिल हो चुका है। भारत अब केवल वैश्विक टेक्सटाइल उद्योग का हिस्सा नहीं है, बल्कि उसके भविष्य को दिशा देने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। उन्होंने कहा कि ट्राइडेंट का मानना है कि उद्योग का भविष्य नवाचार, डिजाइन और उत्कृष्ट शिल्प कौशल के समन्वय में निहित है। इसी सोच के तहत कंपनी भारतीय रचनात्मकता को वैश्विक बाजार तक पहुंचाने के लिए कार्य कर रही है। उन्होंने कहा किनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी के साथ कंपनी की साझेदारी देश की नई डिजाइन प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने और भारतीय डिजाइन इकोसिस्टम को मजबूत बनाने में अहम भूमिका निभा रही है।
इसी अवसर पर ट्राइडेंट ग्रुप के प्रमुख होम डेकोर ब्रांडमाई ट्राइडेंट ने अपने आगामी फेस्टिव कलेक्शन और नए होम डेकोर उत्पादों का भी अनावरण किया। कंपनी ने डिजाइनरकरण तोरानीके साथ पहली बार होम डेकोर सहयोग के तहत तोरानी फॉरमाई ट्राइडेंट पेश किया, जब किशिवन और नरेश फॉर माईट्राइडेंट का दूसरा संस्करण भी लॉन्च किया गया। कंपनी का कहना है कि इन सहयोगों के माध्यम से भारतीय शिल्प, आधुनिक डिजाइन और सांस्कृतिक विरासत को प्रीमियम होम डेकोर उत्पादों में नई पहचान दी जाएगी।
माई ट्राइडेंट की चेयर पर्सन नेहा गुप्ता बेक्टर ने कहा कि द एक्सप्रेशन ऑफ लिविंग केवल एक थीम नहीं बल्कि यह सोच है कि हर घर व्यक्ति के व्यक्तित्व का विस्तार होता है। हर स्थान अपनी अलग कहानी कहता है। नए कलेक्शन और डिजाइन सहयोग इसी विचार को साकार करते हैं, जहां आधुनिक डिजाइन, रचनात्मकता और भारतीय शिल्प कौशल का संतुलित मेल दिखाई देता है।
माईट्राइडेंटके मुख्य कार्यकारी अधिकारी रजनीश भाटिया ने कहा कि भारत टेक्स 2026 ने भारत के बढ़ते वैश्विक टेक्सटाइल प्रभाव को और मजबूत किया है। कंपनी देशभर में अपने रिटेल टच प्वाइंट्स की संख्या 7000 से बढ़ाकर 10000 करने जा रही है। इसके साथ ही होटल, रेस्तरां, कैटरिंग, संस्थागत बाजार और कॉर्पोरेट गिफ्टिंग सेगमेंट में भी विस्तार की रणनीति पर काम किया जा रहा है।
कंपनी के अनुसार द एक्सप्रेशन ऑफ लिविंग के माध्यम से ट्राइडेंट ने नवाचार डिजाइन और भारतीय शिल्प कौशल को एक मंच पर प्रस्तुत करते हुए यह संदेश दिया है कि भविष्य का होम टेक्सटाइल उद्योग टिकाऊ विकास, तकनीकी नवाचार और उपभोक्ता केंद्रित डिजाइन पर आधारित होगा। ट्राइडेंट का लक्ष्य भारतीय रचनात्मकता और गुणवत्ता को दुनिया भर के घरों तक पहुंचाना है।